27/07/2025
राजीव गांधी स्टडी सर्कल के द्वारा संस्थापक समन्वयक स्व. प्रो.पी.सी.व्यास स्मारक चतुर्थ व्याख्यान समारोह
27 जुलाई, 2025, रविवार को जयपुर में बियानी गर्ल्स कालेज के उत्सव आडोटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल चेयरमैन तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने की एवं मुख्य अतिथि राजीव गांधी फाउन्डेशन, नई दिल्ली के सीईओ प्रो. विजय महाजन और रहे।
"स्वतंत्र भारत में शैक्षणिक विकास, राजीव गांधी की दृष्टि और एनईपी 2020" विषय पर स्मारक व्याख्यान प्रो. संजय वर्मा, इतिहाविद्, दिल्ली विवि ने दिया।
इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रोफेसर सतीश रॉय एवं राज्य समन्वयक प्रोफेसर डी.एस. खींची, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो.बी.एम.शर्मा, राजस्थान एनएसयूआई अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़, स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जनपदीय समन्वयक, विद्यार्थी सचिव, शिक्षक एवू शिक्षक संगठनों के साथी, अन्य गणमान्य अतिथि समारोह में शामिल हुए।
डॉ. विश्राम लाल बैरवा
भरतपुर संभागीय समन्वयक
राजीव गांधी स्टडी सर्कल