27/04/2026
सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत सीएचसी इस्लामपुर में आयोजित विशेष सत्र में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ गुलशन बानो ने गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की नियमित जांच कर आवश्यक सलाह दी तथा सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया। सत्र में क्षेत्र की कई गर्भवती महिलाओं ने लाभ उठाया। डॉ गुलशन बानो ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। पीएमएसएमए अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।