
27/09/2024
आप वेजिटेरियन हैं या ग्रेनिटेरियन?
अपने आप को वेजिटेरियन (शाकाहारी) कहने वाले अधिकतर लोगों के आहार में vegetables की मात्रा बहुत कम होती है और grains /अनाज की मात्रा बहुत अधिक. अनाज में भी उस अनाज का सेवन अधिक होता जिसमें फाइबर/छिलके हटाए जा चुके हैं. इससे भोजन में glucose की मात्रा अधिक हो जाती है. फाइबर की कमी के चलते ब्लड में भोजन के उपरांत तेजी से glucose बढ़ता है. परिणामस्वरुप डायबिटीज के मरीजों में शुगर बढ़ती है और अन्य लोगों में मोटापा.
अगर आप वेजिटेरियन टेरियन हैं तो भोजन में हरी सब्जी, सलाद की मात्रा बढ़ाएं, अनाज की मात्रा कम करें , सबूत अनाज/ छिलके वाली दाल लें और मैदे इत्यादि से तौबा करें
जो लोग नान वेज हैं उन्हें भी भोजन में सलाद और हरी सब्जी बढ़ानी चाहिए क्यूंकि नान वेज में फाइबर का अभाव होता है
वेजिटेरियन हैं तो vegetables खायें