28/12/2025
1. Myth: डिस्क अपनी जगह से 'फिसल' (Slip) कर बाहर निकल जाती है।
Fact: डिस्क कोई साबुन की टिकिया नहीं है जो फिसल जाए! यह कशेरुकाओं (Vertebrae) से बहुत मजबूती से जुड़ी होती है। असल में, डिस्क के अंदर का जेल (Nucleus) बाहर की परत को धक्का देकर थोड़ा फूल (Bulge) जाता है या लीक हो जाता है। इसे 'Slip' कहना तकनीकी रूप से गलत है।
2. Myth: डिस्क को हाथ से दबाकर या झटका मारकर 'अंदर' किया जा सकता है।
Fact: यह सबसे बड़ा झूठ है जो 'हड्डी बैठाने वाले' बोलते हैं। डिस्क रीढ़ की हड्डी के बहुत गहराई में होती है, जिसके ऊपर मांसपेशियां, लिगामेंट्स और हड्डियां होती हैं। बाहर से अंगूठा लगाकर उसे अंदर करना असंभव है। वो सिर्फ सूजन कम कर सकते हैं, डिस्क अंदर नहीं कर सकते।
3. Myth: डिस्क ठीक करने के लिए 'सर्जरी' ही आखिरी रास्ता है।
Fact: 90-95% डिस्क के मामले बिना सर्जरी के ठीक हो जाते हैं। सही फिजियोथेरेपी, समय और पोस्चर (Posture) सुधारने से बॉडी उस एक्स्ट्रा डिस्क मेटेरियल को खुद-ब-खुद सुखा देती है या एडजस्ट कर लेती है (Resorption)।
4. Myth: डिस्क बल्ज में 'Bed Rest' (पूरा आराम) करना चाहिए।
Fact: 2-3 दिन से ज्यादा बेड रेस्ट आपके दर्द को बढ़ा सकता है। ज्यादा लेटने से कमर की मांसपेशियां कमजोर (Weak) हो जाती हैं, जिससे रीढ़ पर लोड बढ़ता है। दर्द की सीमा में रहकर 'Movement' (चलना-फिरना) ही असली दवा है।
5. Myth: सख्त बिस्तर (Hard Bed) या जमीन पर सोने से डिस्क ठीक होती है।
Fact: बहुत सख्त गद्दा रीढ़ की नेचुरल कर्व (Natural Curve) को सपोर्ट नहीं करता, जिससे जकड़न बढ़ सकती है। एक Medium-Firm (न ज्यादा सख्त, न ज्यादा नरम) गद्दा रीढ़ के लिए सबसे बेस्ट होता है।
6. Myth: अगर MRI में डिस्क बल्ज आया है, तो दर्द होगा ही।
Fact: बहुत से लोगों (लगभग 30-40%) की MRI में डिस्क बल्ज निकलता है, लेकिन उन्हें कोई दर्द नहीं होता। दर्द तभी होता है जब वो डिस्क किसी नस (Nerve) को दबा रही हो। सिर्फ रिपोर्ट देखकर इलाज नहीं होता, मरीज के लक्षणों (Symptoms) को देखना पड़ता है।
7. Myth: अब मैं कभी जिम नहीं जा पाऊंगा या वजन नहीं उठा पाऊंगा।
Fact: एक बार डिस्क हील हो जाए और आपकी कोर (Core) मसल्स मजबूत हो जाएं, तो आप दोबारा वजन उठा सकते हैं और जिम भी कर सकते हैं। बस आपको 'Deadlift' जैसी एक्सरसाइज सही तकनीक से करनी होगी।
8. Myth: डिस्क बल्ज सिर्फ भारी वजन उठाने या झटके से होता है।
Fact: यह धीरे-धीरे होने वाला प्रोसेस है (Wear and tear)। खराब पोस्चर में घंटों बैठना, स्मोकिंग, मोटापा और जेनेटिक्स भी डिस्क को कमजोर करते हैं। वो "झटका" तो बस आखिरी तिनका होता है।
9. Myth: अगर कमर में दर्द है, तो पक्का 'साइटिका' या डिस्क की दिक्कत है।
Fact: 80% कमर दर्द 'Mechanical' होता है (यानी मांसपेशियों की जकड़न या कमजोरी)। हर कमर दर्द डिस्क का दर्द नहीं होता। लोग डर के मारे बिना वजह MRI करवा लेते हैं।
10. Myth: लटकने (Hanging) से डिस्क अपनी जगह पर वापस आ जाती है।
Fact: लटकने से रीढ़ में थोड़ी जगह (Decompression) बनती है जिससे नस पर दबाव कम होता है और 'आराम' मिलता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि डिस्क अपनी जगह पर 'वापस' चली गई। यह टेम्परेरी रिलीफ है, परमानेंट इलाज नहीं