01/06/2022
दिनांक 29/05/2022, रविवार को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट समाचारपत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ० विवेक मिश्र को होमियोपैथी चिकित्सा क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए " कानपुर रतन सम्मान २०२२ " से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक , सांसद कन्नौज एवं डॉ० अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो प्रदीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से यह सम्मान डॉ० विवेक मिश्र को प्रदान किया। सम्मान समारोह में कानपुर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े १५ विशिष्ट लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।