21/08/2025
🧠 Types of Delusions with Examples | Mental Health Awareness 🧠
A step towards understanding the mind
A delusion is a strong belief in something that isn’t true, even when there’s clear evidence against it.
Here are some common types of delusions and examples:
1️⃣ Delusion of Grandeur
🗣️ उदाहरण: "मैं भगवान का अवतार हूं। मेरे पास दुनिया बदलने की ताक़त है। मेरे पास बहुत पैसा है। मेरी बहुत पहचान है।"
➡️ व्यक्ति खुद को असाधारण शक्तियों वाला मानता है।
2️⃣ Persecutory Delusion
🗣️ उदाहरण: "सरकार मेरी जासूसी कर रही है। मेरे फोन में चिप लगा दी गई है। किसी ने मेरे ऊपर जादू टोना कर दिया है। कोई मुझे जान से मारना चाहता है। खाने में कुछ मिला दिया है। "
➡️ व्यक्ति को लगता है कि कोई उसे नुक़सान पहुंचाना चाहता है।
3️⃣ Delusion of Jealousy
🗣️ उदाहरण: "मेरी पत्नी मुझे धोखा दे रही है, भले ही कोई सबूत न हो।"
➡️ बेबुनियाद शक और जलन की भावना।
4️⃣ Delusion of Reference
🗣️ उदाहरण: "टीवी में जो न्यूज एंकर बोल रहा है, वो मेरे बारे में ही बात कर रहा है। चार लोग आपस मे जो बात कर रहे मेरी ही बात कर रहे है। मुझे देख कर हँस रहे है। सब मेरे पीछे पड़े है।"
➡️ सामान्य बातों को खुद से जोड़ लेना।
5️⃣ Somatic Delusion
🗣️ उदाहरण: "मेरे शरीर में कीड़े रेंग रहे हैं, लेकिन डॉक्टर कहते हैं सब ठीक है। शरीर के अंदर चींटी काट रही है।शरीर मे कीड़े पड़ गए है। "
➡️ शरीर को लेकर ग़लत और अति विचित्र विश्वास।
6️⃣ Delusion of Control
🗣️ उदाहरण: "मेरे विचार मेरी नहीं हैं। कोई और मेरे दिमाग को कंट्रोल कर रहा है। कोई मेरी सोच बदल रहा है।मेरी बॉडी को अपने हिसाब से चल रहा है। कोई दिमाग मे चल रही बाते पढ़ रहा है।"
➡️ व्यक्ति को लगता है कि उसकी सोच या शरीर किसी और के कंट्रोल में है।
7️⃣ Nihilistic Delusion
🗣️ उदाहरण: "मैं मर चुका हूँ। मेरा शरीर अब मौजूद नहीं है। दुनिया खत्म हो चुकी है।"
➡️ व्यक्ति को लगता है कि वह या दुनिया अस्तित्व में नहीं हैं।
8️⃣ Capgras Delusion
🗣️ उदाहरण: "मेरी माँ अब असली नहीं है। कोई और उसका रूप धारण करके मेरे साथ रह रहा है।"
➡️ व्यक्ति अपने करीबी को पहचानने से इनकार करता है और सोचता है कि वह नकली है।
9️⃣ Erotomanic Delusion
🗣️ उदाहरण: "एक फिल्म स्टार मुझसे प्यार करता है। वो मुझे इशारे करता है टीवी में।"
➡️ व्यक्ति सोचता है कि कोई हाई-प्रोफाइल व्यक्ति उससे गुप्त रूप से प्रेम करता है।
🔟 Delusion of Guilt or Sin
🗣️ उदाहरण: "मैं सबसे बड़ा पापी हूं। मेरी वजह से सबकी ज़िंदगी खराब हो गई है।"
➡️ व्यक्ति बिना वजह खुद को दोषी मानता है।
🧘♀️ संदेश:
भ्रम (delusions) सिर्फ कल्पना नहीं है — यह एक गंभीर मानसिक स्थिति हो सकती है। अगर किसी को ऐसे विचार बार-बार आते हैं, तो मनोचिकित्सकीय सलाह लेना बहुत ज़रूरी है।
🩺💬
👥 शेयर करें, ताकि जागरूकता फैले।
क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही ज़रूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।