
29/06/2022
वर्षा ऋतु हेतु उपयुक्त दिनचर्या
1. हल्के और ताजे भोजन का सेवन ही करना चाहिए।
2. फलों में जामुन का सेवन अति उत्तम होता है। भोजन के बाद प्रतिदिन जामुन खाएं।
3. त्वचा रोग से बचने के लिए हल्की तेल मालिश करके स्नान करें।
4. देर रात तक जागना और अधिक श्रम करना इस मौसम में हानिकारक होता है।
5. वर्षा ऋतु में तले हुए, तेज मसालेदार, खट्टे, बेसन के बने व्यंजन का सेवन न करें।