28/04/2026
कहानी:
एक रात अमीर आदमी, रात को बेचैन होकर सो नहीं पा रहा था उसने अपनी लग्जरी कार में शहर की सड़कों पर देर रात घूमने निकल गया । चारों तरफ सन्नाटा था। तभी उसने मंदिर के बाहर एक बेंच पर एक आदमी को रोते हुए देखा।उस ने गाड़ी रोकी और उस आदमी के पास गया। उसने पूछा, "क्या हुआ भाई? आप इस वक्त यहाँ क्यों रो रहे हैं?"वह आदमी, जो पेशे से एक मज़दूर था, बोला, "साहब, मेरी पत्नी की तबीयत बहुत खराब है। हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए कहा है, जिसके लिए ₹50,000 की जरूरत है। मेरे पास सिर्फ ₹5,000 हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूँ, अगर कल सुबह तक ऑपरेशन नहीं हुआ तो वह नहीं बचेगी
उसने कंधे पर हाथ रखा और कहा, "घबराओ मत। तुम अभी अपनी पत्नी के पास अस्पताल जाओ। मैं आ रहा हूँ और तुरंत अस्पताल जाकर ऑपरेशन के लिए सारी रकम जमा करवाई। अगले दिन ऑपरेशन सफल रहा जाते समय विक्रम ने अपना विजिटिंग कार्ड दिया और बोला की कभी भविष्य में कोई दिक्कत हो तो बताना ,रामू ने कार्ड लेने को मना किया और बोला की जो रात को आपको मेरी मदद के लिए भेज सकते है
अगर ज़रूरत पड़ी तो वह हिंदुबारा भेजेंगा
हरे कृष्ण ।।