24/01/2026
नर्मदापुरम मां नर्मदा जयंती पर इस बार भी आटे के दीपक ही विसर्जित किए जाएंगे। यह परंपरा पिछले 25 वर्षों से चल रही है। नीरजा फौजदार ने बताया शुरुआत में सभी संस्थाएं मिलकर अपने हाथों से दीपक बनाती थीं। पिछले 5 वर्षों से यह कार्य डॉ. एनीबिसेंट निशक्त स्कूल के सहयोग से हो रहा है। स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए दीपक घाट पर श्रद्धालुओं को निशुल्क दिए जाएंगे। ताकि वे भी आटे के दीपक ही विसर्जित करें। इससे मां नर्मदा में प्रदूषण नहीं होगा। जल में रहने वाले जीवों को भोजन भी मिलेगा। आयोजन में नपाध्यक्ष नीतू यादव, मां नर्मदा सहयोग संस्था की संरक्षक और डॉ. एनीबिसेंट विशेष विद्यालय/ आवासीय छात्रावास संस्था संचालिका श्रीमती आरती दत्ता, सहित स्कूल के सभी बच्चे/ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।