03/12/2025
प्रोफेसर डी.डी. वर्मा ने 2 शोध पत्र पढ़े।
इण्डियन रिफ्रेक्टीव और केटरेक्ट सर्जरी के वार्षिक सम्मेलन में प्रो. डी.डी. वर्मा ने अपने 2 शोध पत्र पढ़े। हाल हि में नई दिल्ली में सम्पन्न 2 दिवसीय राष्ट्रीय नेत्र रोग विशेषज्ञों की संगोष्ठी जो कि 22, 23 नवम्बर को सम्पनन हुई जिसमें देश विदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
प्रोफेसर वर्मा ने अपने एक शोध में बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में टोरिक लैंस प्रत्यारोपित किया जाता है और ऑपरेशन के पश्चात् उचित परिणाम प्राप्त होते है। व दूसरी शोध में बताया कि आईरिस कोलोबोमा व हिलते हुए मोतियाबिन्द में कुदरती लैंस को सीटीआर रिंग डालकर स्थिर किया जाता है व विट्रस में हाई सरफेस टेंशन होने पर भी सफलता पूर्वक लैंस प्रत्यारोपित किया जाता है।