02/03/2026
आज दिनांक 2 मार्च 2026 को सिविल हॉस्पिटल जावरा में डॉ. दीपक पालड़िया के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ के साथ-साथ आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में डॉ. प्रवीण रेवर ने पहली बार रक्तदान किया, वहीं डॉ. रवि पाटीदार ने पाँचवीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इसके अतिरिक्त रामनिवास पाटीदार ने 21वीं बार तथा भारत सिंह सोलंकी ने 18वीं बार रक्तदान किया। खुशबू सोलंकी ने भी पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। साथ ही आम नागरिकों द्वारा भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया।
इसके साथ ही सपना भाटी (स्टाफ नर्स), डायलिसिस यूनिट के श्री राम बोड़ाना, दशरथ सोलंकी तथा सफाई कर्मचारी गोपाल कंडारे, शुभम एवं सुरेश ने भी रक्तदान कर इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सैय्यद सैफ अली, लैब टेक्नीशियन भारत सिंह सोलंकी तथा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की काउंसलर श्रीमती मनीषा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने कार्य एवं समन्वय से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।