Kota Heart Institute

Kota Heart Institute Multi Speciality Hospital Pioneer in Cardiac related treatments and a fully facilitated multi-specialty hospital.

14/06/2019

A talk by Dr. Saket Goyal, senior cardiologist about how by making simple changes in diet and exercise we can prevent 80% of heart and lifestyle diseases. Dr...

29/09/2017

इस विश्व हार्ट दिवस, 29 सितंबर 2017 पर - अपने दिल की देखभाल करने का संकल्प लें। .... आपके लिए - हार्ट-वाइज़ जीवन के मूल मंत्र ... पढ़ें, अपनायें और साझा करें।

हार्टवाइज जीवनशैली - सेहत के लिए नियम - इस जीवनशैली का उपयोग हमें हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप और यहां तक ​​कि कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में 80% से अधिक कटौती करने के लिए करना चाहिए।
हार्ट-वाइज़ जीवनशैली के आधारभूत ३ पहलू हैं - वज़न, आहार और व्यायाम।

वज़न- अपनी उम्र ऐवम लम्बाई के अनूकुल वज़न आपकी सेहत का प्रतिबिम्ब है। आपका बी.एम.आइ. २२-२५ के बीच होना चाहिए।
१. अपने वजन एवं कैलोरी के लक्ष्यों की जानकारी रखें। ८००० कैलोरी बराबर १ किलो - एक आसान गणना है। हमारा मुख्य लक्ष्य कैलोरी की मात्रा को कम करना है।
२. वजन कम करने के लिए अपने वजन को इलेक्ट्रॉनिक मशीन द्वारा निगरानी में रखें।
३. कैलोरी टैगिंग की आदत डालें - हर खाद्य पदार्थ के पीछे एक कैलोरी टैग लगा है।
नेट पर थोड़ा सा अनुसंधान करें - भोजन और व्यायाम के कैलोरी चार्ट देखें - पता लगाएँ कम कैलोरी के साथ उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ क्या हैं।
आपको आश्चर्य होगा कि एक गुलाबजामुन / केक / ७० ग्राम नमकीन / कचौरी में ४००-५०० कैलोरी होंगे - पैदल चलने के २ घंटे या दौड़ने के १ घंटे के बराबर।

आहार - आप अपने खराब खानपान को अपनी कसरत द्वारा कभी भी संतुलित नहीं कर सकते।
१. शुगर, तम्बाकू समान है। ना केवल सेहत को हानि के लिए अपितु एक नशे के रूप में भी। आहार में शुगर - डोपामाइन हॉर्मोन स्राव की वजह से नशे की लत और इंसुलिन वृद्धि के कारण शरीर में वसा जमा करने के लिए प्रमुख जिम्मेदार है। ज़ीरो शुगर युक्त संतुलित आहार आपके सेहत लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा।
२. गेहूं के उपयोग में कमी करें। हमारे भोजन में दिन में ३-४ बार गेंहू का उपयोग होता है (आटा, मैदा, सूजी, दलिया, नूड़्लस, सेंवई, ब्रेड इत्यादि)। गेंहू में ग्लूटेन, रक्त में शुगर की मात्रा और आंतरिक अंगों में वसा को बढ़ावा देता है । बाजरा, ज्वार, मक्का, चना, रागी आदि का उपयोग बढ़ाएँ। भोजन से पहले सलाद और छाछ जोड़कर भी रोटी की मात्रा को कम किया जा सकता है।
३. प्रोटीन की अच्छी मात्रा लें। यह वजन कम होने पर मांसपेशियों को शिथिल होने से बचाएगा। प्रोटीन के श्रेष्ठ शाकाहारी स्त्रोत हैं अंकुरित अनाज, राजमा/ दाल, पनीर, टोफ़ू, सूखे मेवा (बादाम, अखरोट), मूँगफली आदि। मांसाहार में मछली और अंडा बेहतर विकल्प हैं।
४. अपने आहार (सोडा, कोला आदि) में छुपे हानिकारक तत्वों को पहचानें एवं खाद्य पदार्थों पर अंकित लेबल जानकारी को पढ़ना सीखें।

