Arogya Ashray Sthal

Arogya Ashray Sthal Arogya Ashray Sthal ia a recovery shelter where Homeless Patients can live, get free food and Medical treatment.

Arogya Ashray Sthal is running by Centre For Equity Studies, Jaipur

07/03/2023

आज आरोग्य आश्रय स्थल पर सभी बेघर मरीजों के साथ रंगो के पावन पर्व पर गुलाल के साथ होली खेली। बेघर मरीजों ने सभी देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार प्रेषित किया।।
यह सभी मरीज अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित है और अपना इलाज करवाने आरोग्य आश्रय स्थल पर भर्ती हुए हैं।
आप सभी जयपुर वासी भी अपने खुशियों को बांटने के लिए आरोग्य आश्रय स्थल पर आ सकते हैं।आप सभी आइए और खुशियों के त्यौहार को बेघर मरीजों के साथ मनाइये।।

26/01/2023

आज आरोग्य आश्रय स्थल पर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस सेलिब्रेशन में कोमल श्रीवास्तव मैम, अंजू जी, अनिल सर और पीयूसीएल के इंटर्नस साथियों ने शिरकत की। कोमल मैम, अनिल सर, साथी इंटर्न और बेघर मरीजों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए कि आज के दिन को क्यों मनाया जाता है ओर इस बारे में सभी को जानकारी दी गई। फिर ध्वजारोहण के बाद अंत में लड्डू खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के पश्चात पीयूसीएल के इंटर्न साथियों ने दोपहर के भोजन को बनाने में मदद की और सभी मरीजों को खाना सर्व किया।

Arogya Ashray Sthal Ashok Gehlot गुलाबी नगर, जयपुर : Pink City, Jaipur Nagar Nigam Jaipur Greater Local Self Government Department, Government of Rajasthan

27/10/2022

#दीपावली #दीपावली2022 #दीवाली
आरोग्य आश्रय स्थल पर इस बार रोशनी का यह पर्व दीपोत्सव कुछ इस प्रकार मनाया गया। जिसमें सभी बेघर मरीजों ने मिलकर मठरियां बनाई, खाना बनाया और सारा कार्य मिलजुल के किया। जिसमें दीप लगाना, सजावट करना और अन्य कार्य बेघर मरीजों द्वारा किए गए।
इन सभी कार्यों में मदद हेमंत डंगोरिया व मैंने की।
रंगोली बनाने हेतु पीयूसीएल से वॉलिंटियर सीमा और इंटर्न दिव्यांशी ने आकर मदद की।
कोमल मैम ने आकर मिठाइयां बांटी ओर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद फूलों से रंगोली बेघर मरीजों ने बनाई।
खाना खाने के बाद अंत मे मरीजों के साथ मिलकर फुलझड़ियाँ, जमीन चक्करी, अनार, ओर आकाशी आतिशबाजी की गयी।
जिसमें सभी मरीजों ने मिलकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया।

Address

Arogya Ashray Sthal, Jhalana
Jaipur
302004

Telephone

+919785899022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arogya Ashray Sthal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Arogya Ashray Sthal:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram