Helping Hands Ghumarwin

Helping Hands Ghumarwin Helping the poor struggling children

सिर्फ दिल्ली में ही  #बाबा_का_ढ़ाबा नहीं है, आपके आसपास हर गली नुक्कड़ पर कोई एक बाबा अपनी बूढ़ी ऑंखों में पानी समेटे और...
10/10/2020

सिर्फ दिल्ली में ही #बाबा_का_ढ़ाबा नहीं है, आपके आसपास हर गली नुक्कड़ पर कोई एक बाबा अपनी बूढ़ी ऑंखों में पानी समेटे और कंधों पर परिवार के लिये रोटी जुटाने का भार लिये बैठा है...घर से निकलिये तो एैसे लोगों पर नज़र रखिये और उनसे कुछ न कुछ ज़रूर ख़रीदिये !

01/10/2020

22/03/2020

सरकार हमें सेनेटाइजर और स्प्रे पंप दे दें तो हम सब काम पर फ़्री लग जायेगे कोन कोन हमारे साथ सेवा देने को तैयार है

20/06/2019

अगर देश को नशा मुक्त बनाना है तो शुरुआत स्वयं अपने अपने छोटे कस्बों से करनी होगी....
जब भी आपको नशा बेचने वालों के बारे में पता चले तुरंत पुलिस को सूचना करें पुलिस आपका नाम पता गुप्त रखेगी..
आपका आज का यह सहयोग आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त बनाएगा....
क्यों न शुरुआत स्वयं ही करें...

Swami Vivekananda  Govt Degree college Ghumarwin required Guest faculty for BBA and Mathematics  intersted candidate can...
12/06/2019

Swami Vivekananda Govt Degree college Ghumarwin required Guest faculty for BBA and Mathematics intersted candidate can apply....

21/09/2018
08/08/2018

“Mindfulness isn’t difficult, we just need to remember to do it.” ~Sharon Salzberg

29/07/2018

Helping the poor struggling children

25/02/2018

सेना में जाने के इच्छुक शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रामपुर बुशहर में 3 से 8 मई तक सेना की भर्ती होगी। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 4 मार्च से 17 अप्रैल तक चलेगी। उम्मीदवार अपना आधार नंबर ऑनलाइन पंजीकरण में अवश्य अंकित करें। ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा।

24/08/2017

इस बार अक्तूबर में होंगे इम्तिहान
शिमला— राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कालेजों में इस सत्र की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शेड्यूल के आधार पर इन परीक्षाओं को अक्तूबर माह में करवाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा के लिए छात्रों को परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। छात्रों और कालेजों को भी अब परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी करनी होगी। बुधवार से रूसा के ही छात्रों ने परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचपीयू सभी यूजी कोर्स जो के्रडिट बेस्ड च्वाइंस सिस्टम के तहत चल रहे हैं, जिनमें बीए, बीकॉम, शास्त्री, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रो-बायोलॉजी के साथ ही बीबीए, बीसीए एंड बीपीई के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के लिए ये फाइनल परीक्षाएं विवि प्रशासन की ओर से करवाई जानी हैं। इन परीक्षाओं के साथ ही बीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी विश्वविद्यालय इन्ही परीक्षाओं के साथ शुरू करेगा। सभी कोर्स की परीक्षाएं रेगुलर और इक्डोल के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए करवाई जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि सत्र 2017-18 के तहत पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए ई-परीक्षा फार्म एचपीयू की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एडमिशन डॉट एचपीयू शिमला डाट इन पर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा पहले सेमेस्टर की री-अपीयर के साथ तीसरे, पांचवें, सांतवें, और नौवें सेमेस्टर के ई-परीक्षा फार्म वेबसाइट www.hpunib.hp.gov.in पर ही उपलब्ध करवाए गए हैं। हर एक समेस्टर के लिए छात्र को अलग परीक्षा फार्म भरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि विश्वविद्यालय की ओर से 11 सितंबर रखी गई है। इस तिथि के बाद छात्रों से विलंब शुल्क विश्वविद्यालय नियमों के तहत लिया जाएगा। छात्रों की ओर से जो भी परीक्षा फार्म भरे जाएंगे, उसकी हार्ड कॉपी अपने कालेज और संस्थान में जमा करवानी जरूरी होगी। कॉपी पर छात्रों को अपने हस्ताक्षर करने अनिवार्य होंगे। इसके बाद कालेज प्रशासन की ओर से परीक्षा फार्म को चैक करने के बाद एचपीयू को भेजा जाएगा।
13 अक्तूबर से एग्जाम
रूसा के तहत प्रदेश के कालेजों में छात्रों की अंतिम सत्र की परीक्षाएं 13 अक्तूबर से होंगी। कालेजों को अब छात्रों की 90 दिन की कक्षाएं पूरा करने के साथ ही सिलेबस पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। जुलाई में क्लासेज लगने के बाद अब सितंबर से कालेजों में प्रतियोगिताएं और यूथ फेस्टिवल के आयोजन शुरू हो जाएंगे । ऐसे में कक्षाएं लगाने में दिक्कतें आएंगी। बीते सत्र भी टीचिंग-डे पूरे न होने के चलते शेड्यूल में बदलाव विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया था।

Address

Ghumarwin
174021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Helping Hands Ghumarwin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram