23/05/2026
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में आयुष विभाग (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी) की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन, बजट घोषणाओं एवं संकल्प पत्र के क्रियान्वयन, विभागीय योजनाओं, अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, पदोन्नति, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर भर्ती तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आगामी कार्य योजना 2026-27 के अंतर्गत, आयुष विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रस्तावित की गई हैं।
Dr. Prem Chand Bairwa
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान