Dr Surendra Khosya Yadav, Neurologist in Jaipur

Dr Surendra Khosya  Yadav, Neurologist in Jaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Surendra Khosya Yadav, Neurologist in Jaipur, Neurologist, jawahar Circle Jaipur, Jaipur.

Consultant Neurologist (MD, DM Neurology) | Associate Director Neurology, Jaipur
Specialist in Headache, Stroke, Epilepsy, Encephalitis & Parkinson’s
Treating International Patients | Online Consultation Available

WhatsApp & Second opinion
9983228882

शादी नहीं… ये Brain Programming है।🧠 👉 बार-बार चेहरा दिखाओ → पहचान बनती है👉 भीड़ + खुशी → दिमाग उसे “अच्छा” मान लेता है👉...
23/04/2026

शादी नहीं… ये Brain Programming है।
🧠
👉 बार-बार चेहरा दिखाओ → पहचान बनती है
👉 भीड़ + खुशी → दिमाग उसे “अच्छा” मान लेता है
👉 VIP एंट्री → power का illusion बनता है
👉 Selfie/Reels → दिमाग उसी चेहरे से जुड़ जाता है

⚡ Result:

आज फोटो
कल पहचान
परसों भरोसा
👉 फिर वोट

💰 पैसा किसका?

👉 टैक्स आपका
👉 शो उनका

---

📱 सबसे बड़ा हथियार?

👉 आप खुद
(फोटो, वीडियो, वायरल)

---

🧠 Clinical Truth:

👉 दिमाग logic से नहीं…
👉 बार-बार दिखे pattern से चलता है

🧨 सीधा सच:

👉 ये शादी नहीं
👉 ये चुनाव की तैयारी है

---

⛔ अगली बार जब चेहरा “अपना” लगे—
👉 रुकना… सोचना…

कहीं आपका दिमाग पहले से सेट तो नहीं?

💙 अप्रैल – पार्किंसन जागरूकता माह 💙पार्किंसन केवल हाथों का कंपन नहीं है…यह धीरे-धीरे जीवन की गति, आत्मविश्वास और रोज़मर्...
02/04/2026

💙 अप्रैल – पार्किंसन जागरूकता माह 💙

पार्किंसन केवल हाथों का कंपन नहीं है…
यह धीरे-धीरे जीवन की गति, आत्मविश्वास और रोज़मर्रा की आज़ादी को प्रभावित करने वाली बीमारी है।

लेकिन याद रखिए — पार्किंसन के साथ भी एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन संभव है, अगर समय पर पहचान और सही इलाज मिले।

इस अप्रैल, आइए मिलकर एक संकल्प लें:
🔹 पार्किंसन के लक्षणों को पहचानें (कंपन, शरीर में जकड़न, धीमी चाल)
🔹 मरीजों और उनके परिवार का साथ दें
🔹 समाज में जागरूकता फैलाएं
🔹 समय पर न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लें

❗ शुरुआती पहचान = बेहतर नियंत्रण = बेहतर जीवन

अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति इन लक्षणों से जूझ रहा है, तो उन्हें अकेला न छोड़ें… आपका एक कदम उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

🙏 इस संदेश को ज़रूर साझा करें — हो सकता है आपकी एक शेयर किसी की ज़िंदगी बदल दे।

#स्वास्थ्य_जागरूकता

लकवा (स्ट्रोक / ब्रेन अटैक) – समय पर पहचान, जीवन की रक्षास्ट्रोक के लक्षण पहचानें – BE FAST🅱️ Balance – अचानक चक्कर / सं...
28/03/2026

लकवा (स्ट्रोक / ब्रेन अटैक) – समय पर पहचान, जीवन की रक्षा
स्ट्रोक के लक्षण पहचानें – BE FAST
🅱️ Balance – अचानक चक्कर / संतुलन बिगड़ना
👁️ Eyes – अचानक धुंधला या डबल दिखना
😕 Face – चेहरा एक तरफ झुकना
💪 Arm – हाथ/पैर में कमजोरी या सुन्नपन
🗣️ Speech – बोलने में परेशानी
⏱️ Time – तुरंत अस्पताल जाएं

⏳ गोल्डन पीरियड
👉 4.5 घंटे के अंदर इलाज = जीवन और दिमाग की सुरक्षा
❗ जोखिम कारक
✔ हाई BP
✔ डायबिटीज
✔ धूम्रपान
✔ हाई कोलेस्ट्रॉल
✔ मोटापा
✔ हृदय रोग
🛡️ बचाव के उपाय
✔ BP और शुगर कंट्रोल रखें
✔ नियमित व्यायाम
✔ हेल्दी डाइट
✔ धूम्रपान बंद करें
✔ नियमित जांच
🚑 महत्वपूर्ण संदेश

⏳ “Time Lost = Brain Lost”
👉 हर मिनट की देरी = स्थायी नुकसान
#लकवा #स्ट्रोक #ब्रेनअटैक



गोत्र व्यवस्था के वैज्ञानिक लाभ!!! और विवाह में न्यूनतम आवश्यक सावधानियाँ!!!गोत्र व्यवस्था के वैज्ञानिक लाभ1. आनुवंशिक व...
09/03/2026

गोत्र व्यवस्था के वैज्ञानिक लाभ!!!

