Dr.Ajay Kumar Mehta

Dr.Ajay Kumar Mehta MBBS (AKU PATNA) PGDFM ( CMC Vellore) General and Family Physician, Diabetologist

27/10/2023

क्या सांप को भी CPR दे सकते हैं???
Madhya Pradesh में एक लोकल पुलिस के कांस्टेबल अतुल शर्मा ने कीटनाशक वाले जहरीले पानी के कारण बेहोश हो चुके सांप को Mouth to Mouth CPR देकर उस सांप की जान बचाई । हां आपने ठीक पढ़ा सांप को mouth to mouth CPR .....

अपने आप पे ये एक अनोखा मामला है।
( ये सांप जहरीला नहीं लग रहा , common water snake है शायद)
Link in comment

Fellowship in Diabetes Mellitus and Diabetic Foot care, Department of Endocrinology CMC Vellore
15/09/2023

Fellowship in Diabetes Mellitus and Diabetic Foot care, Department of Endocrinology CMC Vellore

20/08/2023

फाइलेरिया या हाथी पांव मच्छरों के काटने से फैलने वाली बिमारी होती है। CULEX नामक मच्छर फाइलेरिया के जीवाणु वुचेरेरिया बैन्क्रॉफ्टी (Wuchereria Bancrofti), के वाहक होते हैं।

फाइलेरिया या हाथी पांव से फाइलेरिया रोधी दवाईयों की निर्धारित खुराक से बचाव किया जा सकता है।
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) प्रोग्राम के तहत
लोगों को तीन दवाओं की गोलियां साल में एक बार खिलायी जाती हैं। वो तीन टैबलेट होते हैं
डीईसी (DEC) , एल्बेन्डाजोल (ALBENDAZOLE )और आईवरमेक्टिन (IVERMECTIN).
आपको आंगनवाड़ी वर्कर, एएनएम, जीएनएम या आशा वर्कर द्वारा ये दवाई घर घर जा कर खिलाई जाएंगी। फाइलेरिया के रोकथाम के लिए साल में एक बार ये दवाएं जरुर खाएं।

इन दवाओं को खाली पेट नहीं खाना है।

इन्हें नहीं खानी हैं दवाएं
2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को ये दवाएं नहीं खिलाई जाएगी ।

दांत दर्द में चली गयी युवक की जान :यूट्यूब विडियो में देख दांत दर्द के इलाज के लिए कनेर/कनैल के बीज खा लेने  से युवक की ...
19/07/2023

दांत दर्द में चली गयी युवक की जान :यूट्यूब विडियो में देख दांत दर्द के इलाज के लिए कनेर/कनैल के बीज खा लेने से युवक की मौत हो गई ।
सांप के डंक से भी ज्‍यादा जहरीला होता है इस पौधे का बीज। इसके बीज बहुत ही ज्यादा CARDIOTOXIC होते हैं। खाने के कुछ घंटों में हृदय गति रुकने से जान चली जाती है।
कनेर का बीज बेहद जहरीला होता है, जिसे खाने से पलभर में किसी भी मौत हो सकती है। इसके बीज से लेकर पत्‍ते और जड़ सभी चीजें मनुष्‍य के लिए घातक होती हैं।
आज के सोशल मीडिया युग में इंटरनेट पर भ्रामक जानकारियां पोस्ट की जा रही है कुछ लाइक्स कमेंट और व्यूज के लिए। जब से विडियो मोनेटाइज होने के बाद पैसे कमाने का लालच में लोग अधकचरी ज्ञान परोस रहे हैं। ऐसे विडियो से सावधान रहें। सतर्क रहें।GOOGLE DOCTER न बने ।

#पीलाकनेर

FAT WALLET SYNDROME आजकल लोग पर्स रखने के लिए पैंट या जीन्स की पीछे वाली पॉकेट का इस्तेमाल करते  है.  अभी के समय में पैस...
03/02/2023

FAT WALLET SYNDROME

आजकल लोग पर्स रखने के लिए पैंट या जीन्स की पीछे वाली पॉकेट का इस्तेमाल करते है. अभी के समय में पैसों और कई तरह के कार्ड्स से भरा पर्स पिछली पॉकेट में रखना अधिकांश पुरुषों की आदत में शामिल है ।यही छोटी सी आदत आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है और इससे उठना-बैठना तक दूभर हो सकता है।

