Dr Neeraj Bora

Dr Neeraj Bora Welcome to the official page of Dr. Neeraj Bora, BJP- MLA from Lucknow North.

मैं डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ का सेवक। मेरा परिवार वर्षों से लखनऊ में समाज सेवा कर रहा है। मेरे पिता श्री डी.पी. बोरा अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वे लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल वर्षों तक प्रदेश के छात्रों के लिए अविस्मरणीय रहा। श्री डी.पी. बोरा लखनऊ से दो बार वर्ष 1969 तथा 1977 में विधायक रहे। अपने दोनो कार्यकालों में उन्होंने विधान सभा में अन्य ज्वलन्त

समस्याओं के अतिरिक्त लखनऊ वासियों, विशेषकर गरीबों, दलितों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों, पिछडों तथा अल्पसंख्यकों की समस्याओं को उठाकर उन पर चर्चा की। अब अपने स्वर्गीय पिता की विरासत संभालने का प्रयत्न मैं कर रहा हूं। अपने पिता की इच्छा पर ही मैंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और पीडि़त जनता की सेवा में लग गया। बीमारों की सेवा का प्रण लेकर लखनऊ में सीतापुर रोड पर सेवा अस्पताल खोलकर मरीजों के स्वास्थ्य व उनके बेहतर इलाज का महायज्ञ शुरू किया जो आज भी उसी गति से चल रहा है। इसी कड़ी में लायन्स इन्टरनेशलन ने मुझे चेयरमैन बनाया। लायन्स क्लब के माध्यम से हमने हज़ारों की संख्या में लोगों की आंख का मुफ्त आपरेशन कराकर उन्हें रोशनी देने में मदद की। मैंने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर दैवी आपदा के पीडि़तों की दिल खोलकर मदद की है। सामाजिक सेवा की भावना ने ही मुझको लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और लखनऊ की जनता के प्रेम ने मुझे लखनऊ उत्तर विधानसभा से भारी अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया है।

आज उमा पैलेस, इंदिरा नगर, लखनऊ में जनपद बलिया निवासी श्री रौशन सिंह चंदन जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह...
28/04/2026

आज उमा पैलेस, इंदिरा नगर, लखनऊ में जनपद बलिया निवासी श्री रौशन सिंह चंदन जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।
🙏🏻🌸🙏🏻

राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जी से मेदांता अस्पताल में भेंट कर उनका क...
28/04/2026

राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जी से मेदांता अस्पताल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट आदरणीया डॉ. अनुपमा जायसवाल जी (विधायक/पूर्व मंत्री) का हालचाल लिया और शीघ्र स्वास्थ...
28/04/2026

आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट आदरणीया डॉ. अनुपमा जायसवाल जी (विधायक/पूर्व मंत्री) का हालचाल लिया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बहराइच में गत दिनों नारी शक्ति वंदन अधिनियम में अवरोध उत्पन्न करने वाले दलों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वे झुलस गई थीं।

समस्त अरोड़ा एवं सैटर्न ग्रुप परिवार को उनके नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।‘The Gifting Lab’...
28/04/2026

समस्त अरोड़ा एवं सैटर्न ग्रुप परिवार को उनके नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

‘The Gifting Lab’ के उद्घाटन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी के साथ सम्मिलित होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आज लखनऊ महानगर में आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने हेतु सामुदायिक केंद...
27/04/2026

आज लखनऊ महानगर में आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने हेतु सामुदायिक केंद्र, जानकीपुरम का भ्रमण किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

आज फैजुल्लागंज स्थित महावीर लॉन में वरिष्ठ कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 🙏🏻श्री किशोर प्रजापति, श्री नरेश ...
27/04/2026

आज फैजुल्लागंज स्थित महावीर लॉन में वरिष्ठ कार्यकर्ता परिवार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 🙏🏻

श्री किशोर प्रजापति, श्री नरेश रावत, श्री पूरन लोधी, श्री रज्जन लोधी, श्री मनीष लोधी, पूर्व पार्षद श्री मुन्ना रावत, श्री राजू प्रकाश सहित आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए साधुवाद।
प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई श्री ठाकुर प्रसाद, श्री अनिल मिश्रा, श्री राम किशोर चौबे, श्रीमती रीता सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्...
27/04/2026

मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा श्याम की असीम कृपा समस्त जनमानस पर बनी रहे। 🙏

आज पुरनिया कार्यालय पर दाउदनगर, फैजुल्लागंज स्थित निर्माणाधीन 75 बेड के आधुनिक अस्पताल के संबंध में संबंधित अधिकारियों क...
27/04/2026

आज पुरनिया कार्यालय पर दाउदनगर, फैजुल्लागंज स्थित निर्माणाधीन 75 बेड के आधुनिक अस्पताल के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं अस्पताल की उपयोगिता के साथ आवश्यक उपकरण और फर्निशिंग पर शीघ्र निर्णय हो ताकि समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ अस्पताल का निर्माण पूर्ण किया जा सके।

इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) श्री डा० एन. बी. सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

आज अपने कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त...
27/04/2026

आज अपने कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

जनसेवा ही मेरा संकल्प है, और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

26/04/2026

उत्तर मंडल 1 महिला जन आक्रोश रैली ✅🙏🏻

आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर मंडल-1 में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सहभागिता की। यह रैली सूर्या पैलेस स...
26/04/2026

आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर मंडल-1 में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सहभागिता की। यह रैली सूर्या पैलेस से प्रारंभ होकर घास मंडी होते हुए ठाकुरगंज चौराहे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रैली में मातृशक्ति का उत्साह और सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जो समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका और जागरूकता का स्पष्ट संदेश देता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री दया पांडे, पार्षद श्री सी. बी. सिंह, मंडल महामंत्री श्री सतीश शर्मा, श्री अभिनव श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुशील तिवारी, श्री शालू टंडन, श्री रितेश कन्नौजिया, श्री शिशुपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, श्री मधुर अवस्थी, श्री जीवन लाला श्रीवास्तव, श्री अयुष निगम, श्री हरगोविंद अवस्थी जी, श्री ऋषि कपूर, श्री पीयूष तिवारी, मंडल मंत्री श्रीमती ऊषा अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शांति देवी, मंडल मंत्री श्रीमती बबीता रावत, श्रीमती फूलमती, पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष तेवतिया, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती ममता सिंह, श्री रमेश चन्द्रा पूर्व पार्षद, सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम का 133वा संस्करण ‘मन की बात’ को अपने निर्वाचन क्षेत्र ...
26/04/2026

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम का 133वा संस्करण ‘मन की बात’ को अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर मंडल-1, बूथ संख्या 18 पर सुना।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री दया पांडे, पार्षद श्री सी. बी. सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक श्री योगेश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा सहित अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक विचारों को सभी ने गंभीरता से सुना।

Narendra Modi

Address

Sewa Hospital Campus
Lucknow
226201

Telephone

+917379172172

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Neeraj Bora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share