Unani Medicine

Unani Medicine Ibrahim ansari

Giloy papita Ras
09/11/2023

Giloy papita Ras

01/03/2023
Hamdard Masturin की जानकारी:Hamdard Masturin बिना डॉक्टर के पर्चे द्वारा मिलने वाली यूनानी दवा है, जो मुख्यतः मासिक धर्म...
29/12/2022

Hamdard Masturin की जानकारी:

Hamdard Masturin बिना डॉक्टर के पर्चे द्वारा मिलने वाली यूनानी दवा है, जो मुख्यतः मासिक धर्म की समस्या के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा Hamdard Masturin का उपयोग कुछ दूसरी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। इनके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गयी है। Hamdard Masturin के मुख्य घटक हैं अशोक, अश्वगंधा, दारुहल्दी, कलौंजी जिनकी प्रकृति और गुणों के बारे में नीचे बताया गया है। Hamdard Masturin की उचित खुराक मरीज की उम्र, लिंग और उसके स्वास्थ्य संबंधी पिछली समस्याओं पर निर्भर करती है। यह जानकारी विस्तार से खुराक वाले भाग में दी गई है।

Hamdard Masturin के लाभ :
Hamdard Masturin इन बिमारियों के इलाज में काम आती है -
मुख्य लाभ:
मासिक धर्म की समस्या:

अन्य लाभ:
हार्मोन असंतुलन
पीरियड्स में दर्द
Irregular Periods
Hamdard Masturin की खुराक -

यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली Hamdard Masturin की खुराक है। कृपया याद रखें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है। इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर Hamdard Masturin की खुराक अलग हो सकती है।

खुराक -
मात्रा: निर्धारित खुराक का उपयोग करें

खाने के बाद या पहले: खाने के बाद

अधिकतम मात्रा: 2 छोटी चम्मच

लेने का तरीका: गुनगुना पानी

Hamdard Masturin के नुकसान,

चिकित्सा साहित्य में Hamdard Masturin के दुष्प्रभावों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, Hamdard Masturin का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा जरूर करें।

क्या Hamdard Masturin का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

प्रेग्नेंट महिला पर Hamdard Masturin के अच्छे या बुरे प्रभाव के बारे में चिकित्सा जगत में कोई रिसर्च न हो पाने के चलते पूरी जानकारी मौजूद नहीं हैं। इसको जब भी लें डॉक्टर से पूछने के बाद ही लें।

क्या Hamdard Masturin का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए Hamdard Masturin सही और सुरक्षित है।

क्या Hamdard Masturin का उपयोग बच्चों के लिए ठीक है?
बाल चिकित्सा के लिए Hamdard Masturin सुरक्षित नहीं है।

क्या Hamdard Masturin का उपयोग करने से आदत तो नहीं लग जाती है?
Hamdard Masturin की लत नहीं लगती, लेकिन फिर भी आपको इसे लेने से पहले सर्तकता बरतनी बेहद जरूरी है और इस विषय पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

Upload by : UNANI MEDICINE

Hamdard Jigreen:Hamdard Jigreena:हमदर्द जिग्रीन के क्या लाभ है:Jigreen Syrup जिगर की समस्याओं, कब्ज, पीलिया, शराब विषाक्...
11/12/2022

Hamdard Jigreen:
Hamdard Jigreena:

हमदर्द जिग्रीन के क्या लाभ है:
Jigreen Syrup जिगर की समस्याओं, कब्ज, पीलिया, शराब विषाक्तता, पुरुष बांझपन, गुर्दे की बीमारी, पेट का दर्द, दस्त, स्वस्थ कंकाल प्रणाली, पेशाब में कठिनाई और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए निर्देशित किया जाता है। जिगिरिना हेपेटोप्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक दवा है। इस दवा का मुख्य संकेत एक यकृत टॉनिक है। यह कम भूख, कमजोर पाचन और यकृत रोगों में फायदेमंद है। यह भूख, और पाचन को बढ़ावा देता है। यह प्राकृतिक निर्माण युक्त दवा है:

हर्बल दवा की प्रभावशीलता कई कारकों पर निर्भर करती है इसलिए कोई जरुरी नहीं की यह दवा सभी व्यक्तियों पर समान असर करे इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के ले ली तो यह आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है ,इसलिए इस दवा को लेने से पहले से अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले

