Janjgir District

Janjgir District Official account of Chhattisgarh's Janjgir District. Follow for updates, news and information

अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित      जांजगीर-चांपा 25 मई 2026। भारतीय थल सेना क...
25/05/2026

अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 25 मई 2026। भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित “अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन” लिंक के माध्यम से स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Ministry/Department

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मे आम जनता से प्राप्त मांग...
25/05/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मे आम जनता से प्राप्त मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण

श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा


#सुशासन_तिहार_2026



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़पीएम सूर्य घर योजना के तहत 57,702 से अधिक घरों में सोलर कनेक्शन शुरू हो चुके हैं...
24/05/2026

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 57,702 से अधिक घरों में सोलर कनेक्शन शुरू हो चुके हैं।

प्रदेश में सोलर पैनलों से हर महीने 2.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। योजना के माध्यम से हितग्राही न केवल अपनी जरूरत की बिजली बना रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

संवाद, विश्वास और आमजन से जुड़ाव हो रहा सशक्त कोरबा जिले के ग्राम देवलापाठ निवासी श्रीमती रथ बाई कंवर को राशन कार्ड प्रद...
24/05/2026

संवाद, विश्वास और आमजन से जुड़ाव हो रहा सशक्त

कोरबा जिले के ग्राम देवलापाठ निवासी श्रीमती रथ बाई कंवर को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

24/05/2026

जनसेवा, जनसंवाद और जनसमस्याओं का समाधान

सुशासन तिहार की यही है पहचान

#सुशासन_तिहार_2026

जांजगीर-चांपा की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) को 22 मई 2026 क...
24/05/2026

जांजगीर-चांपा की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) को 22 मई 2026 को सफलतापूर्वक फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है।

दुर्भाग्यवश, समिट के बाद बेस कैंप की वापसी के दौरान अत्यधिक ऊंचाई, -40°C तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें आज हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू के Norvic International Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड संबंधी समस्याएं हैं।

जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अमिता बिटिया शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौटें, यही हमारी कामना है। उनका साहस और हौसला हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। छत्तीसगढ़ आप पर गर्व करता है!

सतावर की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय“खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” योजना के तहत किसानों को सतावर के निःशुल्क पौधे उपल...
23/05/2026

सतावर की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

“खेतों की मेड़ पर पैसों का पेड़” योजना के तहत किसानों को सतावर के निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सुशासन सरकार लगातार कार्य कर रही है। औषधीय खेती को बढ़ावा देने वाली यह पहल किसानों के लिए अतिरिक्त आय के नए अवसर प्रदान कर रही

23/05/2026

उत्साह, उमंग और खुशियों की बयार,
गांव-गांव लेकर आया सुशासन तिहार।

#सुशासन_तिहार_2026

सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशाग्राम तिलई की श्रीमती सुखमणि मिरी को बि...
23/05/2026

सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

ग्राम तिलई की श्रीमती सुखमणि मिरी को बिहान योजना अंतर्गत प्रिंटर मशीन प्रदान की गई।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे आमजन तक पहुंच रहा है।


#सुशासन_तिहार_2026




CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस ...
23/05/2026

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई, 01 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधानग्राम पंचायत कापन में हुआ जनसमस्या न...
22/05/2026

सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

ग्राम पंचायत कापन में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, कुल 924 आवेदन प्राप्त हुए

विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों, चेक का किया गया वितरण


#सुशासन_तिहार_2026




CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

Address

Janjgir
495671

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janjgir District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Janjgir District:

Share