ILAHI Medical STORE

ILAHI Medical STORE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ILAHI Medical STORE, Medical and health, MUSTAFABAD, Haridwar.

खाली पेट पानी पीना क्यों जरूरी हैखाली पेट पानी पीने की आदत आपको स्वस्थ रखती है।हर रोज सुबह चार गिलास पानी कई प्रकार के र...
23/07/2014

खाली पेट पानी पीना क्यों जरूरी है

खाली पेट पानी पीने की आदत आपको स्वस्थ रखती है।
हर रोज सुबह चार गिलास पानी कई प्रकार के रोगों में फायदेमंद है।
दो गिलास पानी के बीच कुछ मिनट का अंतराल कर फिर दो गिलास पानी लें।
अगर एक साथ पानी पीने में समस्या है तो इसे धीरे-धीरे आदत में लाएं।

जल को यूं ही जीवन नहीं कहा जाता। अच्‍छी सेहत के लिए पानी का बहुत महत्‍व होता है। सुबह खाली पेट पानी पीने का महत्‍व तो यूं ही बहुत ज्‍यादा होता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्‍सा पद्धतियां खाली पेट पानी पीने को जरूरी मानती हैं। बिस्‍तर से उठने के बाद आपको कम से कम चार गिलास यानी लगभग 1 लीटर पानी पीना चाहिये। इससे आपकी पाचन क्रिया तो दुरुस्‍त रहती ही है, साथ ही आप कई अन्‍य बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

रोज सुबह खाली पेट पानी पीने की प्रक्रिया वॉटर थेरेपी ट्रीटमेंट कहलाती है। पानी पीने से एक घंटे पहले और पानी पीने के एक घंटे के बाद तक और कुछ न खाएं-पिएं, ठोस आ‍हार तो भूल से भी न लें। हो सकता है कि शुरुआत में 1 लीटर पानी पीने में तकलीफ हो, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी। पहले दो गिलास पिएं, इसके बाद दो मिनट रुके और फिर दो गिलास पिएं। जब आप इस प्रकिया की शुरूआत करेंगे तो संभव है कि आपको एक घंटे में दो से तीन बार पेशाब के लिए जाना पड़े। लेकिन, कुछ समय बाद आपका शरीर इतने पानी का आदी हो जाएगा और आपकी यह समस्‍या भी दूर हो जाएगी।
पानी पियें बीमारी भगायें

जापान में हर सुबह जगने के तुरंत बाद पानी पीने का चलन है। इसके अलावा इसके वैज्ञानिक शोधों में भी इसके फायदों को प्रमाणित किया गया है। जापान की मेडिकल सोसाइटी के मुताबिक वॉटर ट्रीटमेंट की मदद से पुरानी और गंभीर बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा वॉटर ट्रीटमेंट से सिरदर्द, बदन दर्द, अर्थराइटिस, हृदय की तेज गति, इपलिप्सी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, टीबी, मैनिन्जाइटिस, किडनी और यूरीन से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इतना ही नहीं पानी पीने के इस इलाज से उल्टी, गैस की समस्या, डायरिया, बवासीर, मधुमेह, कब्ज, आंखों से जुड़ी समस्याएं, कैंसर, मासिक धर्म में अनियमितता, कान, नाक और गले की जुड़ी बीमारियां और यहां तक कि दिल से जुड़ी बीमा‍रियों को भी काबू किया जा सकता है।

उपचार का तरीका

सुबह उठने के साथ ही और ब्रश करने से पहले चार गिलास पानी पिएं।
ब्रश करने के पैंतालीस मिनट तक ना कुछ खाएं और ना ही कुछ पिएं।
पैंतालीस मिनट के बाद आप कुछ भी खा पी सकते हैं।
नाश्‍ते, लंच और डिनर के 15 मिनटों के बाद अगले दो घंटे तक न कुछ खायें न पियें।
बूढ़े और बीमार लोगों के लिए चार गिलास पानी पीना मुश्किल हो जाता है। वे थोड़ी मात्रा से शुरुआत कर बाद में इसे बढ़ा सकते हैं।

http://www.onlymyhealth.com/health-slideshow/health-benefits-of-drinking-water-from-a-copper-vessel-in-hindi-1404211542....
23/07/2014

http://www.onlymyhealth.com/health-slideshow/health-benefits-of-drinking-water-from-a-copper-vessel-in-hindi-1404211542.html

तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे जीवन के लिए वरदान के सामान होता है। इस पानी से शरीर के विषैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं और धातु में रखे पानी को पीने से शरीर के तीनों दोषों जैसे वात, कफ और पित्त को संतुलित करने की क्षमता होती है।

18/07/2014

सफेद बालों के लिए के घरेलू नुस्‍खे

बाल खूबसूरती का पैमाना होते हैं और कई मामलों में सेहत का भी। लेकिन, आजकल प्रदूषण की मार हमारे बालों को भी प्रभावित कर रही है। और ऊपर से हानिकारक कैमिकल युक्‍त उत्‍पादों का इस्‍तेमाल बालों पर और भी बुरा असर डालते हैं। नतीजा, समय से पहले ही बाल पककर सफेद होने लगते हैं। लेकिन, बालों को वक्‍त से पहले ही सफेद होने से बचाने के लिए कई घरेलू नुस्‍खे बहुत कारगर साबित होते हैं। आइये कुछ ऐसे ही नस्‍खों के बारे में जानते हैं जो, वक्‍त से पहले आपके बालों को पकने से रोकेंगे। और सफेद बालों को काला करने में भी मदद करेंगे वो भी बिना हानिकारक केमिकल्‍स-

प्‍याज का पेस्‍ट, वैरी बॅस्‍ट

प्‍याज आपके सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक रोजाना नहाने से कुछ देर पहले अपने बालों में प्‍याज का पेस्‍ट लगायें। इससे आपके सफेद बाल तो काले होने शुरू हो ही जाएंगे, लेकिन साथ ही बालों का गिरना भी रुक जाएगा।

नींबू और आंवला करे कमाल

बालों के लिए नींबू और आंवला कितने फायदेमंद है, यह बताने की जरूरत नहीं। विटामिन-सी से भरपूर ये दोनो पदार्थ बालों के लिए किसी अमृत से कम नहीं। अगर आप अपने सफेद बालों को काला करना चाह रहे हैं, तो नींबू के रस में आंवले का पेस्‍ट मिलाकर सिर पर लगायें। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बाल काले होना शुरू हो जाएंगे। आंवला खाने के अलावा, आंवले के पाउडर में नींबू मिलाकर नियमित रूप से लगाएं। शैंपू के बाद आंवला पाउडर पानी में घोलकर लगाने से बालों की कंडीशनिंग तो होती ही है, साथ ही इनका रंग भी बरकरार रहता है।

बालों के फायदेमंद है तिल

तिल का तेल तो बालों के लिए अच्‍छा होता ही है साथ ही इसका सेवन भी बहुत लाभ पहुंचाता है। अगर आप अपने भोजन में तिल को शामिल कर लें तो आपके बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहेंगे।

दही और काली मिर्च

सप्‍ताह में तीन-चार बार आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

घी की मालिश, बड़ी कमाल
आपने अपने घर के बुजुर्गो को सिर पर देसी घी से मालिश करते हुए देखा होगा। भले ही आपको यह अजीब लगे, लेकिन घी से सिर की त्‍वचा को पोसन मिलता है। प्रतिदिन घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर आप ऐसे नुस्खों के बारे में जानना चाहते है तो हमारा पेज ला इक करे

https://www.facebook.com/pages/ILAHI-Medical-STORE/464990066905195?ref=hl

14/07/2014

Medical video: Human Autopsy _ Anatomy (20_Minute Educational)

हार्ट अटैक: ना घबराये ......!!!सहज सुलभ उपाय ....99 प्रतिशत ब्लॉकेज को भी रिमूव कर देता है पीपल का पत्ता....पीपल के 15 प...
14/07/2014

हार्ट अटैक: ना घबराये ......!!!

सहज सुलभ उपाय ....
99 प्रतिशत ब्लॉकेज को भी रिमूव कर देता है पीपल का पत्ता....

पीपल के 15 पत्ते लें जो कोमल गुलाबी कोंपलें न हों, बल्कि पत्ते हरे, कोमल व भली प्रकार विकसित हों। प्रत्येक का ऊपर व नीचे का कुछ भाग कैंची से काटकर अलग कर दें।

पत्ते का बीच का भाग पानी से साफ कर लें। इन्हें एक गिलास पानी में धीमी आँच पर पकने दें। जब पानी उबलकर एक तिहाई रह जाए तब ठंडा होने पर साफ कपड़े से छान लें और उसे ठंडे स्थान पर रख दें, दवा तैयार।

इस काढ़े की तीन खुराकें बनाकर प्रत्येक तीन घंटे बाद प्रातः लें। हार्ट अटैक के बाद कुछ समय हो जाने के पश्चात लगातार पंद्रह दिन तक इसे लेने से हृदय पुनः स्वस्थ हो जाता है और फिर दिल का दौरा पड़ने की संभावना नहीं रहती। दिल के रोगी इस नुस्खे का एक बार प्रयोग अवश्य करें।

* पीपल के पत्ते में दिल को बल और शांति देने की अद्भुत क्षमता है।
* इस पीपल के काढ़े की तीन खुराकें सवेरे 8 बजे, 11 बजे व 2 बजे ली जा सकती हैं।
* खुराक लेने से पहले पेट एक दम खाली नहीं होना चाहिए, बल्कि सुपाच्य व हल्का नाश्ता करने के बाद ही लें।
* प्रयोगकाल में तली चीजें, चावल आदि न लें। मांस, मछली, अंडे, शराब, धूम्रपान का प्रयोग बंद कर दें। नमक, चिकनाई का प्रयोग बंद कर दें।
* अनार, पपीता, आंवला, बथुआ, लहसुन, मैथी दाना, सेब का मुरब्बा, मौसंबी, रात में भिगोए काले चने, किशमिश, गुग्गुल, दही, छाछ आदि लें । ......

तो अब समझ आया, भगवान ने पीपल के पत्तों को हार्टशेप क्यों बनाया..

शेयर करना ना भूले.....

26/06/2014

प्रश्न : मेरी उम्र 25 साल है। मैं एक हफ्ते में कम से कम 2-3 बार हस्तमैथुन करता हूं। मुझे इसकी आदत पड़ गई है। मुझे इससे कमजोरी बहुत हो जाती है। कुछ उपाय बताएं जिससे मेरी यह आदत छूट जाए। मेरी इस आदत से भविष्य में कोई परेशानी तो नहीं होगी।

उत्तर : हस्तमैथुन एक सामान्य क्रिया है। यह न तो लाभदायक है और न ही हानिकारक। हस्तमैथुन किसी भी उम्र में और किसी भी तरीके से किया जाए, इसका व्यक्ति के शरीर और सहवास क्षमता अथवा प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके संबंध में 'बचपन की गलती' नीम-हकीमों द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है।

यह भी एक अंधविश्वास ही है कि हस्तमैथुन से कमजोरी आती है। हां, किसी भी चीज की अति अवश्य नुकसानदेह हो सकती है। जहां तक इस आदत को छोड़ने का प्रश्न है तो आप दृढ़ संकल्प से इसे छोड़ सकते हैं साथ ही जब भी हस्तमैथुन की इच्छा हो तब अपना ध्यान किसी अन्य काम में लगा लें या अच्छा साहित्य पढ़ें। फिर भी आपको लगता है कि इससे आपको नुकसान हो रहा है तो आप किसी योग्य सेक्स थैरपिस्ट की सलाह लें।

