National Institute of Ayurveda, Jaipur

National Institute of Ayurveda, Jaipur Official Page of National Institute of Ayurveda, Jaipur. The National Institute of Ayurveda was est

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के आयुर योग एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी विभाग ने 12 मई 2026 को जी. आर. ग्लोबल अकादमी स्कूल, ज...
12/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के आयुर योग एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी विभाग ने 12 मई 2026 को जी. आर. ग्लोबल अकादमी स्कूल, जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राम किशोर जोशी ने हृदय रोगों के कारण, लक्षण, बचाव एवं स्वस्थ दिनचर्या पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नियमित योग, संतुलित आहार एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. दीप्ति बिष्ट ने विद्यार्थियों को सीपीआर (CPR) का महत्व समझाते हुए डमी पर उसका लाइव प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी सीपीआर प्रक्रिया का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में डॉ. रोहित कुमार, डॉ. उत्कर्ष गुप्ता एवं डॉ. श्रेया शर्मा भी उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के सवालो के जवाब देकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए आयुर्वेद संस्थान की टीम का आभार व्यक्त किया।

#आयुषमंत्रालय

#हृदयरोगजागरूकता



#योग_और_स्वास्थ्य


राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के पंचकर्म विभाग द्वारा रोगियों के उपचार के साथ-साथ सकारात्मक स्व...
11/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के पंचकर्म विभाग द्वारा रोगियों के उपचार के साथ-साथ सकारात्मक स्वास्थ्य संकल्प एवं प्रार्थना की अनूठी पहल को मरीजों का विशेष सहयोग और विश्वास मिल रहा है।

स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद मरीज भावनात्मक संदेश लिखकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में संरक्षित दुर्लभ आयुर्वेदिक पांडुलिपियाँ आज भी प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा की अद्भु...
11/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में संरक्षित दुर्लभ आयुर्वेदिक पांडुलिपियाँ आज भी प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा की अद्भुत विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। ‘माधव निदान’, ‘नाड़ी विज्ञान’ जैसे दुर्लभ ग्रंथों के माध्यम से रोगों की पहचान एवं उपचार पद्धतियों पर महत्वपूर्ण शोध एवं अध्ययन किया जा रहा है।

यह प्रयास आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञानधारा को आधुनिक चिकित्सा एवं शोध से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के कौमारभृत्य विभाग में NNF इंडिया द्वारा आयोजित NRP दिवस के अंतर्गत नवजात पुनर्जीवन (...
11/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के कौमारभृत्य विभाग में NNF इंडिया द्वारा आयोजित NRP दिवस के अंतर्गत नवजात पुनर्जीवन (Neonatal Resuscitation Program) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32 स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं के जीवनरक्षक पुनर्जीवन कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस पहल का उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्युदर में कमी लाना एवं जन्म के समय प्रभावी चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना है।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।प्राणायाम, ध्यान और नियमित योग अभ्यास से तनाव कम ह...
10/05/2026

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।
प्राणायाम, ध्यान और नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ। 🧘‍♀️✨
Ministry of Ayush, Government of India

दिन की सही शुरुआत ही अच्छे स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। 🌿आयुर्वेद के अनुसार प्रातः जल्दी उठना, गुनगुना पानी पीना, जिह्वा ...
08/05/2026

दिन की सही शुरुआत ही अच्छे स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। 🌿
आयुर्वेद के अनुसार प्रातः जल्दी उठना, गुनगुना पानी पीना, जिह्वा शोधन और हल्का योग शरीर को ऊर्जावान, संतुलित और सक्रिय बनाए रखता है। स्वस्थ दिनचर्या अपनाएँ और निरोग जीवन की ओर बढ़ें। ✨
Ministry of Ayush, Government of India

A successful conclusion of the 4-Day National Workshop on “Preservation & Conservation of Manuscripts” at National Insti...
08/05/2026

A successful conclusion of the 4-Day National Workshop on “Preservation & Conservation of Manuscripts” at National Institute of Ayurveda (Deemed to be University), Jaipur. Experts from across the country shared practical knowledge on restoration, preservation, scientific conservation, and digitization of rare manuscripts and India’s ancient knowledge heritage. The workshop and its key highlights received prominent coverage in leading newspapers and media platforms.

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित “पांडुलिपियों ...
07/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के आयुर्वेद पाण्डुलिपि विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित “पांडुलिपियों के संरक्षण एवं परिरक्षण” विषय पर चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का गुरुवार को सफल समापन हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में देशभर से आए शोधार्थियों, शिक्षकों, पांडुलिपि विशेषज्ञों एवं संरक्षणकर्ताओं ने भाग लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण, रिस्टोरेशन, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला के चारों दिन पांडुलिपियों के वैज्ञानिक संरक्षण की विभिन्न तकनीकों को समर्पित रहे। प्रतिभागियों को ताड़पत्र, भोजपत्र, हस्तनिर्मित कागज़, धातु एवं चित्रित पांडुलिपियों की संरचना, उनके पुराने होकर टूट-फूट एवं खराब होने के कारण, सतही सफाई, रिपेयरिंग, रिस्टोरेशन, इंक रिस्टोरेशन तकनीक, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण तथा डिजिटलीकरण की आधुनिक विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

















✨ आयुर्वेद के अनुसार “अग्नि” यानी पाचन शक्ति, स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। जब अग्नि संतुलित होती है, तब शरीर में ऊर्जा, र...
06/05/2026

✨ आयुर्वेद के अनुसार “अग्नि” यानी पाचन शक्ति, स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। जब अग्नि संतुलित होती है, तब शरीर में ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। स्वस्थ पाचन ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। 🌿💚
Ministry of Ayush, Government of India

Media Coverage | World Hand Hygiene Day 2026The awareness activities organized on the occasion of World Hand Hygiene Day...
06/05/2026

Media Coverage | World Hand Hygiene Day 2026

The awareness activities organized on the occasion of World Hand Hygiene Day by the Hospital Administration of the National Institute of Ayurveda received wide coverage in newspapers.

The campaign focused on promoting the importance of hand hygiene among patients, healthcare workers, students, and the general public to ensure better health and infection prevention.

Institute of Ayurveda

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय,जयपुर के अस्पताल प्रशासन द्वारा वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के अवसर पर अस्पताल म...
05/05/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय,जयपुर के अस्पताल प्रशासन द्वारा वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों द्वारा हाथों की स्वच्छता के महत्व को बताते हुए सही तरीके से हाथ धोने के 7 चरणों (स्टेप्स) की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को संक्रमण से बचाव हेतु नियमित रूप से हाथ धोने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों, मेस स्टाफ तथा अन्य विभागों के कार्मिकों को भी स्वच्छता एवं हाइजीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।









Address

Madhav Vilas Palace, Jorawar Singh Gate, Amer Road
Jaipur
30002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 12pm

Telephone

+911412635816

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Institute of Ayurveda, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to National Institute of Ayurveda, Jaipur:

Share