09/02/2026
नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह.. नेत्रदान केवल दान नहीं, अंधकार में प्रकाश भरने का पुण्य कार्य
माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल जी नगर, दक्षिण कोटा के विधायक श्री संदीप शर्मा, ईबीएसआर जयपुर के अध्यक्ष श्री बी. एल. शर्मा, उपाध्यक्ष श्री एल. पी. कोठारी, रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश बिड़ला, कोटा चेप्टर अध्यक्ष डॉ के के कंजोलिया तथा कोटा के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के सानिध्य में कोटा में आयोजित गरिमामय समारोह में 78 नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। संस्था के सचिव सुरेश सेडवाल के अनुसार, कोटा चैप्टर द्वारा 2011 से आज तक 2180 से अधिक कानिॅया संकलित कर, 1258 कानिॅया का सफल प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
#नेत्रदानसंकल्प #नेत्रदान #राजस्थान #नेत्रदानमहादान