Department of Medical Education, Rajasthan

Department of Medical Education, Rajasthan Official Account of the Medical Education Department, Government of Rajasthan.

मास्टाइटिस स्तनपान के दौरान होने वाला एक आम संक्रमण है, जो दर्द और असहजता का कारण बन सकता है। सही जानकारी, नियमित फीडिंग...
16/04/2026

मास्टाइटिस स्तनपान के दौरान होने वाला एक आम संक्रमण है, जो दर्द और असहजता का कारण बन सकता है। सही जानकारी, नियमित फीडिंग और समय पर इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

विश्व आवाज़ दिवस हमें अपनी आवाज़ के महत्व को समझने का अवसर देता है।आवाज़ हमारी पहचान है और संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम...
16/04/2026

विश्व आवाज़ दिवस हमें अपनी आवाज़ के महत्व को समझने का अवसर देता है।
आवाज़ हमारी पहचान है और संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
गले पर अधिक ज़ोर डालना या समस्या को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है।
स्वस्थ आवाज़ के लिए सही देखभाल और समय पर परामर्श आवश्यक है।
अपनी आवाज़ का ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ आवाज़ ही स्वस्थ जीवन की पहचान है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

16/04/2026

बच्चों में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए इसके शुरुआती संकेत पहचानना बहुत जरूरी है। सूखे होंठ, कम पेशाब, सुस्ती और रोते समय आंसू न आना इसके आम लक्षण हो सकते हैं। समय पर पानी, दूध या ORS देने से इस समस्या से बचा जा सकता है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

"अपराधियों में भय - आमजन में विश्वास"साहस, शौर्य व समर्पण की प्रतीक "राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस" के अवसर पर राज्य के सम...
16/04/2026

"अपराधियों में भय - आमजन में विश्वास"

साहस, शौर्य व समर्पण की प्रतीक "राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस" के अवसर पर राज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

15/04/2026

:- नारी शक्ति वंदन वर्चुअल संवाद

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम ✨नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक, 2023) के अंतर्गत आयोजित नारी शक्त...
15/04/2026

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम ✨

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक, 2023) के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 15 अप्रैल 2026 यानी आज मेडिकल कॉलेज की छात्राओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।

इस संवाद के माध्यम से छात्राओं को न केवल “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” की जानकारी मिलेगी, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
साथ ही चयनित संस्थानों की छात्राओं के साथ two-way interaction के जरिए सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा।

आइए, अधिक से अधिक सहभागिता के साथ इस पहल को सफल बनाएं और नारी सशक्तिकरण के इस अभियान का हिस्सा बनें। 💪

#नारीशक्तिवंदन

हड़ताल के ऐलान के बावजूद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहीं और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी ...
15/04/2026

हड़ताल के ऐलान के बावजूद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहीं और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। सरकारी अस्पतालों में मजबूत व्यवस्थाओं और सतत निगरानी के चलते उपचार निर्बाध जारी रहा, वहीं ज्यादातर निजी अस्पतालों ने भी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखीं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और आरजीएचएस के तहत एक ही दिन में करीब 20 हजार मरीजों ने इलाज प्राप्त किया—जिसमें आरजीएचएस में 11 हजार और मा योजना में 9 हजार मरीज शामिल रहे। सरकार ने अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखते हुए अतिरिक्त तैयारियां सुनिश्चित कीं, ताकि बढ़ते मरीज भार को संभाला जा सके और हर व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

डेंगू एक मच्छरजनित बीमारी है जो गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलती है। आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें औ...
15/04/2026

डेंगू एक मच्छरजनित बीमारी है जो गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलती है। आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें और खुद को मच्छरों से बचाएं। छोटी-छोटी सावधानियां डेंगू से बड़ी सुरक्षा देती हैं।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

14/04/2026

गर्मी बढ़ने के साथ अगर बार-बार सिरदर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें — यह हीट-इंड्यूस्ड माइग्रेन हो सकता है। तेज धूप, डिहाइड्रेशन और बढ़ता तापमान माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं, जिससे सिर में तेज दर्द, आंखों में जलन और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें, धूप से बचें और समय रहते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा दर्द बन सकती है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

गर्मी का मौसम है—खुद का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। पानी पीते रहो, धूप से बचो और जितना हो सके ठंडा और आरामदायक माहौल बनाए ...
14/04/2026

गर्मी का मौसम है—खुद का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।
पानी पीते रहो, धूप से बचो और जितना हो सके ठंडा और आरामदायक माहौल बनाए रखो।
छोटी-छोटी सावधानियां ही आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखती हैं।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Who gets an organ?🤔Organ allocation in India is managed by the NOTTO, ROTTO & SOTTO, ensuring every decision is based on...
14/04/2026

Who gets an organ?🤔

Organ allocation in India is managed by the NOTTO, ROTTO & SOTTO, ensuring every decision is based on medical urgency, compatibility, waiting time, and logistics, not influence.

Because every life deserves an equal & fair chance.

Trust the system. Support organ donation.

Pledge today: https://notto.abdm.gov.in
📞 1800 11 4770

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, "भारत रत्न" बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती ...
14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, "भारत रत्न" बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।

उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त, समरस एवं लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उनके विचार और आदर्श हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।

Address

Saket Colony, Adarsh Nagar
Jaipur
302007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Medical Education, Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share