06/04/2026
ओमकार लाइफलाइन हॉस्पिटल, ज्वालापुर में सफल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
दिनांक 05 अप्रैल 2026 को हमारे अस्पताल में आयोजित विशाल निःशुल्क जांच एवं परामर्श स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क OPD सेवाओं, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
* बी.पी., शुगर, ऑक्सीजन आदि की जांच
* विभिन्न रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श
* स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
* स्वास्थ्य जांचों पर विशेष छूट
* ब्लड बैंक कैंप,ब्लड डोनेशन
* पी फ़ टी आदि की जांचें
इस शिविर में डॉ. गोयल पैथ लैब की टीम भी उपस्थित रही, जिन्होंने विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में सहयोग दिया तथा जांचों पर विशेष छूट प्रदान की। साथ ही, मां गंगे ब्लड बैंक की ओर से निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा में अपना योगदान दिया।
इस शिविर में ओमकार लाइफलाइन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं:
जनरल मेडिसिन – डॉ. मोहित चौहान (MBBS,MD,Medicine (GOLD MEDALIST )
न्यूरोसर्जरी – डॉ. गौरव सिंह असवाल (MBBS, MS, MCh)
कार्डियोलॉजी – डॉ. अनुराग रावत (MBBS, MD, DNB - कार्डियोलॉजी)
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ – डॉ. अनुपम पटेल, डॉ. सुप्रिया (MBBS, MS - )
हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. अनु अग्रवाल (MBBS, DNB)
डेंटल सर्जरी – डॉ. मनु सिंह (BDS, MDS)
हम सभी मरीजों, सहयोगियों और टीम का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से यह शिविर सफल रहा।
ओमकार लाइफलाइन हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य करता रहेगा।