Deepak Medical Store

Deepak Medical Store Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deepak Medical Store, Kushinagar.

31/12/2025

सर्दी में मेडिकल वालों का हाल..
゚viralfbreelsfypシ゚viral

इधर लोग एशेज टेस्ट सीरीज और भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में बिजी रहे और उधर न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम के दो ...
06/12/2025

इधर लोग एशेज टेस्ट सीरीज और भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में बिजी रहे और उधर न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम के दो खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड अपनी ही धरती पर वेस्टइंडीज से टी20आई और वनडे सीरीज के बाद अब तीन मैचों की एक टेस्ट सीरीज खेल रहा है।

क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में केवल 167 रन ही बनाए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 466 रन बनाए और पारी घोषित कर दिया। इस तरह वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 531 रनों का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत नही कर सका और उसके चार विकेट मात्र 72 रनों पर ही गिर गए थे। इसके बाद शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने पांचवे विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी की। शाई होप ने शानदार 140 रन बनाए और वह आउट हो गए। 277 रनों के कुल स्कोर पर टेविन इमलाच भी आउट हो गए। वेस्टइंडीज 6 विकेट गंवा चुका था और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला हार जाएगा।

इस बीच जस्टिन ग्रीव्स एक छोर पर खड़े थे। जस्टिन ग्रीव्स को एक पार्टनर की सख्त जरूरत थी जो विकेट पर खड़ा हो सके। जस्टिन ग्रीव्स का साथ अनुभवी केमार रोच ने दिया। केमार रोच ने 233 खेलकर 8 चौके की सहायता से नाबाद 58 रनों की पारी खेली और जस्टिन ग्रीव्स का साथ बखूबी दिया।

केमार रोच का साथ पाने के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 388 गेंदों पर शानदार 202 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 19 चौके शामिल रहे। जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच ने सातवें विकेट के लिए 409 गेंदों पर अटूट 180 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच जीतने नही दिया। अंत में मुकाबला ड्रा घोषित किया गया। वेस्टइंडीज टीम के शाई होप,जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच ने एक बार फिर से पुराने टेस्ट क्रिकेट के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं जब टेस्ट मैचों को बचाने के लिए ही बैटिंग की जाती थी। वाकई यह टेस्ट मैच यादगार टेस्ट मैच बन चुका है।

03/12/2025

कुशीनगर के पकवा इनार में भीषण दुर्घटना ......

खुशखबरी......                   खुशखबरी ..........                        आपके जरूरत की सभी दवाईयां चाहे वह अंग्रेजी, आय...
01/12/2025

खुशखबरी...... खुशखबरी ..........

आपके जरूरत की सभी दवाईयां चाहे वह अंग्रेजी, आयुर्वेदिक या फिर पशुओं की दवाईयां हो ये सभी एक ही जगह आपके क्षेत्र के *तिलकपट्टी चौराहे पर दीपक मेडिकल स्टोर* पर आपको बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। तो अब आपके जरूरत की सभी दवाईयां आपके क्षेत्र के *तिलकपट्टी चौराहे पर दीपक मेडिकल स्टोर में ही जब उपलब्ध है* तो दूर क्यों जाना किसी भी प्रकार के दवाईयों की जरूरत हो तो एक बार अपने क्षेत्र के *दीपक मेडिकल स्टोर तिलकपट्टी* चौराहे पर अवश्य संपर्क करे।

वो अंत तक अपनी टीम के लिए अकेले ही लड़ाई लड़ता रहा लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत नही दिला सका। एकदिवसीय क्रिकेट लंबे समय ...
01/12/2025

वो अंत तक अपनी टीम के लिए अकेले ही लड़ाई लड़ता रहा लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत नही दिला सका। एकदिवसीय क्रिकेट लंबे समय तक क्यों पसंद किया जाता रहा है इसका एक नजारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में रांची के मैदान में देखने को मिला है।

रांची वनडे मैच अगर अंत तक गया तो उसका श्रेय दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कार्बिन बॉस को जाता है। कार्बिन बॉस ने अपने जुझारूपन से मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया था और अंत में एक समय लग रहा था कि कहीं वह जेम्स फॉकनर की तरह की कोई पारी न खेल दें और टीम इंडिया के हाथों के हाथों से मुकाबला छीन लें।

दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट महज 228 रनों पर ही गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि 350 रनों के लक्ष्य को पाने की बात छोड़िए दक्षिण अफ्रीका उसके नजदीक तक नही जा पाएगा लेकिन ऑलराउंडर कार्बिन बॉस ने कुछ अलग ही सोच रखा था। बॉस ने पहले सुब्रॉयन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की फिर नांद्रे बर्गर के साथ मिलकर 9 वें विकेट के लिए फिर से 42 रनों की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले में अंत तक बनाए रखा।

नांद्रे बर्गर के 9वें विकेट के रूप में आउट होने के बाद भी कार्बिन बॉस ने हार नही मानी और आखिरी विकेट के लिए मैदान में उतरे बार्टमैंन का साथ लेकर अकेले ही एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी करना शुरू कर दिए थे। एक समय ऐसा आया कि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 10 गेंदों पर केवल 19 रनों की जरूरत थी और उस वक्त टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखीं जा सकती थीं। हालांकि अर्शदीप सिंह ने अनहोनी होने नही दी और फिर आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने कार्बिन बॉस को आउट करके टीम इंडिया को 17 रनों से रोमांचक जीत दिला दी लेकिन फिर भी कार्बिन बॉस की यह 51 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की सहायता से खेली गई 67 रनों की जुझारू पारी तारीफ के लायक है।

बहुत ही दुखद समाचार…रात्रि के समय तिलक पट्टी निवासी नागेन्द्र यादव जी के लड़के सूरज यादव का अहमदाबाद में एक दर्दनाक ट्रक...
01/12/2025

बहुत ही दुखद समाचार…

रात्रि के समय तिलक पट्टी निवासी नागेन्द्र यादव जी के लड़के सूरज यादव का
अहमदाबाद में एक दर्दनाक ट्रक हादसे में निधन हो गया।
यह खबर सुनकर मन पूरी तरह व्यथित और स्तब्ध है।
उसका यूँ अचानक चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे गाँव के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।
ॐ शांति
😥😥

14/09/2025

तिलक वर्मा कितना
रन बनाएंगे

12/05/2025

Tumhe hum bhi satane per utar jaye to kya hoga...
#वायरल

कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आयेगा।तुम्हारा वक्त आया है,हमारा दौर आयेगा।   #वायरल
30/04/2025

कुछ देर की खामोशी है,
फिर शोर आयेगा।
तुम्हारा वक्त आया है,
हमारा दौर आयेगा।
#वायरल

21/08/2024

Riding

Address

Kushinagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Medical Store posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share