Astrologer Shailendra Tiwari

  • Home
  • Astrologer Shailendra Tiwari

Astrologer Shailendra Tiwari वास्तुविद्,ज्योतिषाचार्य, पंचांग विशेषज्ञ,अंकज्योतिष,स्वर शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के विशेषज्ञ।

18/11/2023

Chak De India😊😊

12/11/2023

दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ ही पाएं पितरों का आशीर्वाद

यदि आपके बनते काम बिगड़ रहे हो तथा आप बहुत प्रयास करके भी असफल हो रहे हों तो आपको दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी के निमित्त दिए तो लगाएं ही साथ ही मनोकामना मन में रखते हुए पितरों के निमित्त घर की पश्चिम दिशा में 14 दिया लगाएं। इसके साथ ही एक दिया विष्णु मंदिर में,एक शिव मंदिर में तथा एक भगवान श्रीराम या विष्णु जी के विग्रह के सामने लगा दें।

07/11/2023
27/10/2023

राशिनुसार जानें कैसा फल देगा आपको चंद्रग्रहण और उसके उपाय:

मेष: वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण आपकी राशि पर ही लग रहा है। जिसके कारण आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी बिल्कुल न करें। आपको अत्यधिक गुस्सा आ सकता है। राशि पर ग्रहण के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन चंद्रमा के निकट गुरु की स्थिति के कारण धन लाभ की प्राप्ति भी होगी। कुछ लोग आपके ऊपर झूंठे आरोप लगा सकते हैं।

उपाय: 5 सोमवार सफेद वस्त्र और चावल का दान शिव मंदिर में करें और शिव जी को धतूरे की माला अर्पित करें।

वृष: चंद्रग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से बारहवें भाव पर पड़ेगा जिसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली हैं। लेकिन आपका अवचेतन थोड़ा व्यथित हो सकता है। शान्ति और संयमपूर्वक कार्य करें। रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। लेकिन नींद में बुरे स्वप्न आ सकते हैं। दिखावटी जीवनशैली से बचें। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

उपाय: चंद्रग्रहण के 4 घंटे पहले चांदी के पात्र में दूध और गंगाजल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

मिथुन: आपकी राशि से एकादश भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। दोस्तों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कान में पीड़ा हो सकती है। उच्चाधिकारियों के सामने आपकी छवि सुधरेगी। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। कारोबार में नया निवेश मिलने के आसार बन रहे हैं। विवादों का निपटारा हो सकता है।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप आपको परेशानियों से मुक्त रखेगा।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आपके विरुद्ध लोग सक्रिय हो सकते हैं। बॉस आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जॉब में आपकी जवाबदेही बढ़ने वाली है। विदेश यात्रा से आपको लाभ होगा। व्यापार में नयी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में धन सम्बन्धी मामलों को लेकर कलह होने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन गाय के दूध में भांग मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।

सिंह: चंद्रग्रहण आपकी राशि से नवम अर्थात भाग्य भाव में लग रहा है जो आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है। सरकारी कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका रहेगी। तकनीकी शिक्षा में थोड़ा देरी से सफलता मिलने के योग प्रबल हैं। धर्म-कर्म को लेकर आडंबर न करें। विदेशी भूमि पर किये गये निवेश में हानि हो सकती है।

उपाय: ग्रहण के बाद स्नान करके घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें और बाद में सप्तधान्य दान करें।

कन्या: आपका मन तनाव और आशंकाओं से घिरा हो सकता है। अचानक स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट बढ़ सकता है। इस राशि के प्रतिष्ठित लोगों को बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। दान और धर्म करते रहना हितकर होगा। ऊंचाई और समुद्र आदि स्थानों पर ज्यादा समय बिताने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी होगी।

उपाय: ग्रहण के अगले दिन सुबह अपने सिर पर नारियल घुमा कर नदी में प्रवाहित करें।

तुला: चंद्रग्रहण का प्रभाव मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी को सेहत सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। विवाह योग्य जातको के विवाह की सम्भावना बन रही है। विवादों का निपटारा करने में सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदार नाराज हो सकते हैं। निजी रिश्तों में अहम की भावना न आये इसका ध्यान रखें। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे।

उपाय: ग्रहण के बाद अपने जीवनसाथी से या स्वयं भी किसी गरीब ब्राह्मण को अनाज का दान करें।

वृश्चिक: चन्द्रग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से षष्ठम् भाव पर पड़ने वाला है। आय के नये स्तोत्र निर्मित हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ये ग्रहण आपको करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी।

उपाय: लगभग तीन महीनों तक प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को बेसन की मिठाई का भोग लगायें।

धनु: चन्द्रग्रहण सन्तान सम्बन्धी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। प्रेम सम्बन्धों में संवादहीनता और गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है। पुराने मामले दोबारा उलझ सकते हैं। अध्यात्मिक विचारों का आप के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। शेयर बाजार और वित्तीय मामलों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में चाकू,सुई और धारधार वस्तुओं से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। उदर विकार बढ़ सकते हैं।

उपाय: ग्रहण के बाद पीले वस्त्र में चने की दाल लपेट कर मंदिर में दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर: परिवार में विवाद और कलह हो सकती है। माता का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। अनावश्यक बातों को तूल न दें। सोचे हुए कार्य तय समय पर पूरे नहीं हों। घर के बुजुर्गों की बातों का सम्मान करें। हृदय रोगियों को अगले तीन-महीने विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिये।

उपाय: भगवान शिव के समक्ष जलाभिषेक करने से कुछ राहत मिलेगी।

कुम्भ: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। मित्रों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। IT से जुड़े हुए कार्यों में विशेष उन्नति की सम्भावना है। ये समय नये अवसरों को पहचानने का है। नये व्यापारिक समझौतों के लिये समय उपयुक्त है। रुके हुए कार्य इस ग्रहण के प्रभाव में दोबारा शुरू हो सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन: धन के उधार लेन-देन से बचना चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यर्थ के खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दाँतों और आँखों में कुछ समस्या आ सकती है। परिजनों को लेकर कुछ परेशानियाँ रहेगी। गलत माध्यमों से धन कमाने की प्रवृत्ति नुकसानदेह होगी।

उपाय: ग्रहण के बाद पीले कपड़े में 5 हल्दी की गांठ भगवान विष्णु को चढा़यें।

21/10/2023

नवरात्र सप्तम दिवस मां कालरात्रि

मां कालरात्रि का वर्ण श्याम तथा स्वरूप विकराल है। अपने इस महाविनाशक गुणों से शत्रुओं और दुष्टों का संहार करने वाली सातवीं दुर्गा का नाम कालरात्रि पड़ा है। सांसारिक स्वरूप में यह मां कालिका की अवतार हैं जो अपनी विशाल केश राशि को फैलाकर महाकाल शिव की तरह तांडव मुद्रा में नजर आती हैं। इनकी आंखों में क्रोधाग्नि झलकती है। एक हाथ में शत्रुओं की गर्दन पकड़कर और दूसरे हाथ में खड़क तलवार से युद्ध स्थल में उनका नाश करने वाली कालरात्रि अपने विराट रूप में नजर आती हैं। इनकी सवारी गर्दभ यानि गधा है। लेकिन यह स्वरूप अपने भक्तों के लिए बड़ा ही दयालु है। तंत्र मंत्र हो या अकाल मृत्यु मां कालरात्रि साधक को इन कष्टों से बचाती हैं।

उपाय: दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें और गुड़ से बने पकवान का भोग लगाएं।

20/10/2023

विवाह के योग न बन रहे हों तो आज करें इस रामबाण मंत्र का उपाय

आज नवरात्र का छठा दिन है जो मां कात्यायनी को समर्पित है। जिन कन्याओं का विवाह अनेकानेक प्रयासों के बाद भी न हो रहा हो वे आज मां को पीले और लाल पुष्प की माला अर्पित करें। शहद और पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं। तत्पश्चात पूरे दिन घी का एक दीपक जलाएं और निम्नलिखित मंत्र की 1 माला का जप करें

"कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः।।"

जप के बाद मां को पान में गुलाब की पंखुड़ियां चढाएं। इस उपाय से विवाह के योग बनने लगेंगे।

नोट: मंगल दोष से पीड़ित लड़कियां भी इस प्रयोग को अवश्य करें।

17/10/2023

✍👉माता चंद्रघंटा युद्ध की मुद्रा में विराजमान रहती है और तंत्र साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं। माना जाता है कि देवी के इस रूप की पूजा करने से मन को अलौकिक शांति प्राप्त होती है और इससे न केवल इस लोक में अपितु परलोक में भी परम कल्याण की प्राप्ति होती है।✍🙏

जब हम मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं, तो उनकी सुखदायक उपस्थिति आपके मन और आत्मा को शांति और सुकून दे।

ज्योतिष और वास्तु तकनीकों से अपने जीवन को रोशन करें।

पंडित शैलेन्द्र तिवारी जी ज्योतिष और वास्तु तकनीकों में विशेषज्ञ हैं, जिनके पास आपको सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए 10 वर्षों का अनुभव और ज्ञान है

पंडित शैलेन्द्र तिवारी जीएक अत्यधिक सम्मानित ज्योतिषी हैं जिन पर पूरे भारत में ग्राहक भरोसा करते हैं। 🌟
हम इसमें विशेषज्ञता रखते हैं

✅ कॉर्पोरेट
✅ स्टार्टअप परामर्श
✅ पारिवारिक परामर्श
✅ व्यावसायिक मुद्दे

अपने जीवन के लिए सर्वोत्तम सलाह प्राप्त करने के लिए आज ही पंडित शैलेन्द्र तिवारी जी से संपर्क करें और अपनी नियुक्ति बुक करें!

किसी भी जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें
📲+91 96179 33503
📧 astroshailendra19@gmail.com
#राधे_राधे

16/10/2023

✍🙏नवरात्री के लिए कुछ विशेष उपाय करने से आपको माता रानी की कृपा प्राप्त होती है 🙏✍

माँ ब्रह्मचारिणी की दिव्य कृपा आपके जीवन में ज्ञान और शक्ति लाए। शुभ नवरात्रि दिवस 𝟸!

ज्योतिष और वास्तु तकनीकों से अपने जीवन को रोशन करें।

पंडित शैलेन्द्र तिवारी जी ज्योतिष और वास्तु तकनीकों में विशेषज्ञ हैं, जिनके पास आपको सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए 10 वर्षों का अनुभव और ज्ञान है

पंडित शैलेन्द्र तिवारी जीएक अत्यधिक सम्मानित ज्योतिषी हैं जिन पर पूरे भारत में ग्राहक भरोसा करते हैं। 🌟
हम इसमें विशेषज्ञता रखते हैं

✅ कॉर्पोरेट
✅ स्टार्टअप परामर्श
✅ पारिवारिक परामर्श
✅ व्यावसायिक मुद्दे

अपने जीवन के लिए सर्वोत्तम सलाह प्राप्त करने के लिए आज ही पंडित शैलेन्द्र तिवारी जी से संपर्क करें और अपनी नियुक्ति बुक करें!

किसी भी जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें
📲+91 96179 33503
📧 astroshailendra19@gmail.com
#राधे_राधे

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrologer Shailendra Tiwari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Astrologer Shailendra Tiwari:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Practice
  • Claim ownership or report listing
  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share