Apna Blood Center

Apna Blood Center Blood Bank in India's Education City Kota
(1)

रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवाकार्य की राह पर एक और मील का पत्थर, मीडिया का अतुलनीय योगदान , रक्तवीर भुवनेश गुप्ता ज...
02/05/2026

रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवाकार्य की राह पर एक और मील का पत्थर, मीडिया का अतुलनीय योगदान ,
रक्तवीर भुवनेश गुप्ता जी का अनंत अभिनंदन

अनंत आभार #राजस्थान_पत्रिका


#शतकवीर

30/04/2026
टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संस्थापक आदरणीय श्री भुवनेश गुप्ता जी ने कल एक लाइफ सेविंग केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते ...
24/04/2026

टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संस्थापक आदरणीय श्री भुवनेश गुप्ता जी ने कल एक लाइफ सेविंग केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सच्चे “जीवनदाता” होने का परिचय दिया।

गत तीन दशकों से निरंतर आपकी जीवनदायिनी सेवाएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। आपने अब तक 180 बार रक्तदान किया है, जिसमें 71 बार एसडीपी (SDP) एवं 109 बार सामान्य रक्तदान शामिल है—यह अपने आप में एक अद्भुत और अनुकरणीय उपलब्धि है।

आपकी इस समर्पित सेवा के लिए अपना ब्लड बैंक परिवार भी आपका हृदय से आभार एवं सम्मान व्यक्त करता है।

आज की युवा पीढ़ी के लिए आपका जीवन एक प्रेरणा है—निस्वार्थ सेवा, मानवता और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण।

आपका यह योगदान अनगिनत जीवनों को नई आशा और जीवन प्रदान करता रहे, यही कामना है।

दुर्लभ ग्रुप की आवश्यकता को टीम जीवनदाता ने बनाया सहज- चार लोगों ने किया एबी नेगेटिव ग्रुप का डोनेशन, मरीजों को मिला जीव...
09/04/2026

दुर्लभ ग्रुप की आवश्यकता को टीम जीवनदाता ने बनाया सहज
- चार लोगों ने किया एबी नेगेटिव ग्रुप का डोनेशन, मरीजों को मिला जीवनदान।
कोटा.
मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर के जागरुक, सेवाभावी व समर्पित लोगों ने अपने कामों को छोड़ मरीज की जान बचाने के लिए एबी नेगेटिव ग्रुप का डोनेशन किया। अमुमन यह ग्रुप दुर्लभ से भी अति दुर्लभ है जिसके डोनर्स का मिलना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन एक साथ तीन मरीजों को जब एबी नेगेटिव की आवश्यकता हुई तो टीम जीवनदाता ने अपने प्रयासों को चरम तक किया और उसके बाद बडे कार्य को अंजाम तक पहुंचाया।

लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि बूंदी निवासी मरीज श्रवण, बूंदी निवासी मरीज काली बाई और एमपी गुना निवासी मरीज हेमराज कुशवाह को एबी नेगेटिव की आवश्यकता थी। उसके बाद टीम ने जिम्मेदारी को संभाला और एक एक कर डोनर्स को कॉल करना शुरू किया, यह कार्य इतना आसान नहीं था, लेकिन जब प्रयास शुरू किए गए तो मंजिल भी मिली। पहले केस में अनिल पारेता ने ब्लड डोनेशन किया, वह बाहर जयपुर जा रहे थे, लेकिन पहले उन्होंने अपना ब्लड सेंटर पहुंचकर ब्लड डोनेशन किया, वह अब तक 30 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं और हमेशा तैयार भी रहते हैं। उसके बाद चावल व्यवसायी दिनेश राठी ने ब्लड डोनेशन किया, वह कहते हैं कि हम सभी को ब्लड ग्रुप चेक करवाना चाहिए। वहीं हेमराज नागर लेब टेक्नीशियन हैं, वह इस ग्रुप का महत्व और मरीज के परिजनों का दर्द समझते हैं, इस कारण उन्होंने भी बिना समय गवाए पांचवी बार रक्तदान किया। चौथा डोनेशन राकेश कुमार आर्य ने किया वे सिक्योरिटी गार्ड मैनेजर है ।इन सभी ने जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एबी नेगेटिव रक्त समूह 0.5 प्रतिशत लोगों में ही पाया जाता है, जिसके कारण आपात स्थिति में इसकी उपलब्धता बड़ी चुनौती बन जाती है। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज को तुरंत एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों द्वारा कई जगह संपर्क करने के बावजूद रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसे में टीम जीवनदाता ही एक बार फिर लोगों के लिए जीवनदायी बनी। रक्त मिलने के बाद ही परिजनों ने राहत की सांस ली। यह घटनाएं एक बार फिर यह संदेश देती है कि रक्तदान महादान है और समय पर किया गया यह कार्य किसी के जीवन की डोर को टूटने से बचा सकता है।सभी को अपना ब्लड ग्रुप कराना चाहिए ।

आज दिया रक्त, कल किसी की सांस बनेगा| करे रक्तदान, दे अनजान को अभयदान
06/02/2026

आज दिया रक्त, कल किसी की सांस बनेगा|
करे रक्तदान, दे अनजान को अभयदान

आदरणीय ,🩸यदि आप रक्त प्रहरी के रूप में मानव सेवा देने में इच्छुक है, तो मुझे व्यक्तिगत कॉल या संदेश दे दीजिएगा । इमरजेंस...
21/10/2025

आदरणीय ,🩸
यदि आप रक्त प्रहरी के रूप में मानव सेवा देने में इच्छुक है, तो मुझे व्यक्तिगत कॉल या संदेश दे दीजिएगा । इमरजेंसी में संपर्क करूँगा ।
आपकी दीपावली शुभ व मंगलमय हो।

🙏🙏🙏
आपका अनुज व रक्तसेवक
भुवनेश गुप्ता
हेल्पलाइन: 9414000800
————————————————————
Plz forward

Thanks to Kota College of EducationKota Polytechnic CollegeKota College of Pharmacy Special thanks to Media
16/10/2025

Thanks to Kota College of Education
Kota Polytechnic College
Kota College of Pharmacy
Special thanks to Media

15/10/2025



Address

C-11, New Jawahar Nagar Link Road, Talwandi
Kota
324005

Telephone

+919414000800

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Blood Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Apna Blood Center:

Share

Category