DCBO ESIC Katihar

DCBO ESIC Katihar Dispensary cm Branch Office at Katihar. ESIC Ministry of Labour and Employment Govt of India

09/04/2026
31/03/2026

A small update can make a big difference!

Link your Aadhaar with ESIC to enable faster services, transparent processes and seamless access to healthcare benefits.

31/03/2026

बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए अब डॉक्टर बनने का सपना दूर नहीं!
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, राजाजीनगर (बेंगलुरु) में है सुनहरा मौका...

कुल 150 MBBS सीट में से 67 सीट IP वार्ड के लिए आरक्षित हैं।

हर कदम अब आपके सपनों के करीब,
हर एमबीबीएस सीट है उज्जवल भविष्य की नींव।

31/03/2026

मातृ शक्ति का सम्मान, हर मां की सुरक्षा का पूरा ध्यान।

हर कदम पर ESIC के मातृत्व हितलाभ के साथ मिलता है आर्थिक सहयोग और संबल क्योंकि स्वस्थ मां ही एक मजबूत भविष्य की नींव है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) DCBO कटिहार द्वारा आज दिनांक 14.03.2026 को पूर्णिया स्थित मास्टर माइंड स्कूल में एक ज...
14/03/2026

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) DCBO कटिहार द्वारा आज दिनांक 14.03.2026 को पूर्णिया स्थित मास्टर माइंड स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह विद्यालय हाल ही में ईएसआईसी की SPREE योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान नियोक्ता एवं बीमित व्यक्तियों को ईएसआईसी के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न लाभों जैसे चिकित्सा सुविधा, नकद लाभ, मातृत्व लाभ, आश्रित लाभ तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ईएसआईसी के ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, पंजीकरण प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी पहलुओं से संबंधित नियोक्ता एवं बीमित व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ईएसआईसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

11/03/2026

ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, बिहटा, पटना (बिहार) में ईएसआईसी प्लैटिनम जुबली पखवाड़ा के भव्य समापन के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण और विशिष्ट अतिथि माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार सहित अन्य अतिथिगणों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर OT Complex, Casualty Ward एवं ICU, LMO Tank का कमीशनिंग तथा Herbal Garden एवं Outdoor Recreation सहित अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन श्री प्रणय सिन्हा, बीमा आयुक्त (पूर्वी अंचल) एवं डॉ. रचिता विश्वास, चिकित्सा आयुक्त (पूर्वी अंचल) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

Team DCBO Katihar wishes a very happy and colorful Holi to all.
04/03/2026

Team DCBO Katihar wishes a very happy and colorful Holi to all.

दिनांक 28.02.2026 को  डीसीबीओ कटिहार की टीम द्वारा पूर्णिया के मानस भारती स्कूल परिसर में ईएसआईसी योजनाओं के संबंध में ए...
28/02/2026

दिनांक 28.02.2026 को डीसीबीओ कटिहार की टीम द्वारा पूर्णिया के मानस भारती स्कूल परिसर में ईएसआईसी योजनाओं के संबंध में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान बीमित व्यक्तियों को ईएसआईसी के अंतर्गत उपलब्ध चिकित्सा एवं नगद लाभों सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी डीसीबीओ कटिहार के श्री निखिल कुमार एवं श्री ऋषभ दत्त द्वारा विस्तारपूर्वक दी गई। इस अवसर पर Employer Portal, Employee Portal, AAA+ App तथा Medical Reimbursement की प्रक्रियाओं पर भी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ईएसआईसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

दिनांक 27.02.2026 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के डीसीबीओ कटिहार की टीम द्वारा लोहिया नगर स्थित मेरी इमैक्युलेट...
27/02/2026

दिनांक 27.02.2026 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के डीसीबीओ कटिहार की टीम द्वारा लोहिया नगर स्थित मेरी इमैक्युलेट स्कूल, कटिहार में जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीमित व्यक्तियों का निवारक स्वास्थ्य परीक्षण ईएसआईसी की चिकित्सा टीम द्वारा किया गया। ईएसआईसी के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न लाभों एवं योजनाओं की जानकारी शाखा प्रबंधक, डीसीबीओ कटिहार, श्री मनीष राज रंजन द्वारा विस्तारपूर्वक दी गई।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु ईएसआईसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

Address

Argara Chowk
Katihar
854015

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 1pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCBO ESIC Katihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram