IEC Jhunjhunu

IEC Jhunjhunu चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झुंझुनूं के तहत संचालित योजनाओं की जानकरी आमजन तक पहुंचना।

01/04/2026
01/04/2026

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सीएचसी मुकुन्दगढ़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। मरीजों से पूछा हाल और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan DrJitendra Bhamboo Gajendra Singh Khimsar Naveen Jain Government of Rajasthan

जिले में शुरू हुआ मलेरिया क्रश कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा।
01/04/2026

जिले में शुरू हुआ मलेरिया क्रश कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा।

1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों का ओपीडी टाइम सुबह 8 बजे से दोपहर 2 तक रहेगा अवकाश के दिन 9 से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं उपलब्...
31/03/2026

1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों का ओपीडी टाइम सुबह 8 बजे से दोपहर 2 तक रहेगा अवकाश के दिन 9 से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

*एक अप्रैल से चलेगा मलेरिया क्रश कार्यक्रम, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने 845 टीम बनाकर डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के द...
31/03/2026

*एक अप्रैल से चलेगा मलेरिया क्रश कार्यक्रम, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने 845 टीम बनाकर डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश*

झुंझुनूं, 31मार्च। मलेरिया-डेंगू की रोकथाम और समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल से 15 मई तक मलेरिया क्रैश कार्यक्रम का प्रथम चरण आयोजित होगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सभी स्टॉफ आगामी डेढ़ माह में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश जारी कर टीम को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लगातार विक्षोभ के कारण बारिश भी हो रही है जिससे मच्छरों के पैदा होने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं अतः अभी से मच्छर रोधी गतिविधियां तेज करनी होगी। इसके लिए उन्होंने 845 टीम बनाई हैं जो डैली फील्ड में उतरकर एंटी लार्वा गतिविधियों सहित आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने इस संबंध में बनाई हुई एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार एवं आरआर टीम को बुधवार से एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने आमजन से अनुरोध किया है कि अपने आपको और परिवार जन को डेंगू मलेरिया जैसे खतरनाक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों में मच्छर पैदा ना होने दे। स्वयं एंटी लार्वा गतिविधि कर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बने।

*ऐसे करेंगे मलेरिया और मच्छरों का सफाया*
डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बताया कि मलेरिया क्रैश कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर के प्रजनन स्थलो पर सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टी एडल्ट व आईईसी गतिविधिया संपादित की जायेगी। लार्वा प्रदर्शन के माध्यम से समुदाय को जागरूक कर समय पूर्व समुदाय को मच्छर जनित रोगो से बचाव की जानकारी दी जायेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो को मच्छर जनित रोगो से बचाव के बारे अवगत करवाया जायेगा। पॉजिटीव केसो के लिये समयबद्व सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टी एडल्ट व आईईसी गतिविधिया करवायी जानी है। मलेरिया क्रैश कार्यक्रम प्रथम चरण के दौरान बायोलोजिक कन्ट्रोल के तहत हैचरी को क्रियाशील करना व स्थाई जल सोत्रो मे गम्बुशिया डालने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएगी।

*टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर सम्मानित पर कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने टीम को दी बधाई*झुंझुनूं 29 मार्च। ट...
30/03/2026

*टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर सम्मानित पर कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने टीम को दी बधाई*
झुंझुनूं 29 मार्च। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह में जिले में सर्वाधिक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करवाने के लक्ष्य प्राप्ति पर जिले को मिले सम्मान को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों, जागरूकता और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विजय सिंह मांजू ने जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति पर विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और निगरानी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के 236 हाई रिस्क गांवों में विभाग द्वारा शिविर लगाकर नियमित रूप से सर्वे, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान हो सके। साथ ही, मरीजों को नियमित दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके पूर्ण स्वस्थ होने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होनें यह भी कहां कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिऐं।

अपनी बेटियों HPV Vaccine लगवाकर सर्वाइकल कैंसर के खतरे से मुक्त करवाएं।
28/03/2026

अपनी बेटियों HPV Vaccine लगवाकर सर्वाइकल कैंसर के खतरे से मुक्त करवाएं।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने दिए निर्देश। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector...
28/03/2026

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने दिए निर्देश। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Drchhotelal Gurjar DrJitendra Bhamboo Medical and Health Department, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar CMO Rajasthan Rajasthan Government Health Scheme - RGHS

*चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले मरीजों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी– कलक्टर डॉ अरुण गर्ग, हीट वेव के मध्यनजर सभी व्यवस...
27/03/2026

*चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले मरीजों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी– कलक्टर डॉ अरुण गर्ग, हीट वेव के मध्यनजर सभी व्यवस्थाएं रखें माकूल*

*जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश*

झुंझुनूं 27। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने सभी आधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले किसी भी मरीज को किसी भी दवा और जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने आने वाले समय में गमी बढ़ने पर हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की बकाया आभा आईडी बनाने और आभा आई डी से पर्ची काटने के निर्देश दिए साथ ही आभा आईडी के प्रमोशन के लिए सभी अस्पताल में क्यूआर कोड प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने सभी समुचित प्राधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में शिशु लिंग परीक्षण की गहनता से निगरानी रखने के निर्देश दिए साथ पीसीपीएनडीटी मुखबिर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर डिकॉय ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक रूप से होनी चाहिए।
सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सभी मा योजना, जांच और दवा योजना, सुरक्षित मातृत्व सेवाएं, टीकाकरण, मौसमी बीमारियो सहित विभागीय योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में कम टीआईडी बुक करने वाले संस्थानों के प्रभारियों को इसको बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेएसवाई एवं लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं देने की पेंडेंसी को तीन दिन में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स मंगवाकर भुगतान कर दूर करने के निर्देश दिए।
बैठक में आर सी एच ओ डॉ दयानंद सिंह ने शिशु और मातृ स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने मौसमी बीमारियो और एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा की, डीपीसी डॉ जितेंद्र सिंह ने एमएनडीवाई की समीक्षा की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ अरुण अग्रवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ ने टीबी कंट्रोल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की रिपोर्टिंग प्रति दिन करनी है पोर्टेबल एक्स रे मशीन से ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग की जाए संदिग्ध मिलने पर नॉट मशीन से जांच करवाई जाए।
बैठक में बीडीके अस्पताल पीएमओ डॉ जितेंद्र भांभू, एसडीएच मलसीसर पीएमओ डॉ सतवीर सिंह, खेतड़ी पीएमओ डॉ अक्षत शर्मा, चिड़ावा पीएमओ डॉ नितेश जागिड़ डीपीओ डॉ विक्रम सिंह, सियाराम पूनिया, एसओ सुभाष चंद्र, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा सहित सभी बीसीएमओ एवं सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।

*टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिला प्रदेश स्तर पर हुआ सम्मानित कलक्टर ने दी बधाई*
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह में जिले में 72 परसेंट ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करवाने पर जिले को सम्मानित किया गया यह सम्मान सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर के प्रतिनिधि के तौर पर डीटीओ डॉ विजय मांजू ने प्राप्त किया। जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने जिले को सम्मानित होने पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, डीटीओ डॉ विजय कुमार और पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा जिले की सभी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की बात दोहराई। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DrJitendra Bhamboo Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Gajendra Singh Khimsar CMO Rajasthan

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग साहब के नेतृत्व में सीएमएचओ साहब डीटीओ साहब सभी बीसीएमओ साहब सहित पूरे समस्त स्टॉफ को जिले को न...
27/03/2026

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग साहब के नेतृत्व में सीएमएचओ साहब डीटीओ साहब सभी बीसीएमओ साहब सहित पूरे समस्त स्टॉफ को जिले को निरंतर दूसरी बार सम्मानित होने पर बधाई।

24/03/2026
24/03/2026

*विश्व क्षय दिवस विशेष जनजागरूकता रैली के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान की सौ दिवसीय कैंपेन हुई लॉन्च, जिले के 236 चिन्हित हाई रिश्क गांवों में चलेगा संघन टीबी रोगी खोज अभियान*
झुंझुनूं 24 मार्च। विश्व क्षय दिवस पर मंगलवार को जन जागरूकता रैली के साथ जिले में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की लॉचिंग की गई। यहां शहीद स्मारक पार्क से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू एवं सीईओ जिला परिषद कैलाश यादव सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर इस जनजागरूता रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के रोड़ नंबर एक, रोडवेज बस स्टैण्ड, बीडीके अस्पताल, शहीद कर्नल जेपी जानू मार्ग पर चलते हुए जन जागरूकता नारा-संदेश के साथ आमजन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने प्रथम कार्यकाल में ही देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया था, जिसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व टीबी रोग से संबंधित उच्च श्रेणी जांच व उपचार व्यवस्था के साथ पूरा किया जा रहा है। झुंझुनूं विधायक भाम्बू ने जिले में मंगलवार से 236 चिन्हित हाई रिश्क गांवों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की लॉचिंग की स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए, आगामी 100 दिवसों में संबंधित गांवों की शत-प्रतिशत लक्षय प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में संघन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत आबादी में टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी और कैंप लगाकर एक्स-रे व नॉट जांच की जाएंगी। इस कार्य को आगामी 100 दिवस में पूरा किया जाएगा। अभियान की नियमित रूप से जिला व ब्लॉक स्तर से मोनिंटनिंग की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र भाम्बू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजयसिंह मांजू, उम्मेद सिंह महला, जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद चौधरी, मोहन चाहर, बीएचएस मंगलचंद, एएनएमटीसी प्रभारी सुरेद्र डिग्रवाल मौजूद रहे। रैली में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व सीकेआरडी नर्सिक स्कूल की सैकड़ों प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। Drchhotelal Gurjar Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Medical and Health Department, Rajasthan DrJitendra Bhamboo Gajendra Singh Khimsar Bhajanlal Sharma

Address

Mandawa Mod Jhunjhunu
Jhunjhunun
333001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC Jhunjhunu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to IEC Jhunjhunu:

Share