और विवाह में न्यूनतम आवश्यक सावधानियाँ!!!

गोत्र व्यवस्था के वैज्ञानिक लाभ
1. आनुवंशिक विविधता बनाए रखना
जीन पूल अधिक विविध रहता है, जिससे समाज अधिक स्वस्थ रहता है।
2. अंतर्वंशीय विवाह (Inbreeding) को कम करना
नज़दीकी रक्त संबंधों में विवाह से बचाव होता है।
3. आनुवंशिक रोगों का जोखिम कम होना
रिसेसिव जीन से होने वाले रोगों का खतरा कम हो सकता है।
4. सामाजिक नेटवर्क का विस्तार
दूर-दूर के परिवारों में संबंध बनने से सामाजिक सहयोग और संतुलन बढ़ता है।
विवाह में न्यूनतम आवश्यक सावधानियाँ
(Bare Minimum Essentials)
1. निकट रक्त संबंधों से बचाव
सगे भाई-बहन, चाचा-भतीजी, मामा-भांजी या प्रथम चचेरे भाई-बहन के बीच विवाह से बचना चाहिए।
2. समान पितृ गोत्र में विवाह से बचना
यह अंतर्वंशीय विवाह के जोखिम को कम करने का पारंपरिक तरीका है।
3. परिवार में आनुवंशिक रोगों का इतिहास जानना
जैसे थैलेसीमिया, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी आदि।
4. आवश्यकता होने पर आनुवंशिक परामर्श (Genetic Counseling)
कैरियर स्क्रीनिंग से संभावित जोखिम का आकलन किया जा सकता है।
“निकट रक्त संबंधों से बचाव और आनुवंशिक जागरूकता बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण है।”

आज   है! 🧠💜दुनिया भर में 5 करोड़ से ज्यादा लोग मिर्गी के साथ जी रहे हैं। यह कोई अभिशाप या जादू-टोना नहीं, बल्कि एक न्यूर...
09/02/2026

आज है! 🧠💜
दुनिया भर में 5 करोड़ से ज्यादा लोग मिर्गी के साथ जी रहे हैं। यह कोई अभिशाप या जादू-टोना नहीं, बल्कि एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। आइए आज शपथ लें कि हम डर को जानकारी से और कलंक को सहानुभूति से बदलेंगे।
सीजर फर्स्ट एड (Seizure First Aid) याद रखें:
Stay: व्यक्ति के साथ रहें और शांत रहें।
Safe: आस-पास की नुकीली चीजों को हटा दें।
Side: उन्हें धीरे से करवट (side) दिलाएं।
#मिर्गी_जागरूकता

सिरदर्द के लिए जांचें: कब, क्यों, और कौन-सी1. कब जांच करनी चाहिए (When to Investigate):जब सिरदर्द नया हो और अचानक शुरू ह...
05/01/2025

सिरदर्द के लिए जांचें: कब, क्यों, और कौन-सी

1. कब जांच करनी चाहिए (When to Investigate):

जब सिरदर्द नया हो और अचानक शुरू हुआ हो।

अगर सिरदर्द असामान्य या बहुत तेज़ हो।

40 साल की उम्र के बाद पहली बार सिरदर्द हो।

सिरदर्द के साथ धुंधला दिखना, चक्कर आना, उल्टी, या बेहोशी हो।

पुराना सिरदर्द अगर अचानक अत्यधिक बढ़ जाए।

सिरदर्द के साथ तेज़ बुखार या गर्दन में अकड़न हो।

2. क्यों जांच करनी चाहिए (Why to Investigate):

गंभीर कारण जैसे कि ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हैमरेज, मेनिन्जाइटिस या साइनस थ्रॉम्बोसिस को बाहर करने के लिए।

निदान (Diagnosis) में सहायता के लिए ताकि सही इलाज किया जा सके।

माइग्रेन या क्लस्टर हेडेक जैसे सिरदर्द के प्रकार की पुष्टि करने के लिए।

3. कौन-सी जांच करनी चाहिए (Which Investigations):

CT स्कैन या MRI सिरदर्द के कारणों को पहचानने के लिए।

एमआर वीनोग्राफी या सीटी एंजियोग्राफी अगर सिरदर्द के साथ उल्टी और धुंधली दृष्टि हो।

