Dr. R K S Dhakad

Dr. R K S  Dhakad Dean & CEO : Gajara Raja Medical College Gwalior ( M.P. )
Former Superintendent and Joint Director of JAH group Gwalior ( M. P. )

जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में 16 नए बेड बढ़े, क्षमता हुई 56- पुराने मेडिसिन आईसीयू को कार्डियोलॉजी में मर्ज ...
25/04/2026

जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में 16 नए बेड बढ़े, क्षमता हुई 56

- पुराने मेडिसिन आईसीयू को कार्डियोलॉजी में मर्ज कर किया ह्दय रोग विभाग का विस्तार

ग्वालियर, 23 अप्रैल 2026। जयारोग्य अस्पताल समूह के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती क्षमता 40 से बढ़ाकर 56 बेड कर दी गई है। पुराने मेडिसिन आईसीयू को कार्डियोलॉजी विभाग में मर्ज किए जाने के बाद 16 अतिरिक्त पलंग विभाग को मिल गए हैं। इससे अब अधिक संख्या में मरीजों को भर्ती कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इस विस्तारित सुविधा का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर भर्ती कर उपचार देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुराने मेडिसिन आईसीयू को कार्डियोलॉजी विभाग में शामिल करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है। डॉ. धाकड़ ने कहा कि बेड संख्या बढ़ने से अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और अधिक मरीजों को अस्पताल की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन लगातार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी ने बताया कि अब तक बेड कम होने के कारण कई बार मरीजों को जमीन पर गद्दे बिछाकर उपचार देना पड़ता था। इससे मरीजों और परिजनों को असुविधा होती थी। अब अतिरिक्त 16 बेड मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और भर्ती व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए भविष्य में और संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। नई व्यवस्था से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी मरीजों की निगरानी एवं उपचार में सुविधा होगी।
इस मौके पर सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव, डॉ. राम रावत, बायोमेडिकल इंजीनियर कमल शर्मा, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जयारोग्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडरों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था ग्वालियर सेवा भावी समिति के सद...
25/04/2026

जयारोग्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडरों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था ग्वालियर सेवा भावी समिति के सदस्यों ने कमलाराजा अस्पताल में गर्मी से मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए 40 कूलर दान किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, डीन जीआरएमसी डॉ. आरकेएस धाकड़, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी श्री नवल शुक्ला, बीआईएमआर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ट्रस्टी श्री गोविंद देवड़ा, कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भूपेंद्र जैन मुख्यरूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने कहा कि मानव सेवा पुण्य का कार्य है, गर्मी में कूलर की ठंडी हवा से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह भी इस प्रकार के पुनीत कार्यों में आगे आएं।

जयारोग्य अस्पताल ( 1000 विस्तार अस्पताल ) का औचक निरीक्षण...Gajra Raja Medical College Gwalior MP Rajendra Shukla Grmc G...
21/04/2026

जयारोग्य अस्पताल ( 1000 विस्तार अस्पताल ) का औचक निरीक्षण...

Gajra Raja Medical College Gwalior MP Rajendra Shukla Grmc Gwalior

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल का होगा कायाकल्प: ₹911 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण, उप मुख्यमंत्री ने दिए जल्द काम शुरू करने क...
02/04/2026

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल का होगा कायाकल्प: ₹911 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण, उप मुख्यमंत्री ने दिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश...
Rajendra Shukla Gajra Raja Medical College Gwalior MP

जर्जर भवन से हजार बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट होगा MDR टीबी हॉस्पिटल, डीन ने लिया तैयारियों का जायजा
02/04/2026

जर्जर भवन से हजार बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट होगा MDR टीबी हॉस्पिटल, डीन ने लिया तैयारियों का जायजा

कितने सांचो में ढल के आये हैं,ख्वाब की तरह पल के आये हैं ।तुम सिफारिश से जहां पहुंचे हो ,हम वहां चल के आये हैं ।।Complet...
30/03/2026

कितने सांचो में ढल के आये हैं,ख्वाब की तरह पल के आये हैं ।
तुम सिफारिश से जहां पहुंचे हो ,हम वहां चल के आये हैं ।।

Completed 10 years as professor Orthopedics’s in historical medical college
GRMC Gwalior
During this tenure. Worked as JD & superintendent that was most toughest time for humanity of the world 4 years Covid 19
Then government appointed. As Dean of my parent college
M serving with trust and commitment for students and. Patients coming to this institute
Thanks god and my parents for. Blessing
🌹🌹

अरविन्दो हॉस्पीटल के संस्थापक डॉ.विनोद भण्डारी जी इन्दौर एवं जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के.एस.धाकड ग्वालियर से भेंटक...
29/03/2026

अरविन्दो हॉस्पीटल के संस्थापक डॉ.विनोद भण्डारी जी इन्दौर एवं जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के.एस.धाकड ग्वालियर से भेंटकर संस्था के पदाधिकारी श्री भूपेंद्र जैन जी ने रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन की सफलता के लिये आभार ज्ञापित किया और श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में सभी ने जो टीम भावना का परिचय दिया उसके लिये चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

28/03/2026
25/03/2026

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने शिवपुरी कैम्प के दौरान दो सफल ऑपरेशन किये.
Rajendra Shukla

राज्य स्तरीय टीबी क्विज प्रतियोगिता में जीआरएमसी रहा तीसरे स्थान पर - उप-मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्...
25/03/2026

राज्य स्तरीय टीबी क्विज प्रतियोगिता में जीआरएमसी रहा तीसरे स्थान पर

- उप-मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

जूडा का सेवा संकल्प : मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने किया 130 यूनिट रक्तदानडीन बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्...
25/03/2026

जूडा का सेवा संकल्प : मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने किया 130 यूनिट रक्तदान

डीन बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि इसका निर्माण फैक्ट्री में संभव नहीं

ग्वालियर, 24 मार्च 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) द्वारा जयारोग्य अस्पताल समूह के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 130 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी से अपील की कि यदि उनके रक्तदान से किसी की जान बच सकती है, तो इसमें अवश्य भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा अयंगर, डॉ. गजेंद्र पाल, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. राकेश बघेल तथा जूडा अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया। शिविर में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए कुल 130 यूनिट रक्तदान किया। जूडा अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
इस सफल आयोजन में डॉ. शिखर शर्मा (उपाध्यक्ष), डॉ. मोहक पाठक, निशांक पांडे, आर्यन दौहलिया, पंकज राठौर, नील शर्मा, अंतिम ओझा, वैष्णवी केडिया, सुहानी किरार, उमंग पांडे, हर्षवर्धन चौधरी, मनोज पाल, नीतू जांगिड़, प्रकृति द्विवेदी, अक्षत पटेल, साहिल कोरी, शिवांक पटेल और आकाश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Address

16/3 JAH Campus
Gwalior
474001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. R K S Dhakad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category