16/12/2025
16 दिसंबर 1971: वह दिन जब दुनिया ने भारतीय सेना का लोहा माना। 🇮🇳
आज ही के दिन, भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम और सटीक रणनीति के आगे 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने ऐतिहासिक आत्मसमर्पण किया था। यह केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी, बल्कि मानवता की जीत और एक नए राष्ट्र (बांग्लादेश) का उदय था।
1971 के युद्ध के उन सभी महानायकों के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को आज पूरा देश नमन करता है।
विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिन्द! 🙏🇮🇳