व्यायाम - प्रतिदिन की कसरत में निरंतरता आपके सेहत के लक्ष्य को हासिल करने में लाभदायक सिद्ध होगी।
१. चलते रहें। अपने प्रतिदिन के कामकाज में चलने के पलों को जोड़ते रहें। १०,००० क़दम रोज़ चलने का नियम अपनाएँ। 'जो रोज़ चलते हैं , वो ज़्यादा चलते हैं'। अपने प्रतिदिन की गतिविधि पर पेडोमीटर या मोबाइल एप द्वारा निगरानी रखें।
२. 'बैठो मत, फ़िट हो जाओ' - अपने बैठने के समय को १०% से भी कम समय तक घटा दें। बैठने के समय में ५०% कमी से ५०% तक बीमारियों में कमी की जा सकती है। एक स्टैंडिंग डेस्क इसके लिए अनुकूल उपाय है।
३. अपने व्यायाम में निरंतर बदलाव करते रहें। योगा करें, डांस करें तथा अपने शरीर को किसी एक व्यायाम की आदत न पड़ने दें। किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें। इससे आपके शरीर को सही संतुलन प्राप्त होगा।
४. मांसपेशियों को संरक्षित रखने और अपने बीएमआर बढ़ाने के लिए पुश अप, वजन उठाने इत्यादि जैसे कुछ शक्ति-अभ्यास आवश्यक है।
५. कोर पर ध्यान दें, अर्थात ऐब, कुल्हे, पीठ। कोर ऊपरी और निचले शरीर को जोड़ता है और इसमें विशाल मांसपेशियों की संख्या होती है। प्लैंक अभ्यास कोर फिटनेस के लिए सर्वोत्तम व्यायाम है।

..... दूसरों को भी प्रेरित करतें रहें। अगर दूसरे आपकी प्रेरणा से व्यायाम और अनुशासित आहार को अपनाएंगे तो आप चाह कर भी पीछे नहीं हट पाएंगे। .... फ़ेस्बुक पर हार्टवाइज ग्रूप/ पेज को लाइक करते रहें एवं पोस्ट करते रहें। 😊 ख़ुश रहें .... स्वस्थ रहें ....

- डॉ. साकेत गोयल MD DM FACC FSCAI
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ; संयोजक हार्ट-वाइज़

28/05/2017

Calorie Rules for Weight Loss and Weight Gain

What we've learned so far leads us to some very simple rules about calories by which weight loss and weight gain can be explained. These rules are absolutely fundamental to determining how much you weigh, and it is impossible to contravene them. They are the following:

If you eat more calories than you burn you will gain weight.
If you burn more calories than you eat you will lose weight.
If you eat the same amount of calories that you burn your weight will not change.
To keep itself alive your body is always burning at least some minimum amount of calories that are used to support the function of vital organs like your heart, brain, nervous system, lungs, kidneys, liver, muscles, and skin. This rate of calorie burn is called your basal metabolic rate. If you want to accomplish anything beyond simply staying alive, such as moving your body for example, you will have to burn extra calories to do it. Therefore, on any given day the total number of calories you burn is the sum of your basal metabolic rate plus all the additional calories burned from the activities you do. You can try an online Daily Caloric Expenditure Calculator to estimate how many calories you burn each day. Once you know how many calories you burn in a day, you need to figure out how many calories you consume in a day. This is easy, all you have to do is know the calorie content of the food you eat and add it up. You can also follow charts to track the calories in the foods that you eat.


Once you know how many calories you burn in a day and how many calories you consume in a day it's easy to calculate if you are losing weight or gaining weight, and how quickly.

As an example, let's pretend that you've determined you burn 2,000 calories a day and eat 2,500 calories a day. Therefore, you are eating 500 calories more each day than you burn and you are gaining weight. How fast are you gaining weight? Well, since there are approximately 8000 calories stored in one kilogram of fat, you are putting on fat at a rate of about 1 kg every sixteen days.

For another example, let's pretend that you've calculated that you burn 2,000 calories a day and eat 1,800 calories a day. Therefore, you are burning 200 calories more each day than you eat and you are losing weight. In this scenario, you would be losing fat at a rate of about one kilogram every 40 days (since 8000 calories/kg divided by 200 calories equals 40 days/kg ).

A HeartWise event supported by Kota Heart Institute.
15/05/2016

A HeartWise event supported by Kota Heart Institute.

30/05/2015
10/10/2013

Kota Heart touched >30000 school children over 10 days in school assemblies during its 'road to health' program for lifestyle changes to prevent heart disease.
Next phase 'save a heart' launched - a CPR basic life support training program for masses.

06/01/2013

Touched a figure of 1000 bypass surgeries and 10000 angiographies/ angioplasties this month.

Address

10A, Talwandi
Kota
324005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota Heart Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category