03/02/2026
100% परमानेंट या गारंटीड इलाज की अपेक्षा करना क्यों अवैज्ञानिक और भ्रामक है?
लेखक: डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा
बहुत से मरीज या उनके परिवाजन उपचार शुरू करवाते समय यह अपेक्षा रखते हैं कि उन्हें 100 प्रतिशत, पूरी तरह स्थायी या गारंटीड इलाज मिल जाएगा। यद्यपि उनकी यह चाहत स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे लोगों को स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा विज्ञान और रोग की वास्तविक प्रकृति को समझना अत्यंत आवश्यक है।
सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि कोई भी बीमारी केवल एक कारण से नहीं होती। आमतौर पर पाई जाने वाली अनेक बीमारियाँ—जैसे बार-बार सर्दी-जुकाम, एलर्जी, दमा, साइनस, त्वचा की समस्याएँ, माइग्रेन, पाचन विकार, हार्मोनल गड़बड़ियाँ, थकान, नींद की समस्या, चिंता-तनाव आदि—अक्सर अनेकों कारणों के संयुक्त प्रभाव से होती हैं। इनमें आनुवांशिक कारण (जन्म से मिली पूर्वजों की शारीरिक और मानसिक प्रवृत्ति), वातावरण, खानपान, जीवनशैली, मानसिक-भावनात्मक स्थिति और रोग का पुरानापन जैसे अनेक कारक शामिल होते हैं। आनुवांशिक प्रवृत्ति के कारण कुछ लोगों में वही बीमारी जल्दी, अधिक तीव्र या बार-बार उभर सकती है, जबकि अन्य लोगों में उतनी तीव्रता से नहीं उभरती। जबकि आम लोग अक्सर आपस में तुलना करते देखे जाते हैं, जो वैज्ञानिक दृष्टि से उचित नहीं है।
इसी कारण अधिकांश दवाइयाँ, इलाज और नुस्खे औसतन 70 से 85 प्रतिशत तक प्रभावी माने जाते हैं और चिकित्सा की दृष्टि से यही स्तर श्रेष्ठ, यथार्थवादी और स्वीकार्य माना जाता है। सही परिस्थितियों और मरीज द्वारा अनुशासन के साथ उपचार लेने पर कुछ लोगों में यह लाभ 85–90 प्रतिशत तक भी पहुँच सकता है, लेकिन सभी लोगों में 100 प्रतिशत प्रभाव या स्वास्थ्य लाभ न तो वैज्ञानिक रूप से संभव है और न ही व्यावहारिक रूप से ऐसा हो सकता है।
“100 प्रतिशत” या “गारंटीड इलाज” का दावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में न केवल असंभव है, बल्कि भारत में कानूनी रूप से भ्रामक और पूर्णतः गैर-कानूनी भी माना जाता है, क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर, उसकी आनुवांशिक बनावट, जीवनशैली, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मनोस्थिति और उपचार के प्रति प्रतिक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कोई भी जिम्मेदार और ईमानदार स्वास्थ्य-मार्गदर्शक कभी भी “100 प्रतिशत” या “गारंटीड इलाज” का दावा नहीं कर सकता।
“स्थायी इलाज” का वास्तविक अर्थ यह नहीं होता कि बीमारी स्थायी तौर पर ठीक हो जाएगी या जीवन भर बीमारी के कभी कोई लक्षण नहीं आएंगे, बल्कि इसका अर्थ यह होता है कि उम्मीद की जा सकती है कि रोग अब शरीर पर हावी नहीं रहेगा, लक्षण नियंत्रित रहेंगे और मरीज सभी निर्देशों का पालन करेगा तो सामान्य, सक्रिय तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकता है।
अधिकतम, स्थिर और दीर्घकालिक लाभ तभी संभव होता है—जब उपचार के साथ-साथ व्यक्ति सभी प्रकार के नशों का पूर्ण त्याग करे, नियमित शारीरिक श्रम, पैदल चलना, जॉगिंग, रनिंग, व्यायाम और प्राणायाम को अपनाए तथा तनावमुक्त, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली विकसित करे। दवा या नुस्खा केवल सहायक साधन होता है; वास्तविक और स्थायी सुधार की नींव सही जीवनशैली, मानसिक संतुलन और इन सभी बातों का निरंतर पालन करने की स्वयं की जिम्मेदारी निभाने से ही बनती है।
Adiwasi Tau (03.02.2026)
Online Herbalist, Homeopath, Counselor & Writer
फ्री परामर्श हेतु अपनी समस्या WhatsApp No.: 8561955619 पर लिखें।
नोट: इस तरह की सामग्री पढने हेतु पेज को फॉलो करें।
https://www.facebook.com/adiwasitau/posts/pfbid02s7TqprYHo8GUrFgUxH918Y7DvD13N5w5bt8qCT9HPmtd4azwfjGUPnT16DCvBrTwl

fans