Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra

Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra Expertise in Tarot Reading, Horoscope, Astronomy, Kundli Making and Reading. Genuine Predictions. You have problems and we have the solution.

29/04/2026

मेष राशि

स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी भावुकता वाली होगी। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

गृह कलह के संकेत हैं, थोड़ा बच के पार करें।स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में दूरी, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि:पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, संतान भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, धन की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए सही समय नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी ड्राइनेस वाली। संतान की स्थिति अच्छी है। एक अच्छा समय कहा जाएगा, थोड़ा मध्यम से ऊपर। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम होगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

धनु राशि

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान भी मध्यम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ

28/04/2026

मेष राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि
भावनाओं पर काबू करके काम करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लेना होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है, संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। अपने पास हरी वस्तु रखें।

मिथुन राशि
भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली रहेगी। व्यापार अच्छा है, लेकिन कलह से बचें क्योंकि गृह-कलह के संकेत हैं। अपने पास हरी वस्तु रखें।

कर्क राशि
पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान अभी मध्यम है, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि
धनदायक समय है, अपनों और कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि
सौम्यता बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि
मानसिक परेशानी बनी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा और डर का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सब अच्छा है, लेकिन बेवजह मन चिंतित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

धनु राशि
आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है, लेकिन प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आज भगवान गणेश को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

मकर राशि
आपका भाग्य साथ देगा और यात्रा के सुखद योग बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि
आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, अतः अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालाँकि, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

मीन राशि
आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और प्रेम, संतान व व्यापार की स्थिति भी काफी अच्छी बनी हुई है। भगवान गणेश की आराधना करना आपके लिए मंगलकारी सिद्ध होगा।

27/04/2026

मेष राशि

मानसिक चंचलता पर काबू रखना पड़ेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में थोड़ा सा तू-तू मैं-मैं का संकेत है। मानसिक चंचलता बढ़ कर किसी को आघात न पहुंचाए,इस बात का ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम,व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। घर में कुछ थोड़ा सा वाद-विवाद या नेगेटिव ऊर्जा रहेगी जिससे अफरा-तफरी,घबराहट रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है,प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

पराक्रमी होना अच्छा है लेकिन नेगेटिवली पराक्रमी होना नुकसान पहुंचाएगा। व्यापार को अभी विस्तार न दें, ध्यान रखें। नाक, कान,गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को नेत्र और मुख रोग की समस्या हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति नकारात्मक बनी हुई है। प्रेम संबंधों में दूरी और नीरसता का अनुभव हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह मध्यम समय है। उपाय के तौर पर लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि

आपको घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है और आप थोड़ा अवसाद (डिप्रेशन) जैसा अनुभव करेंगे। अपनी चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा सामाजिक या व्यक्तिगत स्तर पर नुकसान हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। व्यापार लगभग सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ फलदायी होगा।

कन्या राशि

घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा जैसी समस्याओं के साथ-साथ खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और अकारण चिंताएं बढ़ सकती हैं। द्वादश भाव में चंद्रमा और केतु का संयोग आपके लिए अनुकूल नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी जबकि व्यापार सही चलेगा। उच्चाधिकारियों और पिता के साथ संबंधों में सावधानी बरतें। सूर्य को जल देना लाभकारी होगा।

तुला राशि

आय में वृद्धि और यात्रा के योग बनेंगे। हालाँकि स्थितियाँ थोड़ी कठिन हो सकती हैं, लेकिन कार्य निश्चित रूप से संपन्न होंगे। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने की संभावना है और जीवनसाथी की उन्नति होगी, फिर भी स्वभाव में कुछ नीरसता रह सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार और नौकरी की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

फिलहाल कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना ही बेहतर है। इसमें कोई बड़ी हार तो नहीं होगी, लेकिन स्पष्ट जीत की संभावना भी कम है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। इस समय को थोड़ा अशांत (डिस्टर्बिंग) माना जा सकता है। शुभ फलों के लिए सूर्य को जल देना उत्तम रहेगा।

धनु राशि

भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं। नुकसान तो नहीं होगा लेकिन स्पष्ट लाभ भी नहीं होगा। मान-सम्मान पे ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है,प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मकर राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं,बच के पार करें। प्रेम-संतान और व्यापार स्पष्ट रूप से बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

स्वयं के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान पहले से बेहतर,व्यापार लगभग ठीक है। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार शनैः-शनैः (धीरे-धीरे) आगे बढ़ेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे,लेकिन डिस्टर्ब जरूर करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

26/04/2026

मेष राशि
विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है और मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में कहासुनी या तू-तू मैं-मैं होने की संभावना है, जिससे मन परेशान रहेगा। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शुभ फलों के लिए सूर्य को जल देना लाभकारी होगा।

