05/02/2025
'Endoscopic Sokha & Acomm Aneurysn Clipping' द्वारा मरीज का सफल इलाज
'वेलसन मेडिसिटी सुपर स्पेसिअलिटी' में न्यूरो सर्जरी डिपार्ट में उत्तर प्रदेश में पहली बार एक अत्याधुनिक सर्जरी हुई, मरीज 'राम शंकर' जिनकी उम्र 60 वर्ष की है , दिमाग की नस का गुब्बारा फूूल कर फट गया , इससे उनके दिमाग में खून फ़ैल गया ,मरीज की जान बचाने के लिए वेलसन मेडिसिटी के न्यूरो सर्जन 'डॉक्टर भवन नंगरवाल' और उनकी टीम ने सोखा विधि जिसे सुपर-ओर्बिटल की-होल एप्रोच अपनाई और दूरबीन विधि द्वारा aneurysm की सर्जरी की गयी , करीब 3 घंटे चली इस सर्जरी में मरीज की आँख के ऊपर मात्र 2.5 सेंटीमीटर का एक छोटा सा चीरा लगाया गया फिर उसी जगह से इस जटिल सर्जरी को ऑपरेट किया गया, एवं एनुलिज़्म क्लिप लगाया गया, इसे ब्रेन एनुलिज़्म क्लिपिंग कहते है , सर्जरी के बाद मरीज को होश आ गया, मरीज राम शंकर दो दिन पहले तेज मस्तिक दर्द एवं कई बार उलटी की समस्या के साथ वेलसन मेडिसिटी आया था, न्यूरो सर्जरी के विभागअध्यक्ष डॉक्टर भवन नंगरवाल ने बताया की CT स्कैन के बाद पता चला की ब्रेन हैमरेज है, फिर CT एनजीओ जाँच के बाद एनरिज़्म की बीमारी सामने आयी | दिमाग की झिल्ली में खून भी फैला था, इसे सबएरेक्नॉइड हैमरेज कहते है , वेलसन मेडिसिटी के निदेशक, पीआर मीडिया श्री बी एल आनंद जी ने बताया की वेलसन मेडिसिटी में जटिल से जटिल न्यूरो सर्जरी एवं एडवांस्ड सर्जरी की जाती है ,इससे UP बिहार,और नेपाल के मरीजों को दिल्ली या अन्य शहरो में जाने की आवश्कता नहीं है, इस तरह की एडवांस्ड न्यूरो सर्जरी सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पहली बार दूरबीन विधि द्वारा वेलसन मेडिसिटी में की गयी।
We wish happy recovery to Mr. Ram Shankar💐