27/12/2025
अगर कल तुम मर जाते हो? तो अंतिम संस्कार में तुम्हारे रिश्तेदार चाय पी के चले जाएंगे। एक हफ्ते में ही ऑफिस वाले तुम्हारी पोजीशन के लिए कैंडिडेट ढूंढने लग जाएंगे।
2 दिन तक कुछ दोस्तों की इंस्टा स्टोरी में रहोगे, उसके बाद सबकी अपनी अपनी लाइफ चालू हो जाएगी। तुम्हारा पार्टनर भी तुमसे आगे बढ़ जाएगा।
तुम्हारी फैमिली भी कुछ टाइम बाद फिर से नॉर्मल हो जाएगी । कुछ पल का मातम फिर हंसते लगेंगे लोग....जीना सीख जाते है।
किसी के बिना मरते नहीं है हम। तुम्हारे म्युचुअल फंड को क्लेम करने नॉमिनीस फॉर्म भरेंगे... डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लाइन में लगेंगे। दुनिया चलती रहेगी । जैसे चल रही है ।
धीरे-धीरे तुम्हारे परिवार को भी तुम्हारी नामौजूदगी की आदत हो जाएगी। जो कह रहे थे मर जाएंगे तुम्हारे बिना? देखना उन्हें कितनी जल्दी किसी और से मोहब्बत हो जाएगी....
जहां धड़कन रूकी वहां तुम्हारा नाम भी खत्म!
कुछ लोग जिनको तुम अजीज समझते हो वह तुम्हारे अंतिम दिन भी नहीं आएंगे। कुछ लोग तुम्हारी तारीफ के पुल बांध रहे होंगे । और कुछ लोग अभी भी तुम पर हंस के चले जाएंगे। तुम आंगन में पड़े होंगे और बातें पॉलिटिक्स की चल रही होगी.... तुम्हें किस डायरेक्शन में लेटाना है इस बात पर बहस हो रही होगी।
लोग खाना खाकर चले जाएंगे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा । तुम इतने जरूरी नहीं थे किसी के लिए तब सब पता चलेगा इसलिए खुद के लिए जिया करो। किसी और के लिए नहीं । किसी के चले जाने से दुनिया नहीं रुकती..... लोग चले जाते हैं? फिर बस तस्वीर देखकर याद करते हैं लोग.... याद में रखना बंद कर देते हैं तो आज से अपनी खुशी के लिए काम करो अपने लिए जियो। खुद को प्रायोरिटी दो नहीं तो दूसरों को खुश करते-करते मर जाओगे.....🤔🤔🤔