प्रश्नकर्ता अपने सवाल इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं- ilahimedicalstore@gmail.com
(उचित सवालों के जवाब 15 दिनों में इसी स्तंभ में देखे जा सकते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि कृपया मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें। आवश्यक नहीं कि सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं, यह संपादक तथा विशेषज्ञ के विवेक पर निर्भर होगा)

शवासन :इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने मन को करें और पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को ढीला छोड़ दें और अपने हाथ...
26/06/2014

शवासन :
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने मन को करें और पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को ढीला छोड़ दें और अपने हाथों को शरीर से सटाकर रख लें। इस आसन को शवासन इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसमें आपको अपना शरीर बिल्कुल शव की तरह जमीन पर छोड़ देना पड़ता है। इस आसन को करने से थकावट भी दूर हो जाती है। सांस और नब्ज़ की गति सामान्य हो जाती है। इस आसान से आंखों को काफी आराम मिलता है और साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

सर्वांगासनइस आसन में शरीर के सारे अंगों का व्यायाम एक साथ हो जाता है, इसलिए इसे सर्वांगासन का नाम दिया गया है।कैसे करें:...
26/06/2014

सर्वांगासन
इस आसन में शरीर के सारे अंगों का व्यायाम एक साथ हो जाता है, इसलिए इसे सर्वांगासन का नाम दिया गया है।

कैसे करें: सपाट जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर के साइड में रखें। दोनों पैरो को धीरे-धीरे ऊपर उठाइए। पूरा शरीर गर्दन से समकोण बनाते हुए सीधा लगाएं और ठोड़ी को सीने से लगाएं। इस पोजिशन में 10 बार गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे करें।
यह आपकी आंखों के आसपास की मांसपेशियों में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे आंखों की रोशनी हमेशा अच्छी बनी रहती है।

आंवला के गुणआंवले में सारे रोग दूर करने के गुण व शक्ति होती है। आंवला युवकों को भी यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों ...
26/06/2014

आंवला के गुण
आंवले में सारे रोग दूर करने के गुण व शक्ति होती है। आंवला युवकों को भी यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति देता है। बशर्ते आंवला किसी न किसी रूप में रोज सेवन करें। आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। एक आंवला दो संतरे के बराबर होता है। आंवले का मुरब्बा ताकत देने वाला होता है।

1. गर्भवती स्त्रियों को आंवला अवश्य लेना चाहिये। किसी भी रूप में लें।

2. आंवला एक अंण्डे से अधिक बल देता है।

3. आंवला ब्लडप्रेशर वालों के लिये लाभप्रद है।

4. आंवला टूटी हड्डियों को जोड़ने वाला है।

5. जिन्हें नकसीर होता हो (नाक से खून) सूखा आंवला रात में भिगाकर उस पानी से सर धोयें। आंवले का मुरब्बा खायें। आंवले का रस नाक में टपकायें।

6. आंवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है।

7. आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से मधुमेह में लाभ होता है।

8. रात के आंवले का चूर्ण भीगो कर पानी पीये सुबह पेट साफ होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है।

9. नित्य 1-2 ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। पांच दिन तक बराबर पियें।

10. जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पियें इससे स्वास्थ अच्छा रहता है। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है। नई शक्ति व चेतना देता है। यौवन बहार आयेगा।

11. आंवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।

12. गर्भावस्था में उल्टी हो रही हो, तो आंवले का मुरब्बा खायें।

13. आंवले के चूर्ण का उबटन चेहरे पर लगाये चेहरा साफ होगा दाग धब्बे दूर होंगे।

14. गर्मियों में चक्कर आता हो जी घबराता हो तो आंवले का शर्बत पियें।

15. आवाज बैठ गई हो, तो पिसे आंवले की फंली लें।

16. आंवले में बाल करने के गुण है। आंवला बहुत खट्टा इसलिये सफाई अच्छी करता है बालों की। साथ रोज आंवले का सेवन करें।

17. बुढ़ापा दूर रखता है। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी।

Address

MUSTAFABAD
Haridwar
249404

Telephone

9548232329

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ILAHI Medical STORE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram