26/10/2025
निजी अस्पतालों के फीते काटना ही अब “विकास” है क्या ?
कभी वसुंधरा में सरकारी अस्पताल, कॉलेज और स्टेडियम बनाने का वादा किया गया था।
जनता ने सोचा था — “चलो, सरकार है, वादा किया है तो निभाएगी।”
लेकिन 12 साल बीत गए…
50 से ज़्यादा #कैंडल_मार्च, अनगिनत #धरना_प्रदर्शन, और कई #क्रमिक_अनशन हो गए, पर सरकार के कानों तक एक #मोमबत्ती की #लौ भी नहीं पहुँची।
अब देखिए अद्भुत संयोग —
जिस शहर में सरकारी अस्पताल का पत्थर तक नहीं पड़ा,
वहीं सरकार अब निजी अस्पतालों के फीते काटकर “विकास” का जश्न मना रही है।
आज 26 अक्टूबर 2025 को इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन President of India द्रौपदी मुर्मू कर रही हैं ,और मंच साझा कर रहे हैं रक्षा मंत्री Rajnath Singh और मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ( योगी आदित्यनाथ जी।)
तालियाँ बज रही है, भाषण हो रहे हैं, फोटो खिंच रहे हैं,
और “विकास” की झिलमिल करती रोशनी में शायद कोई यह सवाल पूछने की गुस्ताख़ी न करे —
“क्या यह अस्पताल जनता का है… या जनता की जेब से दूर भागता हुआ एक और ‘कॉरपोरेट महल’ है?”
गाजियाबाद, जो उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे अमीर जिला है,
जहाँ ज़मीन के दाम #आसमान पर हैं, #उद्योग फल-फूल रहे हैं, #टैक्स का अंबार सरकार के #खज़ाने में जा रहा है, वहीं ट्रांस हिंडन मे एक #सरकारी_अस्पताल तक नहीं बन पा रहा है - जो कि प्रस्तावित भी था और आवास विकास ने वसुंधरा सेक्चर 7 और 8 की भूमि जनसुविधा के लिए ही छोड रखी थी , जिसमे सरकारी अस्पताल , महिला डिग्री कॉलेज व स्टेडियम प्रसतावित है ।
लगता है सरकार ने “डबल इंजन” का मतलब ग़लत समझ लिया —
एक इंजन “केंद्र” का और दूसरा “प्राइवेट सेक्टर” का!
अब तो यह भी कहना गलत नहीं होगा कि —
“सरकारी अस्पताल जनता के लिए नहीं,
और निजी अस्पताल जनता की पहुँच में नहीं!”
तो जनता जाए कहाँ?
धरना दे — तो “विरोधी” कहलाए,
प्रश्न पूछे — तो “विकास-विरोधी” कहलाए,
बीमार पड़े — तो “भाग्य पर भरोसा” रखे!
⸻
हमारी माँग बहुत छोटी है, मगर सरकार के लिए शायद बहुत बड़ी —
वसुंधरा सेक्टर 7 और 8 में सरकारी अस्पताल, कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण किया जाए।
अगर यह “विकास” है कि निजी अस्पताल खुले और सरकारी अस्पताल बंद रहें,
तो फिर अगली बार चुनाव में जनता भी कहेगी —
“वोट नहीं देंगे, पर आपको उद्घाटन के लिए फीता ज़रूर भेज देंगे!” 🎀
इस मुहिम से जुडें और आंदेलन को मदबुती दे ।।
निवेदक:
✳️ समस्त ट्रांस हिंडन निवासी
📞 Amit Kishore — 9818880680
📞 Gireesh Sharma— 8800376503
सहयोगी संस्थान:
सफाई मुहिम, सफाई एक्सप्रेस वसुंधरा, वैशाली की अनेक RWAs और सामाजिक संगठन