शहद के फायदे (shahad ke fayde) :शहद के फायदों को देखते हुए ही आयुर्वेद में इसे अमृत समान माना गया है। छोटे बच्चों से लेक...
10/12/2022

शहद के फायदे (shahad ke fayde) :
शहद के फायदों को देखते हुए ही आयुर्वेद में इसे अमृत समान माना गया है। छोटे बच्चों से लेकर वयस्कों तक शहद सभी के लिए उतनी ही फायदेमंद है। नियमित रुप से शहद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। आइये शहद के प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

खांसी से आराम:
सेवन विधि: रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे पियें। यह बलगम को पतला करने के साथ साथ खांसी से जल्दी आराम दिलाती है।

कटने या जलने पर:
उपयोग विधि:अगर आपकी त्वचा में हल्की खरोंच आ गयी है या कोई हिस्सा मामूली रूप से जल गया है तो उस हिस्से पर शहद लगाएं। यह जलन को कम करती है और उस हिस्से में संक्रमण को रोकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक (Benefits of honey for immunity power in hindi)
सेवन विधि : शरीर की इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना एक से दो चम्मच शहद को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पियें। दूध में शहद डालकर पीने से यह और ज्यादा गुणकारी हो जाता है।

वजन कम करने में सहायक (uses of honey for weight loss in hindi) :
सेवन विधि:रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इसे पीने के आधे से एक घंटे तक कुछ भी ना खाएं। आप इस मिश्रण में आधे नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

गले की खराश : (Uses of honey for throat infection in hindi)
सेवन विधि : गले की खराश से जल्दी आराम पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

कब्ज़ से राहत (Uses of honey for constipation in hindi) :
सेवन विधि : कब्ज़ से आराम पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें।

शहद के फायदे त्वचा के लिए (Uses of honey for skin in hindi) :

उपयोग विधि :

A- रुखी त्वचा वालों के लिए : एक चम्मच शहद लें और इसे त्वचा के रुखे हिस्से पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे एक हफ्ते में कम से कम तीन बार प्रयोग करें।

B- त्वचा के निखार के लिए : चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप शहद से तैयार फेसपैक का इस्तेमाल करें। आमतौर पर शहद और नींबू, शहद और दूध, शहद और केला एवं शहद और योगर्ट से तैयार फेसपैक ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

शहद के नुकसान और सेवन से जुड़ी सावधानियां (side effects of honey in hindi

शहद के फायदे (shahad ke fayde) तो अब आप सभी को पता चल ही चुकें हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद के सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? जी हाँ, अगर आप ज़रुरत से अधिक मात्रा में या गलत चीजों के साथ शहद मिलाकर खाते हैं तो आपको शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं कि शहद के नुकसान क्या हैं और किन परिस्थितियों में या किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें :
एक साल से कम उम्र के बच्चे को ना खिलाएं शहद :
पराग कणों से एलर्जी वाले लोग करें परहेज :
अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल :
ब्लड प्रेशर के मरीज :
गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान :

गर्म पानी में डालकर ना पियें :
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पानी एकदम खौलता हुआ नहीं होना चाहिए और कभी भी शहद को पानी में डालकर उबालें नहीं क्योंकि ये भी विरुद्ध आहार की श्रेणी में आते हैं। इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी या सामान्य तापमान वाले पानी के साथ ही शहद का प्रयोग करें।

अब आप शहद के फायदे और नुकसान से भलीभांति परिचित हो चुके हैं। आजकल बाज़ार में शहद के कई ब्रांड्स जैसे कि Hamdarad शहद, डाबर हनी, वैधनाथ मधु आदि आसानी से उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

कलौंजी एक तरह का बीज होता है, जो काले रंग का होता है। इसका पेड़ लगभग 12 इंच का होता है। मुख्य रूप से यह दक्षिण-पश्चिम एशि...
10/12/2022

कलौंजी एक तरह का बीज होता है, जो काले रंग का होता है। इसका पेड़ लगभग 12 इंच का होता है। मुख्य रूप से यह दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाया जाता है और कई जगहों पर इसको काला बीज भी कहा जाता है तो बिहार के इलाकों में इसे मंगरेला भी कहा जाता है। भारत के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी इसका सेवन किया जाता है। इसका उपयोग औषधि में भी किया जाता है। इसका सेवन हर दिन कम से कम दो ग्राम करना ही चाहिए। इसे आप सब्ज़ी मे, सलाद, आटे , पुलाव और अन्य कई खाद्य पदार्थ में कर सकते हैं। भारत में अचार बनाने में इसका ख़ूब उपयोग होता है।

