21/07/2020
Corona देश भर में फैल चुका है, जिसकी वजह से देशभर में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग इसे लेकर गलत धारणा भी फैला रहे हैं और इसे सामाजिक कलंक (Social Stigma) घोषित करने की कोशिश की जा रही है, पर ऐसा नहीं है।
कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना या मैसेज आगे भेजने या सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले उसे कई बार चेक कर लें कि वो विश्वसनीय स्रोतों से आई है।
जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं या जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है, कभी भी उनके नाम और घर का पता सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
जिनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, उन्हें कोरोना वायरस से पीड़ित कहकर न संबोधित करें, बल्कि आप उन्हें कोरोना वायरस से ठीक हुए लोग कह सकते हैं।
सभी सावधानियों के बावजूद, अगर फिर भी कोई संक्रमित हो जाता है, तो यह उनकी गलती नहीं है। संकट की स्थिति में, रोगी और परिवार को सहायता और सहयोग की आवश्यकता होती है। यह समझने की ज़रूरत है कि इस बीमारी से उबर सकते हैं और ज़्यादातर लोग ठीक हो रहे हैं।