15/09/2022
समाचार , बधाई ।
----*-----*---
झारखंड राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राज्य के हीत में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिया है । महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव में दो मांग लम्बे समय से लड़ाई लड़ी जा रही थी ।
1.-स्थानीय नीति 1932 का खतियान । और
2.--पिछडा समुदाय को 27% आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया ।
झारखंड राज्य बनने से पूर्व पिछड़ा वर्ग समुदाय को एक्किकृत बिहार राज्य में 27% आरक्षण मिलता था । राज्य-झारखंड बनने के बाद भाजपा की सरकार बनी , जिसके प्रथम माननीय मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी को बनाया गया । और उस समय पिछड़ा समाज से भी श्री लालचंद महतो जी , सुदेश कुमार महतो जी , रघुवर दास जी , रामचन्द्र केशरी जी , अन्नपूर्णा देवी जी अनेक मंत्री और विधायक थे । माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी ने जब पिछड़ा समाज का आरक्षण को घटाने का काम कर रहे थे उस समय किसी ने भी न तो विधानसभा के अंदर और न ही विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया । सबों ने बाबुलालजी का समर्थन किया है । उसके बाद से ही विरोध प्रर्दशन , आंदोलन शुरू हो गया । राष्ट्रीय
पिछड़ा वर्ग महासभा झारखंड प्रदेश के द्वारा अनवरत राजेश यादव जी ,अजय कृष्ण जी, डॉ विजय प्रकाश जी , जैसे संघर्षशील व्यक्तियो के नेतृत्व मे झारखंड में आंदोलन करने का काम किया गया । और दिल्ली में भी जंतर-मंतर पर आंदोलन कर मांग को पूरा कराने के लिए किया गया ।कई वर्षों के बाद अन्य संगठनों के द्वारा भी आंदोलन किया गया ।
जिस तरह से पिछड़ा समाज का आरक्षण को बाबुलाल मरांडी जी के द्वारा घटाया गया है उसकी छति पूर्ति 20 वर्षों तक नहीं किया जा सकता है । और आज़ भी भाजपाई नेता पिछड़ा समाज का आरक्षण को समाप्त करने में लगे हुए हैं ।
झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने और कैबिनेट की बैठक में शामिल सभी माननीय मंत्री जी ने साहसिक कदम उठाया है तथा कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित करा कर सरकार का मंशा को जनता के बीच रखा गया है।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को तथा माननीय मंत्री जी सबों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, अजय कृष्ण , मुरली मोदी, शिव नंदन शर्मा, नजरूल हक , सत्यदेव राय, रविंद्र कुमार बसंत , सुरेश मोदी , बहादुर यादव , रामेश्वर यादव , घनश्याम मेहता , शिवशंकर मोदी , सुरेन्द्र मोदी , अनंत कुमार मेहता , शिव शंकर राय , सुखदेव मोदी ,प्रो बैधनाथ प्रसाद बरनवाल , सुनील कुमार यादव , सुमन मेहता , अर्जुन साव , सुमन लाल मेहता , सुभाष मोदी , बिरेंद्र कुमार साहू , जितेंद्र कुमार मेहता , रामदेव प्रसाद बरनवाल , बालगोविंद मोदी सावित्री देवी , ललिता देवी , सलीम अंसारी , संजय कुमार राठौर , संजय साजन , सुरेन्द्र यादव , अशोक कुमार बर्णवाल , बलराम भारती , आदि लोगों ने बधाई दी है ।
अजय कृष्ण, अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा झारखंड प्रदेश ।