26/01/2026
ये मेरा भारत है जहाँ रंग है,
जहाँ खाने में स्वाद है,
अलग अलग जाति,धर्म,भाषा,पहनावा होकर भी हम एक है।
मै की परिभाषा कोई जानता ही नहीं,
जब बात करे, तो स्वयं को हम से परिभाषित कर फूले नहीं समाते ।
इस भारत की खूबसूरती दिल को सुकून देती है, और जब जहाँ से सब ख़त्म हो जाये,
वहाँ से संभव की आस यही से मिलती है।
इस भारत की माटी को तन पर लगा कितनी ही बीमारियां ठीक हो जाती है।
यहाँ पत्थर भगवान है, हवा को पूजा जाता है। और हर नदी में माँ का स्वरूप देखा जाता है।
यहाँ माता -पिता के संस्कार बच्चों को बुरा होने से बचा लेते है।
यहाँ कम में गुजारा करके भी ख़ुशी खरीदी जा सकती है
ये मेरा भारत है ये हमारा भारत है🌄🙏❤️