16/01/2018
“निर्माण श्रमिक की आवाज” अभियान के तहत कानपुर मे चन्दन देवी जन सेवा समिति की सचिव रचना देवी से चर्चा बैठक की गयी, साथ ही संस्था के कार्यकर्ता के साथ लेबर अड्डो पर जाकर वह के मजदूरो से चर्चा कर अभियान का औपचारिक प्रारम्भ किया गयाl
श्रमिक बस्तियो मे BOCW एक्ट की जानकारी प्रदान की गयी साथ ही गाज़ियाबाद मे संगठन की बैठक का आयोजन किया गयाl
अभियान के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनावों हेतु जागरूकता फैलाने , व निम्नलिखित मांगो को विभिन्न पटलो पर रखना है:-
1. श्रम विभाग द्वारा सभी लेबर अड्डो को चिन्नहित किया जाये व वहाँ पर मूलभूत सुविधाए जैसे:- शौचालय, पीने का पानी, छाया, प्राथमिक उपचार आदि उपलब्ध कराई जाए।
2. सभी बीमारियों के लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा या कैशलेस भुगतान की सुविधा प्रदान की जाए।
3. श्रमिक की सुरक्षा हेतु उपकरणों का प्रावधान श्रम योजनाओं में किया जाए।
4. बीओसीडब्लू अधिनियम की जागरूकता हेतु सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कराये जाए व शत प्रतिशत पंजीयन हेतु लेबर अड्डो पर पंजीयन, नवीनीकरण आदि की सुविधा प्रदान की जाए।
5. 50 वर्ष की आयु से श्रमिकों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।