लंबार पंचर (स्पाइनल टैप) अगर मेनिन्जाइटिस या सिरदर्द के साथ बुखार हो।

ब्लड टेस्ट जैसे कि सीबीसी, ईएसआर, सी-रिएक्टिव प्रोटीन अगर इंफेक्शन या सूजन की संभावना हो।

आई फंडस जांच सिर में अत्यधिक प्रेशर को जांचने के लिए।

सिरदर्द के निदान में सही जांचें बहुत महत्वपूर्ण हैं ताकि समय पर सही इलाज हो सके। 🤕💡🔍💊

15/08/2024

लकवा का दौरा पड़ना, चाहे वह अचानक हो या धीरे-धीरे हो, एक बहुत ही परेशान करने वाला अनुभव हो सकता है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव
25/11/2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव

कोई भी मूर्ख, चतुर स्वार्थी  आलोचना, निंदा और शिकायत कर सकता है - और अधिकांश मूर्ख और चतुर स्वार्थी ऐसा करते हैं। लेकिन ...
11/11/2023

कोई भी मूर्ख, चतुर स्वार्थी आलोचना, निंदा और शिकायत कर सकता है - और अधिकांश मूर्ख और चतुर स्वार्थी ऐसा करते हैं।

लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रति अच्छा रवैया, चरित्र, आत्म-नियंत्रण, समझ और सम्मान बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी है !!

29/10/2023

स्ट्रोक आने पर F.A.S.T. को ध्यान में रखें।
F – चेहरा (FACE):- व्यक्ति को मुस्कुराने के लिए कहें। देखे कि व्यक्ति का क्या चेहरे का एक हिस्सा लटक गया है?

A – बाजुएँ (ARMS):- व्यक्ति को दोनों हाथ ऊपर उठाने के लिए कहें। देखे कि क्या एक या दोनों हाथ नीचे की ओर झुक रहे हैं? या एक हाथ उठ नहीं पा रहा है?

S – भाषण (SPEECH):- व्यक्ति को एक साधारण वाक्यांश दोहराने के लिए कहें। देखे कि क्या उसका भाषण गड़बड़ या अजीब है?

T – समय (TIME):- यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण देखते हैं, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता पर कॉल करें। या जल्द से जल्द रोगी को अस्पताल में लें जाएं और उपचार शुरू करवाएं। स्ट्रोक आने पर हर एक सेकंड कीमती होता है।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों की पुष्टि के लिए तत्काल प्रभाव से BE FAST (BE F.A.S.T.) टेस्ट कराना चाहिए। इसे करने का तरीका बह...
24/10/2023

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों की पुष्टि के लिए तत्काल प्रभाव से BE FAST (BE F.A.S.T.) टेस्ट कराना चाहिए। इसे करने का तरीका बहुत आसान है।
B- बैलेंस (Balance)- स्ट्रोक पीड़ित व्यक्ति अपने शरीर पर बैलेंस खो देता है. वो ना सही तरीके से बैठ पाता है और ना ही खड़ा हो पाता है
E-आईज (Eyes)- अगर स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति को एक आंख या दोनों आंखों से अचानक धुंधला दिखाई देने लगे या दिखाई ही ना दे, तो समझ लें कि ये स्थिति स्ट्रोक से जुड़ी हो सकती है.
F-फेस (Face)- स्ट्रोक में फेस यानी चेहरा एक तरफ मुड़ जाता है. इसमे व्यक्ति मुस्कुरा भी नहीं पाता है या ऐसा होता है कि फेस सीधा नहीं दिखता.
A-आर्म्स (Arms)- स्ट्रोक में बांहे यानी बाजू शिथिल यानी ढ़ीले (Loose) हो जाते हैं, और उन्हें ऊपर उठाने में दिक्कत होती है. साधारण भाषा में कहें तो उनमें जान नहीं रहती है.
S-स्पीक (Speak)- स्ट्रोक में पीड़ित को बोलने में परेशानी होती है, उसकी जुबान लड़खड़ाने लगती है.
T-टाइम (Time)- स्ट्रोक में सबसे अहम है टाइम. स्ट्रोक होने पर टाइम बर्बाद ना करते हुए मरीज को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाएं, जहां तक हो सके अच्छी सुविधाओं वाले अस्पताल में ही ले जाएं. जहां एमआरआई, सीटी स्कैन और बेहतर आईसीयू की सुविधा हो.

Address

Jawahar Circle Jaipur
Jaipur
302017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Surendra Khosya Yadav, Neurologist in Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr Surendra Khosya Yadav, Neurologist in Jaipur:

Share

Category