IVF Centre

IVF Centre Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IVF Centre, Medical and health, BRD medical college rana hospital pvt ltd, Gorakhpur.

30/06/2018

महीने बीत जाते हैं ,
साल गुजर जाता है ,
वृद्धाश्रम की सीढ़ियों पर ,
मैं तेरी राह देखती हूँ।

आँचल भीग जाता है ,
मन खाली खाली रहता है ,
तू कभी नहीं आता ,
तेरा मनि आर्डर आता है।

इस बार पैसे न भेज ,
तू खुद आ जा ,
बेटा मुझे अपने साथ ,
अपने 🏡 घर लेकर जा।

तेरे पापा थे जब तक ,
समय ठीक रहा कटते ,
खुली आँखों से चले गए ,
तुझे याद करते करते।

अंत तक तुझको हर दिन ,
बढ़िया बेटा कहते थे ,
तेरे साहबपन का ,
गुमान बहुत वो करते थे।

मेरे ह्रदय में अपनी फोटो ,
आकर तू देख जा ,
बेटा मुझे अपने साथ ,
अपने 🏡 घर लेकर जा।

अकाल के समय ,
जन्म तेरा हुआ था ,
तेरे दूध के लिए ,
हमने चाय पीना छोड़ा था।

वर्षों तक एक कपडे को ,
धो धो कर पहना हमने ,
पापा ने चिथड़े पहने ,
पर तुझे स्कूल भेजा हमने।

चाहे तो ये सारी बातें ,
आसानी से तू भूल जा ,
बेटा मुझे अपने साथ ,
अपने 🏡 घर लेकर जा।

🏡 घर के बर्तन मैं माँजूंगी ,
झाडू पोछा मैं करूंगी ,
खाना दोनों वक्त का ,
सबके लिए बना दूँगी।

नाती नातिन की देखभाल ,
अच्छी तरह करूंगी मैं ,
घबरा मत, उनकी दादी हूँ ,
ऐंसा नहीं कहूँगी मैं।

तेरे 🏡 घर की नौकरानी ,
ही समझ मुझे ले जा ,
बेटा मुझे अपने साथ ,
अपने 🏡 घर लेकर जा।

आँखें मेरी थक गईं ,
प्राण अधर में अटका है ,
तेरे बिना जीवन जीना ,
अब मुश्किल लगता है।

कैसे मैं तुझे भुला दूँ ,
तुझसे तो मैं माँ हुई ,
बता ऐ मेरे कुलभूषण ,
अनाथ मैं कैसे हुई ?

अब आ जा तू मेरी कब्र पर ,
एक बार तो माँ कह जा ,
हो सके तो जाते जाते ,
वृद्धाश्रम गिराता जा।

09/02/2018

Address

BRD Medical College Rana Hospital Pvt Ltd
Gorakhpur
273001

Telephone

+91 98385 00092

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IVF Centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share