खुशहाल चौमूं

खुशहाल चौमूं Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from खुशहाल चौमूं, Chomu Bas stend, Jaipur.

09/11/2025
जयपुर ग्रामीण SP राशि डोगरा डूडी जयपुर ग्रामीण में थाना प्रभारीयों को बदलने का आदेश गुरुवार रात को जारी किया गया। इस आदे...
08/11/2025

जयपुर ग्रामीण SP राशि डोगरा डूडी जयपुर ग्रामीण में थाना प्रभारीयों को बदलने का आदेश गुरुवार रात को जारी किया गया। इस आदेश में सामोद पुलिस थाना इंचार्ज हनुमान सहाय राबड़ की जगह CI गोपीचंद को लगाया गया हैं।

छुट्टन यादव ने आज अंता विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में मांगरोल में आयोजित विशाल जनसभा को रालोपा सं...
08/11/2025

छुट्टन यादव ने आज अंता विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में मांगरोल में आयोजित विशाल जनसभा को रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल की उपस्थिति में जनसमूह को सम्बोधित किया। व सभी से अपील की हमेशा संघर्ष करने वाले किसान के बेटे को अधिक से अधिक वोट डालकर विजय बनाये, सभा में उमड़ा जनसैलाब संकेत दे रहा है की अन्ता की जनता इतिहास लिखने जा रहीं है...

Naresh MeenaHanuman BeniwalRajendra Singh Gudha

संसदीय हरित निवेश सम्मेलन में विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण पर रखा भारत का दृष्टिकोणरियो डी ...
07/11/2025

संसदीय हरित निवेश सम्मेलन में विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण पर रखा भारत का दृष्टिकोण

रियो डी जेनेरो में संसदीय हरित निवेश सम्मेलन के मंच से डॉ. शिखा मील बराला ने चमकाई भारत की सांस्कृतिक पहचान

रियो डी जेनेरो (ब्राज़ील) में आयोजित संसदीय हरित निवेश सम्मेलन में चौमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण की परंपरा और सौर ऊर्जा में महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर विशेष प्रस्तुति दी।

अपने वक्तव्य के दौरान विधायक डॉ. बराला ने चौमू विधानसभा क्षेत्र में हरित निवेश और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि भारत आज पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक को जोड़ते हुए हरित भविष्य की दिशा में अग्रसर है।

चौमू विधायक डॉ शिखा मील बराला ने अपने संबोधन में कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवता निवास करते हैं। यह उद्धरण भारत की उस गहन सांस्कृतिक सोच को दर्शाता है जिसमें ऊर्जा, प्रकृति और नारी शक्ति को एक-दूसरे से अभिन्न रूप से जोड़ा गया है।

सत्र के दौरान विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने ‘सूर्यनमस्कार से सोलर एम्पावरमेंट’ तक भारत की यात्रा को प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारत सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा नीतियाँ, महिला उद्यमिता और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप चौमू में सौर निवेश को एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सड़को के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर ग्रामवासियों ने किया पूर्व विधायक शर्मा का अभिनंदनग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में सार्व...
07/11/2025

सड़को के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर ग्रामवासियों ने किया पूर्व विधायक शर्मा का अभिनंदन

ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़को का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ, सेकड़ो ग्रामवासी रहे उपस्थित

चौमूँ। ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने शिरकत की। ग्राम पंचायत सरपंच श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर से कालाडेरा गुलाब तेली की चक्की तक, ग्राम गुवारड़ी से जयसिंहपुरा तक और रेनवाल रोड से गुवारड़ी ग्राम तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत में सड़को के निर्माण कार्य से ग्रामीणों को काफ़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रधान रामस्वरूप यादव, उपसरपंचराजेंद्र मीना, भाजपा कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, महामंत्री रिशपाल कुमावत, रामगोपाल मीणा, विष्णु नगर, भगवान सहाय फोजी, छीतरमल यादव, अरविंद यादव, मुकेश चोपड़ा, शिव शर्मा, सतपाल मीणा, भागीरथ मीणा, ओमप्रकाश धमानी, सुरेश, हनुमान, सुशील शर्मा, नंदलाल कुमावत, शंकर बागडा, महेश धमानी, गजानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Ramlal sharma

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल ने सही कहा है कांग्रेस बीजेपी पार्टी मिली हुई है। अंता उपचनाव में एक होटल से लिया गया छाय...
06/11/2025

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल ने सही कहा है कांग्रेस बीजेपी पार्टी मिली हुई है। अंता उपचनाव में एक होटल से लिया गया छाया चित्र...

Hanuman Beniwal

गांवों में राजनीति की नई करवट...
06/11/2025

गांवों में राजनीति की नई करवट...

चौमूं तहसील के ग्राम पंचायत चीथवाड़ी के प्राचीन मीठा कुआं शिवालय का होगा जीर्णोद्धार, 500 वर्ष पुराने मंदिर को मिलेगा नय...
06/11/2025

चौमूं तहसील के ग्राम पंचायत चीथवाड़ी के प्राचीन मीठा कुआं शिवालय का होगा जीर्णोद्धार, 500 वर्ष पुराने मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप...

Address

Chomu Bas Stend
Jaipur

Telephone

+919414937282

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खुशहाल चौमूं posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram