17/04/2024
*शकरकंद खाने के अद्भुत जादुई लाभ...*
*इसे स्वीट पोटैटो भी कहते हैं...!!*
● शकरकंद खाना हर किसी को पसंद होता है।
● ये स्वादिष्ट लगने के साथ साथ अनेक पोषक तत्वो से भरपूर होता है।
● ये सर्दियो में मिलने वाला एक मीठा फल है।
● ये हमारे शरीर को ठण्ड लगने से भी बचाता है।
● इसके सेवन से आँखों के रौशनी बढ़ती है।
● चेहरे पर पड़ी झुर्रिया खत्म हो जाती है।
इसमें निहित गुण हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से बचाते है।
*जानिए शकरकंद खाने के एक दर्जन फायदे...*
(1). कोलाइन तत्व शरीर के लिये काफी जरुरी होता है, यह तत्व शकरकंद में पाया जाता है। इसके सेवन से मासपेशियो की गतिशीलता बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है। शकरकंद में दर्द निरोधक तत्व पाया जाता है, जो गठिया, एसिडिटी, हार्टबर्न जैसी बीमारियों से बचाता है।
(2). त्वचा रोगों में, अस्थमा में, मधुमेह और थायराइड के रोगी को खाना चाहिए। इसके खाने से इन सभी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को लाभ होता है।
(3). शकरकंद में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में लाल और सफ़ेद रक्त कोशिकाये (RBC, WBC) सही तरीके से बनती है।
(4). शकरकंद खाने से दिल की धड़कन कण्ट्रोल में रहती है। इसे खाने से मासपेशियो में होने वाली ऐठन भी समाप्त हो जाती है।
(5). तनाव दूर करने के लिए भी इसे खाना फायेदमंद है।
(6). शकरकंद के अंदर स्टार्च और कैलोरी का स्तर नार्मल होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे तत्व पाए जाते है। इसके खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं बढ़ता।
(7). इसके खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
(8). प्रदर रोग को ठीक करने में ये दवाई का काम करता है। इसमें जिमीकंद की बराबर मात्रा लेकर धुप में सूखा ले। जब यह अच्छी तरह सुख जाये तब दोनों को पीसकर बारीक़ पाउडर बना ले। अब एक गिलास पानी में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ये पाउडर मिलाकर खाये।
(9). इसके खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है, और इसका सेवन करने से हार्ट अटैक के सम्भावना भी कम हो जाती है।
(10). अल्सर के मरीज को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए।
(11). जोड़ो के दर्द में इसका उबला पानी लगाने से बहुत आराम मिलता है।
(12). शकरकंद में आलू से अधिक फाइबर होता है, जो पाचनशक्ति को बढ़ाता है, और कब्ज को दूर करता है।