B R Eye Care & Opticals

B R Eye Care & Opticals EYE CARE CENTER & OPTICALS

आंखों की अच्छी सेहत के लिए जरूर खाएं ये 10 फूडलोग अक्सर मानते हैं कि उम्र का बढ़ना, आंखों में खिंचाव और आंखों का स्वास्थ...
04/05/2023

आंखों की अच्छी सेहत के लिए जरूर खाएं ये 10 फूड
लोग अक्सर मानते हैं कि उम्र का बढ़ना, आंखों में खिंचाव और आंखों का स्वास्थ्य कमजोर करने का एक कारण होता है लेकिन इसके पीछे का कारण खराब खानपान भी हो सकता है। सच में, एक स्वस्थ जीवनशैली आंखों से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को काफी कम कर सकती है।

1.मछली- मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स हैं। टूना, सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन, हिलसा आदि ऐसी मछलियां हैं जिनके पेट और शरीर के ऊतकों में तेल होता है, इसलिए उन्हें खाने से शरीर को ओमेगा-3 का उच्च स्तर मिलता है।

2.नट्स और फलियां- नट्स और फलियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। नट्स में विटामिन-ई का भी उच्च स्तर होता है, जो बढ़ती उम्र से संबंधित आंखों के नुकसान को बचा सकता है। अखरोट, ब्राजील नट्स, काजू, मूंगफली और फलियां आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।

3.बीज- नट और फलियों की तरह कुछ बीजों में भी ओमेगा-3 और विटामिन ई की अधिक मात्रा पाई जाती है जैसे-चिया और अलसी का बीज।

4.खट्टे फल- खट्टे फल जैसे-नींबू और संतरे विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-ई की तरह, विटामिन-सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले आंखों की क्षति से लड़ने में आपको मदद करते हैं।

5.पत्तेदार हरी सब्जियां – पत्तेदार हरी सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैथीन दोनों में समृद्ध होती हैं और यह विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत हैं। जैसे-पालक और कोलार्ड्स।

6.गाजर- गाजर में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर मात्रा में होते हैं। बीटा कैरोटीन की वजह से ही गाजर को प्राकृतिक रंग मिलता है। विटामिन-ए आंखों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है।

7.शकरकंद- गाजर की तरह, शकरकंद भी बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-ई का भी एक अच्छा स्रोत है।

8.बीफ- बीफ जिंक से भरपूर होता है, जो बेहतर नेत्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चिकन ब्रेस्ट और पोर्क लॉइन जैसे मीट में भी जिंक होता है लेकिन, बीफ की तुलना में इनमें जिंक थोड़ा कम मात्रा में पाया जाता है।

9.अंडे- अंडे, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो उम्र से संबंधित दृष्टि हानि के जोखिम को कम कर सकते हैं। अंडे भी विटामिन सी, ई और जिंक के अच्छे स्रोत हैं।

10.पानी- यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जीवन के लिए आवश्यक तरल पदार्थ नेत्र स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। भरपूर पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोका जा सकता है, जिससे ड्राई आंखों के लक्षण को कम कर सकते हैं।

04/10/2022
25/05/2022

Clinic shifted to jay prakash nagar ward no.-6,Madhepura.Near Double Transfermer.

Address

Madhepura
852113

Opening Hours

Monday 8am - 7pm
Tuesday 8am - 7pm
Wednesday 8am - 7pm
Thursday 8am - 7pm
Friday 8am - 7pm
Saturday 8am - 7pm
Sunday 8am - 7pm

Telephone

+917979812116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B R Eye Care & Opticals posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to B R Eye Care & Opticals:

Share