कलौंजी की ख़ास बात यह है कि इसमें आयरन, सोडियम, पोटाशियम, फाइबर और कई सारे मिनरल्स मिलते हैं। इसमें अमिनो एसिड भी रहता है। साथ ही यह शरीर को ज़रूरी प्रोटीन भी देता है। इसका तेल भी बनता है और यह बीज के रूप में भी इस्तेमाल होता है। यह एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट भी माना जाता है।



कलौंजी का सेवन क्यों है सेहतमंद, जानें इसके अनेक फ़ायदे



कलौंजी के अनेक फ़ायदे होते हैं। यह सिर्फ़ खाने में तड़का या छौंके के लिए नहीं, बल्कि अन्य पौष्टिक गुणों से भी उपयुक्त होता है।

1. कलौंजी के बीज बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है और काम में फोकस करने में आसानी होती है। कलौंजी के साथ, थोड़ा शहद मिला कर खाने से काफ़ी फ़ायदा होता है, अगर इसे गर्म पानी में पिया जाए, तो यह और लाभदायक होता है।

2. अस्थमा और खांसी जैसी बीमारी होने पर अगर कलौंजी का सेवन, लगातार दो महीने तक किया जाये, तब भी काफी लाभ पहुंचता है।

3. यह हैरानी की बात है, लेकिन सच है कि कलौंजी का सेवन हृदय रोगों से मुक्ति दिलाता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर कलौंजी का सेवन गाय के दूध या बकरी के दूध के साथ करें, तो एक हफ़्ते में ही काफी आराम मिलता है।

4. कलौंजी में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। माना जाता है कि अगर लगातार तीन महीने तक, हर दिन दो से तीन ग्राम तक इसका सेवन किया जाए, तो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ते में मदद मिलती है।



5. जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं, उन्हें भी एक्सपर्ट्स कलौंजी का सेवन करने की राय देते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-ओबेसिटी वाले गुण होते हैं, जिससे वज़न घटने में काफी आसानी होती है। इसके तेल का इस्तेमाल वज़न घटाने वाले मसाज में किया जाता है।

6. ऐसा भी माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है तो उसमें भी कलौंजी का सेवन करना चाहिए। लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर। ज़ाहिर-सी बात है कि कैंसर को यह जड़ से नहीं मिटा सकता, लेकिन एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स की समस्या को कम कर देता है।

7. कलौंजी की ख़ासियत यह भी है कि इसे डायबिटीज़ के रोगी भी खा सकते हैं। डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का तेल काफी प्रभावशाली होता है। ऐसे में इसका सेवन ब्लैक टी में करना चाहिए।



8. कलौंजी का सेवन ब्लड-प्रेशर कंट्रोल करने के लिए भी करना चाहिए। यहीं नहीं किडनी के लिए भी यह अच्छा होता है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को कलौंजी तेल के साथ शहद, और गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

9. महिलाओं के लिए कलौंजी एक बेहतरीन चीज़ है। प्रसव के बाद उन्हें खीरे के रस के साथ, इसे लेने की सलाह दी जाती है। इससे कमज़ोरी खत्म होती है। यहीं नहीं अगर महिलाओं में सफ़ेद पानी, पीरियड में दर्द या पीएमएस जैसी प्रॉब्लम है, तब भी कलौंजी के पानी का सेवन करने से आराम मिलता है।

10. कलौंजी के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। खासतौर से अगर आंखों से पानी आने या फिर आंखों के बार-बार लाल हो जाने की समस्या आती है, तो इसका सेवन करना चाहिए। यह मोतियाबिंद जैसी परेशानी को दूर करने में सहायक होता है।



11. दांतों के मसूड़ों में सूजन होने पर भी अगर इसके तेल का सेवन किया जाए तो अच्छा रहता है। इससे दांत भी मज़बूत हो जाते हैं।

12. कई लोगों को बार-बार उल्टी आने की प्रॉब्लम रहती है, ऐसे में कलौंजी इन समस्याओं को भी रोकने का काम करता है।



ख़ूबसूरती से जुड़े हैं, कलौंजी के बेहतरीन फ़ायदे



अगर आप मुंहासे या पिग्मेंटेशन जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपको कलौंजी के सेवन से फ़ायदा मिलेगा। कलौंजी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है। इसके लिए 2 चम्मच नींबू के रस में कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह- शाम लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी ख़त्म हो जाते हैं।

अगर आप फ़टी एड़ियों से परेशान हैं, तो फ़टी एड़ियों पर कलौंजी का तेल लगाया जाना चाहिए।

कलौंजी ऑयली स्किन के साथ-साथ, ड्राई स्किन के लिए भी काफी अच्छी होती है। इसके लिए एक चम्मच कलौंजी पाउडर, एक चम्मच ओट्स, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच बादाम तेल और दूध की क्रीम मिला कर एक मास्क तैयार कर लें और फिर उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

कलौंजी चेहरे की टैनिंग हटाने में भी सहायक होता है, इसके लिए दो चम्मच कलौंजी पाउडर, संतरे का रस, पांच बूंद लेमन ऑयल मिलाएं और फिर उसे चेहरे पर लगा कर दस मिनट तक रहने दें, फिर चेहरा धोएं, चेहरा निखर जायेगा।



बालों के लिए कलौंजी



कलौंजी के तेल को बालों के लिए भी लाभदायक माना गया है। माना गया है कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए इसके तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाते हैं और उन्हें मज़बूती देते हैं। इसलिए इसके तेल से रोज़ाना स्कैल्प पर मालिश करनी चाहिए और कलौंजी का पेस्ट बालों में लगाना चाहिए।

कलौंजी के इस्तेमाल से बाल घने होते हैं। लंबे बाल करने के लिए भी इसका तेल हफ्ते में एक बार लगाना ही चाहिए। इस तेल में आप चाहें तो कपूर भी मिला कर लगा सकती हैं।

कलौंजी बालों की कंडीशनिंग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह सिर में नमी बनाये रखता है। इसलिए, जिनके बाल रुखे होते हैं, उन्हें इसके तेल को लगाने की राय दी जाती है।

कलौंजी स्कैल्प के लिए भी अच्छा होता है। यह स्कैल्प को गंदा होने से बचाता है। रूसी की समस्या को भी दूर करता है। आप चाहें तो घर पर ही इसके तेल बना सकती हैं। इसके लिए कलौंजी और मेथी के दानों को पीस कर पाउडर बना लें। फिर उसमें नारियल तेल, अरंडी तेल डाल कर मिक्स करें, फिर उसे सूरज की रोशनी में रखें। दो-तीन हफ़्तों तक ऐसा करें, इसके बाद बालों में लगाएं।



कलौंजी से होने वाले नुकसान



यह सच है कि कलौंजी में स्वास्थ्य का खज़ाना होता है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, उन्हें भी जान लेना जरूरी है।

1. एक्सपर्ट की राय होती है कि गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि अब तक इसके प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह किस हद तक सुरक्षित है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेने पर ही इसका सेवन करें।

2. यह भी देखा गया है कि कलौंजी में थाइमोक्विनोन पाए जाते हैं और इसकी मात्रा बढ़ जाने से कई बार ब्लड क्लॉट हो जाता है। ऐसे में कलौंजी का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

3. अगर कोई व्यक्ति पित्त से परेशान है या फिर वह बहुत गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है, तब भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पेट में बहुत जलन हो तब भी इसका सेवन न करें।

4 . जिन महिलाओं को पीरियड देर से आने की प्रॉब्लम है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए या फिर उन महिलाओं को भी नहीं, जिन्हें अधिक पीरियड होते हैं।

05/12/2022

Majun Jalali : माजून जलाली को यूनानी कंपनी हमदर्द, देहलवी, रेक्स, न्यू शाम बनाती है जो खास तौर से मर्दाना ताकत को बढ़ता है मेल ऑर्गन को ताकत देता है नसों की कमजोरी को दूर करता है। तो आइये जानते है इस माजून जलाली के फायदे, सेवन करने का सही तरीका और इसकी किमत इत्यादि की पूरी जानकारी।

05/12/2022

Dr Farooq makhdhomi # Unani # Medicine

05/12/2022
04/12/2022

Free Unani Medical General Health Camp

04/12/2022
04/12/2022

Medicine # Herbals # Ayurvedic # Healthcare

Address

Karad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Unani Medicine posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share