12/02/2026
अगर कमर के निचले हिस्से से
दर्द शुरू होकर
कूल्हे, जांघ
और सीधे पैर के तलवे तक चला जाता है,
बैठते समय, उठते समय
या झुकते वक्त
बिजली जैसा झटका लगता है,
तो ये आम कमर दर्द नहीं,
साइटिका दर्द हो सकता है।
#साइटिका तब होता है
जब कमर की नस दब जाती है,
अक्सर L4–L5 या L5–S1 की समस्या,
मांशपेशियां में जकड़न,
पुरानी चोट,
ज्यादा देर गलत पोजीशन में बैठना
या भारी वजन उठाने से
ये दर्द धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।
अक्सर लोग पेनकिलर खाते रहते हैं,
थोड़ा आराम आता है
लेकिन नस की जड़ पर
काम नहीं हो पाता,
इसलिए दर्द बार-बार लौट आता है।
ऐसे में इलाज
नसों और रीढ़ को
अंदर से सपोर्ट देने से होता है,
और इसके लिए ये कुछ सावधानियां बरते
और नियमित फिजियोथैरेपी।
1.
ज्यादा देर एक ही जगह न बैठें,
हर 30–40 मिनट में
थोड़ा चलना जरूरी है,
नीचे झुककर
अचानक वजन उठाने से बचें।
2.
सोते समय
बहुत मुलायम गद्दे से बचें,
रीढ़ को सपोर्ट देने वाला
मीडियम हार्ड बिस्तर इस्तेमाल करें।
नियमित रूप से अपनाने से
कमर से पैर तक जाने वाला दर्द,
झनझनाहट
और जकड़न में
धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा ।