Om Physiotherapy and Slimming Center

Om Physiotherapy and  Slimming Center Physiotherapy

01/10/2019

क्या फिजियो थेरेपी का मतलब ' सिकाई ' होता है?
अक्सर बहुत सारे लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते है या वो सिर्फ इतना ही जानते है कि फिजियो थेरेपी मतलब सिकाई।

इस सिकाई शब्द से बहुत बड़ा नुकसान लोगो को ही हुआ है क्योंकि वो सोचते है कि सिर्फ सिकाई के लिए फिजियो के पास क्यो जाए, क्यो पैसे खर्च करे?
इससे फायदा उन कम्पनियों को हो गया जो दरअसल सिर्फ और सिर्फ ' सिकाई' ही कर रही है और फ्री सिकाई के बहाने हजारो रुपये की सिकाई मशीन लोगो को बेच दी जा रही है ये बोलकर की यही सिकाई है, यही थेरेपी है।
इससे नुकसान लोगो का ही हुआ है।
इसलिए ये समझना बेहद जरूरी है कि क्या वाकई में फिजियो थेरेपी मतलब सिकाई है?

में कोशिश करता हूँ कि आसान तरीके से समझा सकूँ।

फिजियो थेरेपी मतलब भौतिक चिकित्सा, यानी जो भी तरीके का उपयोग आपकी समस्या यानी दर्द या त्तक्लीफ को दूर करने के लिए किया जाएगा वो सिर्फ भौतिक होगा।
अधिकतर फिजियो, सिकाई का इस्तेमाल करते है क्योंकि ये हमारा एक अहम टूल है जिसके लिए SWD मशीन या MOIST HEAT का इस्तेमाल किया जाता है। सिकाई के अपने फायदे होते है, सिकाई से हमारी मासपेशियां या जॉइंट जिस पर फिजियो को काम करना होता है वो रिलैक्स हो जाता है, इससे फिजियो को बाकी के काम जैसे जॉइंट मोबिलिटी, स्ट्रेचिंग, मायो फेसिअल रिलीस जैसे अन्य बहुत सारे तरीकों में मदद मिलती है।
फिजियो थेरेपी में सिर्फ सिकाई होती है ये बिल्कुल गलत है बल्कि फिजियो थेरेपी में सिकाई सिर्फ एक टूल है, एक शुरुआत का तरीका है, बाकी अन्य बहुत सारे तरीके है जिनका इस्तेमाल फिजियो थेरेपी में किया जाता है जैसे Joint mobilisation, MFR, MET, Stretching, Strengthening exercise, ROM exercise , अन्य मैन्युअल थेरेपी, इसके अलावा भी बहुत सारे तरीके जिनमे कुछ मोडलिटीस भी शामिल है होते है जिनकी मदद से फिजियो थेरेपिस्ट अपने काम करते है। सभी का यह जिक्र नही किया जा सकता।
ज्यादा जानकारी आप अपने क्षेत्र में किसी भी फिजियो थेरेपिस्ट के पास जा कर समझ सकते है।
अपना भ्रम मिटाइये की फिजियो थेरेपी मतलब सिकाई। मेरा निवेदन है कि अगर सिर्फ सिकाई ही करनी है तो घर पर ही गरम पानी की थैली से कीजिये क्यो हजारो रुपये की सिकाई मशीन ख़रीद रहे है।
जागरूक बनिये।

Types of Stroke
01/10/2019

Types of Stroke

Do You Need Physiotherapist at Home?Book an Appointment online at +91-9897725529.Visit our Clinic: Life Physiotherapy & ...
11/03/2019

Do You Need Physiotherapist at Home?

Book an Appointment online at +91-9897725529.
Visit our Clinic: Life Physiotherapy & Slimming Center Khurja
at Home
at home
Clinic in Khurja
Physiotherapy Clinic in Khurja
in Khurja

Do You Need Physiotherapist at Home?Book an Appointment online at +91-9897725529.Visit our Clinic: Life Physiotherapy & ...
19/02/2019

Do You Need Physiotherapist at Home?

Book an Appointment online at +91-9897725529.
Visit our Clinic: Life Physiotherapy & Slimming Center Khurja
at Home
at home
Clinic in Khurja
Physiotherapy Clinic in Khurja
in Khurja

Types of stroke
08/02/2019

Types of stroke

Developmental milestones
24/01/2019

Developmental milestones

03/10/2018
दवाई से ज्यादा फायदा पहुंचाती है फिजियोथेरेपी, जानें कैसेफिजियोथेरेपी यूं तो आधुनिक चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, लेकिन ...
27/08/2018

दवाई से ज्यादा फायदा पहुंचाती है फिजियोथेरेपी, जानें कैसे

फिजियोथेरेपी यूं तो आधुनिक चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, लेकिन भारत में सदियों से चले आ रहे मालिश व कसरत के नुस्खे का ही यह मिला-जुला रूप है. मानसिक तनाव, घुटनों, पीठ या कमर में दर्द जैसे कई रोगों से बचने या निपटने के लिए बिना दवा खाए या चीरा लगवाए फिजियोथेरेपी एक असरदार तरीका है.

मौजूदा समय में अधिकांश लोग दवाइयों के झंझट से बचने के लिए फिजियोथेरेपी की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि यह न केवल कम खर्चीला होता है, बल्कि इसके दुष्प्रभाव की आशंका न के बराबर होती है.

क्या है फिजियोथेरेपी ?

प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा व्यायाम के जरिए शरीर की मांसपेशियों को सही अनुपात में सक्रिय करने की विधा फिजियोथेरेपी कहलाती है. इसे हिंदी में भौतिक चिकित्सा पद्धति कहा जाता है. घंटों लगातार कुर्सी पर वक्त बिताने, गलत मुद्रा में बैठने और व्यायाम या खेल के दौरान अंदरूनी खिंचाव या जख्मों की हीलिंग के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सेवा लेने की सलाह खुद चिकित्सक भी देते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले यह बताना जरूरी है कि केवल रोगी ही नहीं, बल्कि स्वस्थ्य लोग भी चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह ले सकते हैं. मौजूदा समय में स्मार्ट और सिंपल हेल्थ सॉल्यूशन के लिए फिजियोथेरेपी काफी लोकप्रिय हुई है. इसकी लोकप्रियता और भरोसे का कारण यह भी है कि बाकी इलाज पद्धतियों से अलग फिजियोथेरेपी उच्च पेशेवर लोग ही करते हैं.

हेल्थ एकस्पर्ट का ये भी कहना है कि अस्थमा और फ्रैक्चर पीड़ितों के अतिरिक्त गर्भवतियों को भी फिजियोथेरेपी की सलाह दी जाती है. लगभग देश के हर बड़े अस्पताल में फिजियोथेरेपी की जाती है. वहीं, बुजुर्गों, मरीजों और कामकाजी लोगों के लिए घर तक फिजियोथैरेपी की सेवा पहुंचाने का भी चलन बढ़ा है. इसकी खास बात है कि फिजियोथेरेपिस्ट मरीज पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देता है जो किसी हॉस्पिटल या क्लीनिक में संभव नहीं है. पेशवरों की निगरानी में व्यायाम कार्यक्रमों के चलन ने भी घर पर उपलब्ध होने वाली फिजियोथेरेपी सेवा की लोकप्रियता बढ़ा दी है.

फिजियोथेरेपी से पहले किन चीजों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है

अगर आप चाहते हैं कि आपको फिजियोथेरेपी का लंबे समय तक फायदा मिले तो इसके सभी सत्र पूरे किए जाने जरूरी हैं. फिजियोथेरेपी शुरू करने से पहले उसकी अवधि की जानकारी ले लेनी चाहिए. फिजियोथेरेपिस्ट को भी मरीज की स्थिति केविस्तृत आकलन के बाद ही इसे शुरू करना चाहिए.

11/08/2018

Many women have a problem with the fat of the back despite being alert to the diet, regularly exercising and trying to cover up this deficiency with the help of the wardrobe. The most common problem is that they do not do the appropriate exercises that will help them to effectively remove the fat of...

Address

Nagar Palika Shop. No. 14 Junction Road Khurja
Khurja
203131

Telephone

+919897725529

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Om Physiotherapy and Slimming Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Om Physiotherapy and Slimming Center:

Share