Prannath Ji Jan Seva Chikitsalaya

Prannath Ji Jan Seva Chikitsalaya जन सेवा के महा नायक की प्रेरणा से अंकु?

28/09/2021
*विधायक विपिन सिंह ने किया महामती श्री प्राणनाथ जी जनसेवा चिकित्सालय का उद्घाटन*गोरखपुर। असहाय गरीबों के लिए आज देवरिया ...
29/08/2021

*विधायक विपिन सिंह ने किया महामती श्री प्राणनाथ जी जनसेवा चिकित्सालय का उद्घाटन*

गोरखपुर। असहाय गरीबों के लिए आज देवरिया रोड मोतीराम अड्डा के इमली चौराहे पर गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह द्वारा महामती श्री प्राणनाथ जी जनसेवा चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सचिव राजकुमार सिंह के अलावा क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि चिकित्सा अब सेवा न रहकर धनोपार्जन का माध्यम बनने से गरीब व्यक्ति दवा कराने में असमर्थ हैं। चुकी सरकार की कई योजनाएं बनाई गई है किन्तु गरीब उन तक पहुंच नहीं पाते। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए श्री प्राणनाथ सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा जनसेवा चिकित्सालय की आवश्यकता समझी गई। आखिरकार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार सिंह के अथक प्रयास से आज देवरिया मार्ग मोतीराम अड्डा के इमली चौराहे पर महामती श्री प्राणनाथ जी जनसेवा चिकित्सालय के नाम से चिकित्सालय खोला गया। चुकी अस्पताल का उद्घाटन किया जाना था और इसका श्रेय लोकप्रिय विधायक विपिन सिंह को गया।

सचिव राजकुमार सिंह ने कहा कि सेवा का माध्यम धनोपार्जन में बदल गया है। ऐसा होने से गरीब व्यक्ति संवैधानिक अधिकार से वंचित हैं। चारों तरफ चिकित्सा के नाम पर लूट मची है जिसमें सबसे ज्यादा गरीब पिस रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सेवा कार्य के लिए चिकित्सालय की आवश्यकता महसूस की गई जो आज पूर्ण हुई।

राजकुमार ने बताया कि तमाम जांच के नाम पर और फीस के रूप में लूटे जाने वाले गरीबों को इस अस्पताल से फायदा होगा। यहां मुफ़्त में सारी सलाह और दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में इसे और आगे बढ़ाते हुए जटिल बिमारियों की भी छुटकारा दिलाने योग्य बनाया जाएगा।

इस मौके पर विधायक विपिन सिंह, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र , डब्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Address

Gorakhpur
273202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prannath Ji Jan Seva Chikitsalaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share