Yoga trainer & therapist for home

Yoga trainer & therapist for home I m Neetu Chaudhary well qualified Yoga Coach.I m Research scholar in Yoga, I m National Player in yoga Competition. & National Rafree In Yoga Competition..

in India.. I have 11 Year experience in Yoga/ Pranayama / Meditation / Naturopath / Healthy diet🙏

01/07/2025

Yoga is an ancient Indian practice that combines physical postures, breathing techniques, and meditation to promote physical and mental well-being. It aims to achieve harmony between the body and mind, and is often described as a holistic approach to health.

26/06/2025

नमस्कार मित्रों,
भारत को पूरी दुनिया में ‘योग साधना’ के लिए ‘विश्व गुरु’ के रूप में जाना जाता है। हर वर्ष 21 जून को भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है। योग साधना व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल मानव शरीर के अंगों बल्कि मन और मस्तिष्क में आसानी से संतुलन बनाया जाता है। यह एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जिसका अभ्यास ऋषि मुनि भी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए करते है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए लाभदायक है बल्कि योग के निरंतर प्रयास से कई शारीरिक बीमारियों से भी आसानी से बचा जा सकता है।
वर्तमान समय में योग न केवल भारत में अधिक संख्या में किया जाने वाला व्यायाम है बल्कि इसे दुनिया के दूसरे देशों में भी अधिक संख्या में किया जा रहा हैं। आज योग पूरी दुनिया में इतना प्रसिद्ध हो गया है कि यह लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने में भी सबसे सहायक माना जाता हैं। योग ने दुनिया भर के व्यक्तियों और समुदायों पर अपना गहरा प्रभाव डाला है। आज योग केवल एक संस्कृति या धार्मिक सीमाओं में बंध कर नहीं रह गया है। योग अब सभी सीमाओं को पार करके सभी लोगों के बीच पहुँच चुका हैं। जिससे योग की ख्याति दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

*संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट ने पृथ्वी दिवस पर ट्रस्ट के द्वारा छपरोला व प्राथमिक विद्यालय राजापुर नंबर वन में चल रही...
24/04/2023

*संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट ने पृथ्वी दिवस पर ट्रस्ट के द्वारा छपरोला व प्राथमिक विद्यालय राजापुर नंबर वन में चल रही कक्षा में पृथ्वी दिवस मनाया गया* जिसमें बच्चों को प्रकृति से संबंधित कला प्रतियोगिता कराई गई, तथा छपरौला के बच्चों द्वारा कुछ पौधे भी लगवाए गए, जहां बच्चे पढ़ते हैं वहां आसपास के खाली स्थानों में भी हरियाली हो, जिससे वहां का वातावरण शुद्ध रहे l दोनों स्थानों के बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में ट्रस्ट के अध्यक्ष नीतू चौधरी व कोषाध्यक्ष अरविंद तिवारी द्वारा समझाया गया जिससे यह बच्चे अपने इस दिवस का महत्व समझें ताकि अपने आसपास के वातावरण का ख्याल रखेंl साथी बच्चों ने समझा कि हमारी धरती को बचाने के लिए कैसे व्यक्ति और समुदाय मिलकर काम कर सकते हैं। जिस तरह से हम यात्रा करते हैं, जिस बिजली का हम इस्तेमाल करते हैं, जो खाना हम खाते हैं, और जो चीजें हम खरीदते हैं, हम दुनिया भर में सबसे खराब क्लाइमेट चेंज इप्रभाव के बीच अंतर ला सकते हैं।
नीतू चौधरी ने बताया कि हमारे ट्रस्ट द्वारा चल रही मुहिम *हर घर शिक्षा घर-घर योग* द्वारा हम सरकारी स्कूल व गाजियाबाद नोएडा आसपास के शहरों के स्लम्स में हमारी पूरी टीम जा जाकर लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जागृत कर रही है और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैl ईश्वर की कृपा, बड़ों का आशीर्वाद और हमारे निस्वार्थ भाव से ट्रस्ट के सभी कार्य एक अच्छी स्थिति में चल रहे हैं जिसके लिए हम ईश्वर के आभारी हैंl

*संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, स्कूल के प्रिंसिपल श्री ऋषि पाल सिंह के सानिध्य में बच्चों को इनाम देकर प्रोत्सा...
17/04/2023

*संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, स्कूल के प्रिंसिपल श्री ऋषि पाल सिंह के सानिध्य में बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया*
स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का फल घोषित किया गया,
जिसमे कन्या पाठशाला राजापुर में बच्चों को पिछली कक्षा के रिजल्ट दिया गया , उनमें जिन बच्चों ने उत्तीर्ण के साथ अपनी कक्षा में पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया था, उन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानाचार्य ऋषि पाल सिंह के सानिध्य से और संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को मेडल और कुछ गिफ्ट स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा वितरण किए गए, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को गोल्ड मेडल और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को सिल्वर मेडल और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को ब्रांच मेडल दिया गया,बच्चो में सकारात्मकता, मेहनत और ईमानदारी का भाव बच्चों में देखने को मिला l मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है।
इस कार्यक्रम में संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के महिला मोर्चा की अध्यक्ष वीना चौधरी, सदस्य वीरामपाल कुशवाहा तथा स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ऋषिपाल सिंह व समस्त अध्यापकगण मौजूद रहेl
*वीना चौधरी एनजीओ के बच्चों को निशुल्क पढ़ाई की सेवा तथा वीरमपाल कुशवाहा योग की कक्षाएं दे रहे हैं तथा संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व सदस्य कहीं ना कहीं अपना काफी सहयोग दे रहे हैं, जिसकी वजह से ट्रस्ट के द्वारा सामाजिक हित के लिए कार्य होते रहते हैं, यह सब आप सभी का प्यार और आशीर्वाद के कारण ही संभव है जिनके लिए हमारा यह ट्रस्ट सभी का बहुत-बहुत आभारी है* उम्मीद ही नहीं नहीं मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी इस मेहनत और ईमानदारी से अवश्य ही कुछ बच्चों का भविष्य उज्जवल होगाl🙏

संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेडा के सानिध्य में कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री योगेश जी, श्री ...
08/04/2023

संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज पलसेडा के सानिध्य में कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री योगेश जी, श्री जुगेंद्र सिंह जी अध्यापकगण ,व बच्चो के साथ मिलकर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम कियाl जिसमें बच्चों को योग कराया गया और संस्था के विद्यार्थी वीरमपाल के द्वारा योग की जबरदस्त प्रस्तुति दी गई, जिसे वहां उपस्थित सभी महानुभावों ने प्रोत्साहित कियाl
संस्था के अध्यक्ष नीतू चौधरी ने बताया कि मुख्यतः यह संस्था महानगर गाजियाबाद में समाजहित के कार्यों में निस्वार्थ भाव से कार्यरत है, संस्था की महिला मोर्चा टीम के उपाध्यक्ष बिना चौधरी ने स्वास्थ्य के लिए सभी बच्चों को जागरूक किया और साथ ही बच्चों से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा कीl संस्था के उपाध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने अपने विचारों को व्यक्त किया और बताया कि पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए है,लेकिन अभी भी विश्व के ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होता की वह किस बीमारी से जूझ रहें हैं। लोगों को बीमारी का पता होने पर भी वह अपना इलाज़ सही तरह से नहीं करा पाते हैं। संस्था के सचिव संजय ठाकुर ने बताया कि ऐसे में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर समाज मे लोगों को जागरूक करना बहुत ही अनिवार्य है, और साथ ही बताया कि हमारी संस्था के द्वारा गाजियाबाद में जरूरतमंद स्थानों पर और सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम होते रहते हैंl

नव वर्ष की  शुभकामनाएँ**"रिद्धि दे, सिद्धि दे,*वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे,चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे,दु...
22/03/2023

नव वर्ष की शुभकामनाएँ*

*"रिद्धि दे, सिद्धि दे,*
वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे,
चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे,
दुःख को दूर कर, सुख भरपूर कर, आशा को संपूर्ण कर,
सज्जन जो हित दे, कुटुंब में प्रीत दे,
जग में जीत दे, माया दे, साया दे, और निरोगी काया दे,
मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे,
शान्ति दे, शक्ति दे, भक्ति भरपूर दें..."

*आप सभी को शुरू होने वाले नव वर्ष विक्रम संवत 2080 व नवरात्र की शुभकामनाएं।*
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

🙏 *आपका अपना संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट* 🙏

संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्राथमिक विद्यालय राजापुर नंबर वन में बच्चों के लिए योग की कक्षाएं चल रही हैंl ...
16/03/2023

संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्राथमिक विद्यालय राजापुर नंबर वन में बच्चों के लिए योग की कक्षाएं चल रही हैंl जिसमें बच्चे बहुत ही अच्छे से मन लगाकर योग कर रहे हैं, योग की कक्षाओं में हमारा साथ वीरमपाल कुशवाहा, व स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता रानी दे रहे हैंl मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले 6 महीने में गाजियाबाद की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में यह बच्चे प्रतिभाग करेंगे , और आने वाले समय में हमारे ट्रस्ट का और अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगेl बस आप सभी का आशीर्वाद हमारे इन बच्चों को और हमें आगे बढ़ने के लिए काफी है धन्यवाद🙏

कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है, आलस्य से पराजय, अहंकार से कठिनाइयाँ IHappy Holi
11/03/2023

कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है, आलस्य से पराजय, अहंकार से कठिनाइयाँ I
Happy Holi

हरिद्वार पतंजलि में परम पूज्य आचार्य बालकृष्णजी के साथ, स्वामी जी के साथ साध्वी देव प्रिया दीदी तथा साध्वी देव varnya दी...
09/03/2023

हरिद्वार पतंजलि में परम पूज्य आचार्य बालकृष्णजी के साथ, स्वामी जी के साथ साध्वी देव प्रिया दीदी तथा साध्वी देव varnya दीदी और सभी आचार्य जी , प्राचार्य जी और प्यारे प्यारे बच्चों के साथ होली खेली बहुत आनंद आया😍

Address

Ghaziabad
201009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yoga trainer & therapist for home posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram