H.P. ortho & neuro Clinic ghosh compny chauraha gorkhpur

H.P. ortho & neuro Clinic ghosh compny chauraha gorkhpur Move towards a healthy life...without drug and surgery..feel healthy and pain free with advance tech

*राम नवमी*सिर्फ एक पर्व नहीं है…यह एक ऐसा मार्ग है, सनातन, कठिन, लेकिन सत्य से भरा हुआ।वनवास से विजय तक, हर कदम पर त्याग...
27/03/2026

*राम नवमी*
सिर्फ एक पर्व नहीं है…

यह एक ऐसा मार्ग है,
सनातन, कठिन, लेकिन सत्य से भरा हुआ।

वनवास से विजय तक,
हर कदम पर त्याग, धैर्य और धर्म की परीक्षा।

प्रभु श्रीरामचंद्र ने केवल युद्ध नहीं जीते,
उन्होंने यह दिखाया कि सच्चा नेतृत्व कैसा होता है,
जहाँ शक्ति से पहले मर्यादा खड़ी होती है।

आइये,
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी के अवतरण दिवस, "राम नवमी" के इस पावन पर्व पर हम

*एकाग्र मन से प्रभु के चरणों का स्मरण करते हुए,*
*वाणी से उन चरणों का गुणगान करते हुए,*
*श्रद्धा पूर्वक सिर झुकाकर प्रभु चरणों की शरण ग्रहण करें।*

*श्रीरामचन्द्रचरणौ मनसा स्मरामि।*
*श्रीरामचन्द्रचरणौ वचसा गृणामि॥*
*श्रीरामचन्द्रचरणौ शिरसा नमामि।*
*श्रीरामचन्द्रचरणौ शरणं प्रपद्ये॥*

*- श्रीरामरक्षास्तोत्रम्*

"राम नवमी" पर्व पर
आपको हार्दिक शुभकामनाएँ 🚩🚩

H P ORTHO NEURO CLINIC GORKHPUR
DR RAHUL RAI MPT

23/01/2026

बसंत के पंखों पर आई, वीणा की मधुर तान,
ज्ञान-दीप जले हर मन में, मुस्काए सारा जहान।
माँ सरस्वती की करुणा से, अक्षर बने उजियारे,
अज्ञान की हर छाया भागे, सत्य-सपनों के सहारे।
पीले फूलों की पाँखों पर, आज़ादी का संदेश,
माटी बोले, नभ भी गाए, वीरों का उज्ज्वल देश।
नेताजी की गर्जन में है, स्वाभिमान की पहचान,
“उठो, चलो, इतिहास रचो”—गूँजे उनका आह्वान।
कलम बने तलवार यहाँ, तलवार बने प्रकाश,
ज्ञान और शौर्य मिलकर रचें, भारत का नव आकाश।
बसंत पंचमी की बेला में, दोनों को नमन महान,
माँ की कृपा, वीरों की शक्ति—जागे हिंदुस्तान।
*सादर सुप्रभात जी*
*बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर अनंत शुभकामनाएं*
डॉ राहुल राय MPT (ORTHO/NEURO)
H P ORTHO NEURO CLINIC GORKHPUR

*भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।**तथैव भवतां तेजो यशो मानं च वर्धतामिति कामये॥**जिस प्रकार मकर राशि में स्थित होकर ...
15/01/2026

*भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।*
*तथैव भवतां तेजो यशो मानं च वर्धतामिति कामये॥*

*जिस प्रकार मकर राशि में स्थित होकर सूर्यदेव का तेज बढ़ता है,*
*उसी प्रकार आपका तेज, यश एवं मान-सम्मान निरंतर बढ़ता रहे*
*उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को नवीन ऊष्मा प्रदान करे,*
*आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,*
*आप परिजनों सहित स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों*

इन्हीं प्रार्थनाओं के साथ
मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
💐🙏💐
डॉ राहुल राय MPT ( ORTHO/NEURO)
H P ORTHO NEURO CLINIC GORKHPUR

आंग्ल नववर्ष की आप एवं आपके परिवार को हार्दिक बधाई। अपनी चार पंक्तियों के साथ आप सभी के सुखमय जीवन की प्रभु रामजी से प्र...
01/01/2026

आंग्ल नववर्ष की आप एवं आपके परिवार को हार्दिक बधाई।
अपनी चार पंक्तियों के साथ आप सभी के सुखमय जीवन की प्रभु रामजी से प्रार्थना करता हूँ। साथ ही एक निवेदन व आशा भी कि जिस तरह आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद मिलता रहा है मुझे आगे भी आपका स्नेहाशीष मिलता रहेगा।

यही प्रार्थना है प्रभु से जीवन हो ख़ुशहाल सभी का।
यश कीर्ति वैभव बढ़े रहे बस ऊँचा भाल सभी का।
मिले नए आयाम सभी को और सफलता पग चूमे,
खुशियों से भरा रहे मन मंगल हो यह साल सभी का।
DR RAHUL RAI
H P ORTHO NEURO CLINIC GORKHPUR

लोक आस्था, श्रद्धा व विश्वास परम्परा के पुण्य प्रतीक छठ महापर्व की समस्त वंदनीय मातृशक्तियों सहित आप को अंतःकरण के अनंति...
27/10/2025

लोक आस्था, श्रद्धा व विश्वास परम्परा के पुण्य प्रतीक छठ महापर्व की समस्त वंदनीय मातृशक्तियों सहित आप को अंतःकरण के अनंतिम आगार से अनन्त-अशेष शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई ।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
मनहर अपरिमित व्योम के बीच स्थित परम् तेजस्वी दिनकर अपनी अक्षय आलोक रश्मि से दीप्तिमान होकर समस्त जीवधारियों को जीवन देने वाले, वसुधा पर समस्त चर-अचर को आनन्दित एवं उर्जित करने वाले भगवान भास्कर के अस्तांचलगामी सूर्य उपासना के इस महापर्व पर छठी मैया से विनती कि वह अपने स्नेहसिंक्त शुभाशीषों से अनुकम्पित कर आपको सपरिवार आरोग्यता, सुखमय जीवन व मनोवांछित इच्छाओं के पूर्ति का वर प्रदान करें ।
जय सूर्य देव🙏 जय छठी मैया🙏

डॉ राहुल राय MPT (ORTHO /NEURO )
H P ORTHO NEURO CLINIC GORKHPUR

21/10/2025
21/10/2025

Address

Ghosh Compny Chaurha, Kotwali Road, Gudy Bakers Ke Bgl Vali Gali Me Gorkhapur
Gorakhpur
273001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918052802844

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when H.P. ortho & neuro Clinic ghosh compny chauraha gorkhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to H.P. ortho & neuro Clinic ghosh compny chauraha gorkhpur:

Share