वृषभ राशि
घरेलू सुख में बाधा आ सकती है और घर में कलह की संभावना बनी हुई है। सीने में विकार या तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। शुभता के लिए हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि
आप पराक्रमी बने रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि यह पराक्रम नकारात्मक दिशा में न जाए। नाक, कान या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, जबकि व्यापार मध्यम रहेगा। माता काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि
धन हानि का संकेत है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर काबू रखें, वरना कुटुंबों से अनबन या कोई बड़ी तू-तू मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि
घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। फिर भी पॉजिटिविटी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
नेत्र विकार संभव है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, सिरदर्द, अज्ञात भय। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, लेकिन संघर्ष बना रहेगा और इस जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि
व्यापारिक उठापटक बनी रहेगी। राजनीतिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक, लेकिन बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि
धनु राशि की स्थिति अपमानित होने का भय रहेगा, यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, हो सके तो न करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें, कोई बड़ी झगड़ा-तकरार या कोई परेशानी हो सकती है। नौकरी-चाकरी में भी मध्यम समय है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति सही रहेगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं, बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस अत्यधिक रहेगा, स्वास्थ्य को भी लेके और व्यापार को भी लेके। प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

25/04/2026

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को अपने सिर और नेत्रों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पुराने दर्द फिर से उभर सकते हैं; ऐसे में चिकित्सीय सलाह लेना उचित रहेगा। इस अवधि में प्रेम और संतान के साथ निकटता बढ़ेगी और आपमें निर्णय लेने की क्षमता व प्रखरता का विकास होगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं, हालांकि घर में छोटे-मोटे कलह की संभावना भी है, इसलिए सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को सरकारी तंत्र और उच्च अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए, साथ ही पिता से वैचारिक दूरी की भी संभावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यावसायिक पराक्रम व सफलता में वृद्धि होगी; प्रेम और संतान की स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी, शुभता के लिए अपने पास हरी वस्तु रखना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए समय अनुकूल है, जहां उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद और राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता के साथ धन का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अपनी वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। प्रेम और संतान के रिश्तों में कुछ दूरी आ सकती है, जिसे संतुलित करने के लिए मां काली का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम में एक नेगेटिविटी बनी रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यवसाय भी उतार-चढ़ाव में रहेगा, लेकिन एक ऐसा शुभ समय है कि इतनी नेगेटिविटी के बावजूद भी आज के दिन आप पॉजिटिव रहेंगे और अच्छा महसूस करेंगे। जिस चीज़ की ज़रूरत होगी उसकी उपलब्धता भी रहेगी, एक अच्छा फेज़ कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि की अभी स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। हां, हालांकि स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, सरकारी तंत्र का लाभ, पिता का साथ—ये सारी चीज़ें होने के बावजूद भी अभी दांपत्य में समस्या रहेगी। उदर रोग से परेशान रहेंगे, पैरों में चोट-चपेट लगेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज़ की स्थिति आ सकती है, तो एक मध्यम और डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- दांपत्य संभालिए, नौकरी-चाकरी में भी थोड़ी सी परेशानी है। बाकी आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मतलब जो ये चंद्रमा का गोचर है, ये इस दिन को बैलेंस कर देगा, लेकिन ओवरऑल अभी आपकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें, प्रेम-संतान भी मध्यम बना हुआ है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा और एक बैलेंस्ड नेचर बना रहेगा आपका। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी लाभ मिलेगा, सरकारी तंत्र से लाभ होगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शत्रु पक्ष को आप बहुत टैक्टफुली हैंडल करेंगे और एक जीत आपकी होगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा, रोज़ी-रोज़गार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक सरसता आपमें बनी हुई है, लेकिन थोड़ा इस सरसता को बहुत ध्यान से लेकर चलिएगा। ये आपकी जो मानसिक उठा-पटक है या मानसिक जो उछल-कूद है, ये आपकी लॉयल्टी पर भी डाउट करा सकती है, तो थोड़ा ध्यान रखिए। बाकी वाहन का सुख मिलेगा, भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय है, शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति ठीक है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी के साथ जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत और बहुत अच्छी है। जो लोग प्रेम में हैं या जिनके पास संतान है, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। लेखकों, कवियों और फिल्मकारों के लिए यह बेहतरीन समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन काम में व्यवधान बना रह सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि- अपनी भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

24/04/2026

मेष राशि
स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। प्रेम में समीपता रहेगी। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। थोड़ा गृह कलह रहेगा बाकी व्यापार ठीक रहेगा, अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि
रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि
धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम अभी भी मध्यम बना हुआ है, संतान को लेकर के मन चिंतित है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा लेकिन बहुत अच्छा अभी नहीं है, ऐसा है लेकिन फिर भी जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि
मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता, नेत्र पीड़ा, सिर दर्द। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि
आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, यात्रा का योग होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि
कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक विस्तार होगा, पिता का साथ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि
भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी होगी। प्रेम भी अच्छा है, संतान की स्थिति अच्छी है, शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। थोड़ा जोखिम भरा समय, डिस्टर्बिंग समय, शत्रु उपद्रव कर सकते हैं लेकिन शमन भी होगा उनका। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, व्यापार आपका अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Address

Above Sadana Gen. Store, Railway Road, Near Hotel Pearl Marc
Kurukshetra
136118

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nakshatra Tarot Expert and Astrology Centre, Kurukshetra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share