एक 33 साल के एक व्यक्ति को कुछ महीनों से दाहिने नितंब से लेकर जांघ,पैर और पंजों तक दर्द और सूनापन झिंनझिनी हो रहा था . Xray आदि में कोई मेजर फाइंडिंग नही थी, पूछताछ करने और देखने से पता चला की उसके पैंट की पैकेट में एक मोटा सा पर्स था। जिससे ये पता चला कि उसे 'फैट वॉलेट सिंड्रोम' हो सकता था। उस भारी पर्स की वजह से उस व्यक्ति की पिरिफोर्मिस मसल (मांसपेशी) दब गई थी जिस वजह रीढ़ की हड्डी से पैर तक जाने वाली साइटिका नस पर भी दबाव पड़ रहा था. और लगातार ऐसा स्तिथि में बैठने से रीढ़ की हड्डी का कर्वेचर भी बदल जाता है और नशों तथा मांसपेशी पर स्ट्रेस रहता है जो दर्द, डिसकंफर्ट और झिंझीनाहट का कारण बन जाता है।
"अक्सर पुरुष अपने बटुए यानी वॉलेट में रुपये-पैसों के अलावा जरूरी कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसी कई चीजें भी रखते हैं जिसकी वजह उनका पर्स काफी भारी हो जाता है. इससे उनमें फैट वॉलेट सिंड्रोम (वॉलेट न्यूरिटाइस) होने का खतरा बढ़ जाता है। बैठते या गाड़ी चलाते समय अपने पर्स को अपनी पिछली जेब में ना रखें. इसके अलावा अगर आपको पिछली पॉकेट में ही पर्स रखना है तो इसके लिए आप उसका भार/मोटाई कम कर सकते हैं फालतू के कार्ड कैरी न करें।

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🌻और एक सवाल क्या मुझे मरीजों के पर्चे हिंदी में लिखना चाहिए??
10/01/2023

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🌻

और एक सवाल क्या मुझे मरीजों के पर्चे हिंदी में लिखना चाहिए??

06/01/2023
02/12/2022


World COPD DAYसीओपीडी, सांस की नली मे, परेशानी के कारण होती है, जिसमें श्वास नली का डायमीटर कम और नली मोटी हो जाती है, इ...
16/11/2022

World COPD DAY
सीओपीडी, सांस की नली मे, परेशानी के कारण होती है, जिसमें श्वास नली का डायमीटर कम और नली मोटी हो जाती है, इससे सांस लेने मे तकलीफ, खांसी, सांस फूलना आदि लक्षण पाये जाते है। इसे दमा के नाम से भी जाना जाता है। सीओपीडी की बीमारी होने का प्रमुख कारण, धूम्रपान, प्रदुषण, जिसमें फ़ैक्टरी का धुआं या धूल भी शामिल हैं, या पुराने तरीके से लकड़ी से जलाकर, धुआं देने वाले चूल्हों से महिलाओं में होता सकता है।

सही समय पर जांच और दवाई से COPD को बढ़ने से रोका जा सकता है।

विश्व मधुमेह दिवस 14नवंबर 2022:- मधुमेह के लक्षणों में अत्यधिक पेशाब आना, थकान, मधुमेह के लक्षणों में अत्यधिक पेशाब आना,...
14/11/2022

विश्व मधुमेह दिवस 14नवंबर 2022:-

मधुमेह के लक्षणों में अत्यधिक पेशाब आना, थकान, मधुमेह के लक्षणों में अत्यधिक पेशाब आना, थकान, लगातार भूख लगना, वजन कम होना और धुंधली दृष्टि शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये सामान्य लक्षण हैं जिन्हें ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं या उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इस प्रकार, शुरुआती संकेतों और लक्षणों के माध्यम से समय पर मधुमेह का पता लगाने के लिए नियमित जांच करवाना आवश्यक है। लगभग दो वयस्कों में से एक में मधुमेह का निदान नहीं होता है। इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। यदि आप ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस कर रहे हैं तो आप इस दिन को परीक्षण के लिए चिह्नित कर सकते हैं और अपनी स्थिति के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं।लगातार भूख लगना, वजन कम होना और धुंधली दृष्टि शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये सामान्य लक्षण हैं जिन्हें ज्यादातर लोग अनदेखा कर देते हैं या उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इस प्रकार, शुरुआती संकेतों और लक्षणों के माध्यम से समय पर मधुमेह का पता लगाने के लिए नियमित जांच करवाना आवश्यक है। लगभग दो वयस्कों में से एक में मधुमेह का निदान नहीं होता है। इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। यदि आप ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस कर रहे हैं तो आप इस दिन को परीक्षण के लिए चिह्नित कर सकते हैं और अपनी स्थिति के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं।
Dr AJAY KUMAR MEHTA
MBBS, PGDFM CMC VELLORE

Headache and migraine
04/11/2022

Headache and migraine

Address

Hazaribagh
825301

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6am

Telephone

+919304489276

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Ajay Kumar Mehta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category